ज्योति बा स्वयं शिक्षित होकर बालिकाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया : संजय स्वदेश

मीरगंज में मनी ज्योति बा कि जयंती

संवाददाता, मीरगंज/गोपालगंज। दलित ओबीसी जनजागरण संघ की ओर से मीरगंज में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संघ के संयोजक संजय स्वदेश ने कहा कि आज सामाजिक आंदोलन को आगे बढ़ाने, स्वंय शिक्षित होकर, वंचित समुदाय को शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाली सावित्री बाई को याद करने का समय है। इन्होंने अपने पति ज्योति बा फुले के साथ अधिकारों के लिए जिस तरह अन्याय, अत्याचार झेलते हुए, आगे आये, स्त्री मुक्ति की राह दिखाए, वह ऐतिहासिक, अनुकरणीय है।
इस मौके मीरगंज नगर पंचायत के उपाध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि जब समाज में लड़कियों के पढ़ाने का विरोध था और स्कूल जाने के दरवाजे बंद थे तब सावित्री बाई ने कड़ा ऐतराज़ जताया था। ज्योतिबाफुले और सावित्रीबाई फुले ने स्कूल खोला और वे अपने समय से बहुत आगे चल रहे थे। इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता, मनोज चौरसिया, विनायक जैन, अनिल यादव, जय प्रकाश यादव, संपत पांडे, बजरंगी सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com