अखबारों में मानव श्रृंखला का कवरेज

Pushy Mitra

कल बिहार सरकार द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला का कवरेज हिंदुस्तान अखबार ने 10 पन्नों में किया है, प्रभात खबर ने 8 पन्नों में। दैनिक जागरण, आज और सहारा मेरे घर आता नहीं, इसलिये बता नहीं सकता।

दिलचस्प है कि दैनिक भास्कर ने इस खबर को सिर्फ तीन पन्नों में आधे आधे पन्ने की जगह दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी यही किया है।

इन चारों अखबार के पहले पन्ने को देखिये। हिंदुस्तान और प्रभात खबर के लिये यह सबसे बड़ी और ऐतिहासिक खबर है। पहले पन्ने पर आठ कॉलम में छपी है। भास्कर ने भी आठ कालम जगह दी है। हिंदुस्तान ने पहले पन्ने पर विशेष संपादकीय भी लिखा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के लिये यह सेकेंड लीड है।

किसी भी अखबार ने यह सवाल नहीं किया कि इस भीषण ठंड में लोगों को बेवजह क्यों सड़क पर खड़ा किया गया। इस वजह से दो लोगों की मौत भी हो गयी। सरकारी पैसों का ऐसा दुरुपयोग क्यों?

यह सब इसलिये लिखा है कि इन तथ्यों से बिहार के अखबारों का चरित्र समझा जा सकता है। अलग अलग अखबारों का चरित्र भी अलग अलग दिखता है। विश्लेषण करना आपका काम है।






Related News

  • क्या बिना शारीरिक दण्ड के शिक्षा संभव नहीं भारत में!
  • कोसी में रहना है तो देह चलाना सीखो !
  • पटना फ्लाईओवर के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ
  • प्रेम का नया वर्जन
  • ऑपरेशन थियेटर में बापू के दुर्लभ चित्र
  • पुरुष के मन की वासना को मार देता है भारतीय नारी का सौंदर्य
  • रोकड़ नहीं.. यूपीआई सही..
  • भाजपा में क्यों नहीं है इकोसिस्टम!
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com