गोपालगंज : बैकवर्ड जाति के लड़कियों से छेड़खानी, विरोध पर राजपूतों ने पीट कर फूक दिया घर!

गोपालगंज biharkatha.com । छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार के सात लोगों की पिटाई कर दी। इसके बाद उनका मन नहीं भरा तो दबंगों ने पीड़ितों की झोपडी में आग लगा दी। घटना थावे के गोपलामठ गांव की है। सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि थावे गांव के गोपालामठ निवासी रघु साह की बेटी अपनी चचेरी बहनों के साथ सुबह शौच के लिए गयी थी। तभी गांव के कुछ दबंग युवकों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक गांव के ही युवक जीतेन्द्र सिंह, पिंटू सिंह, नन्हे सिंह सहित कुछ युवक उनके साथ छेड़खानी करने लगे। जब तीनों बहनों ने दबंग युवकों का छेड़खानी का विरोध किया, तो उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।  पीड़िता के मुताबिक वे दौड़कर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को छेड़खानी की सूचना दी। तब तक सभी आरोपी गांव के अन्य दबंगों के साथ उनके घर पहुच गए और घर में मौजूद अन्य परिजनों की बेरहमी से पिटाई करने लगे। उसने बताया कि दबंगों ने पिटाई करने के बाद झोपड़ी में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़ित परिजन दहशत में हैं। इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। थावे थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि घटना की वजह जमीनी विवाद है। थानाध्यक्ष के मुताबिक रास्ता को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है, इसी को लेकर यह मारपीट की गयी। बहरहाल पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com