समस्तीपुर पहुंची स्वस्थ भारत यात्रा, बेटियां बनी गुडविल एंबेसडर

मुकेश कुमार सुमन:समस्तीपुर.
बिहार कथा. स्वस्थ भारत यात्रा दल के सदस्य 76 वें दिन रोसड़ा पहुँचे हैं. रोसड़ा पहुंचने पर यात्रा दल में शामिल आशुतोष कुमार सिंह (चैयरमेन, स्वस्थ भारत ट्रस्ट), प्रशून लतान्त(वरिष्ठ पत्रकार सह गांधीवादी चिंतक), डा.एन.के.आनन्द, विनोद कुमार, संजीव कुमार को बीएसएस क्लब:-नि: शुल्क शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार सुमन, संरक्षक श्याम ठाकुर सहित क्लब अन्य दर्जनों सदस्यों नें भव्य स्वागत किया गया. बीएसएस क्लब: नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राएं से स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज पर संवाद किया गया. बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. इस मौंके पर प्रख्यात इतिहासकार डा. विनोद कुमार तिवारी, विजय व्रत कंठ, राजनारायण कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे. क्लब की छात्रा सुमन कुमारी, शशिवाला कुमारी, शिम्मी कुमारी, काजल कुमारी, इन्दू कुमारी को स्वस्थ समाज मिशन अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है.
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के मार्गदर्शन में स्वस्थ भारत न्यास द्वारा यह यात्रा निकाली गयी है. इस बावत डॉ एन के आनंद ने बताया कि भारत (न्यास) भारत छोडो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश से बीमारी को भगाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकली है. गौरतलब है कि स्वस्थ भारत यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के मार्गदर्शन में स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा शुरू किया गया है. नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस यात्रा को गांधी स्मृति एंव दर्शन समिति, संवाद मीडिया, राजकमल प्रकाशन समूह, नेस्टिवा अस्पताल, मेडिकेयर अस्पताल, स्पंदन, जलधारा, हेल्प एंड होप फाउंडेशन, आर्यावर्त लाइव, आइडिया क्रैकर्स, वर्ल्ड टीवी न्यूज, सर्च फाउंडेशन, पंचायत खबर सहित अन्य कई संस्थानों का समर्थन है.






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com