राज्यस्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2022 में सीवान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

सीवान | बिहार कथा (एनाएतुल्लाह “नन्हे”)
शुक्रवार को जिला ग्रैपलिंग संघ के 12 खिलाड़ियों एवं टीम कोच मनीष तिवारी और टीम मैनेजर कौसिन अली के साथ खिलाड़ियों को शुभकामना एवं प्रोत्साहन के लिए जिला ग्रैपलिंग संघ के संरक्षक डॉ राजा प्रसाद , अनुराधा गुप्ता , सदस्य ज्ञान प्रकाश, राजेश प्रसाद, वशी अहमद सहित कई प्रतिष्ठित लोगो ने सीवान रेलवे स्टेशन से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए रवाना किया | 8 वां बिहार राज्यस्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2022 में सीवान जिला ग्रैपलिंग संघ के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमे जिले भर से कुल 12 खिलाड़ीयों का चयन किया गया, बालक वर्ग में सीवान सदर फत्तेपुर से अंडर 54 किलो में सयुक्त राज सिंह, कालीजरा गाँव से अंडर 58 किलो में आर्यन राज, अंडर 60 किलो में अर्पित कुमार, बड़हरिया से अंडर 59 किलो में पिंटू कुमार, दरौली प्रखंड से अंडर 45 किलो में विकाश कुमार, अंडर 58 किलो में आशीष कुमार, पचरुखी प्रखंड से अंडर 50 किलो में निकेश कुमार सामिल हैं वहीं बालिका वर्ग में जीरादेइ प्रखंड से अंडर 60 किलो में अनामिका कुमारी, हसनपुरा प्रखंड से अंडर 40 किलो में कविता कुमारी, तरवारा प्रखंड से अंडर 52 किलो में रेणु कुमारी, रघुनाथपुर प्रखंड से अंडर 42kg में मिनी कुमारी, अलग-अलग आयु, भार वर्ग में सीवान जिले के तरफ से पटना के सेंट जेवियर्स इंडोर स्टेडियम में खेलेंगे | इस चैंपियनशिप में पूरे बिहार से कुल 25 जिले सामिल होंगे जिसमे कुल खिलाड़ियों की संख्या 200 होगी | इन सभी खिलाड़ियों में अलग अलग भर वर्ग के खिलाड़ी होंगे इन्ही खिलाड़ियों से सीवान जिले के खिलाड़ियों से मुकाबला होगा |






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com