जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शांति समिति की सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की

मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शांति समिति की सदस्यों अधिकारियों आदि के साथ बैठक की।

* जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम त्योहार में बिना लाईसेंस के कोई भी जुलूश नहीं निकलेगा। जुलूश अपने पूर्व के निर्धारित रूट पर ही चलेगा।

*सभी समिति के लोग निर्धारित समय पर ही अपना जुलूस निकालेंगे।

* दो वर्ष के उपरांत यह मुहर्रम का जुलूश निकाला जा रहा है। इसलिए सभी से आग्रह और अपील है कि शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में इस त्योहार को मनाएं।

*जुलूश में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। यह माननीय उच्च न्यायालय के आदेश से पूर्व से ही बंद है। यदि नियमों का उल्लंघन किया जायेगा तो प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

*जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम के त्योहार में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। अस्त्र और शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा। किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाना है।

*मुहर्रम जुलूश को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। अफवाह को न फैलायें और न इसपर ध्यान दें। समिति के लोग अपने स्तर से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अवश्य करायें। जिला प्रशासन के द्वारा सभी स्थलों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की जायेगी।

*पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थानों में शांति समिति के सदस्यों की बैठक कर ली गई है। जुलूश में कानून को हाथ में लेने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस मुहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाएं जिससे कि ऐतिहासिक बन जाये। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को कहा कि युवा वर्ग को सही-सही जुलूस के नियम कानून के बारे में समझा दें। बिना लाईसेंस के कोई भी जुलूश को निकालने की अनुमति नहीं होगी। अपना आचरण और व्यवहार खराब नहीं होने दें। लाईसेंस लेने के लिए संबंधित थाना में आवेदन देना है। धार्मिक त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने के लिए डीजे के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। हथियारों का प्रदर्शन नहीं होगा और न कोई नशे में जुलूस में शामिल होगा। किसी भी थाना क्षेत्र में यदि डीजे का प्रयोग होगा तो डीजे को जप्त करते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील किये कि शांतिपूर्ण ढ़ंग से मुहर्रम त्योहार को मनायें और यादगार बनायें। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेवारियों का अनुपालन करना होगा। मुहर्रम त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com