मंदिर में की पूजा तो अगड़ी जाति के लोगों ने पंचायत लगा कर दो लड़कियों को पीटा

पंचायत लगा दबंगों ने सरेआम दो महादलित लड़कियों को पीटा
गया। कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार हमेशा विपक्षी दलों के निशाने पर रही है। एक बार महादलित लड़कियों पर अत्याचार का मामला सामने आया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के विधानसभा क्षेत्र में महादलित परिवार दो लड़कियों सैंकड़ों लोग के बीच बांध पर पीटा गया। घटना इमामगंज के वाजितपुर के करचोई गांव की है। सावन पूर्णिमा के दिन गांव के पहाश्वरी मंदिर में पूजा के लिए गांव की दो महादलित लड़किया गई थीं। दोनों वहीं से अपने बहन की घर चली गयी। अचानक से दोनों लड़कियों की गायब होने की खबर से सनसनी फैल गई। उसके बाद पता चला कि दो बहन के घर गई थी।
इस पूरे प्रकरण को लड़कियों के आचरण को संदिग्ध बता कर मुखिया के दबंग बेटे मंटु और उनके गुर्गों ने जबरन गांव वालों को बुलाकर पंचायत लगाया और महादलित परिवार के दोनों लड़कियों को हाथ पैर बांध कर पीटने का फरमान जारी कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने सामने पंचायत का फैसला बता, दोनों लड़कियों को सरेआम सजा दी गयी। वहीं, इस घटना के बाद से दोनों लड़कियां काफी आहत है। लड़कियों ने कहा कि है जैसे मुझे सजा दी गई है वैसे ही इन लोगों को भी मिले। आरोपी मंटू ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। गांव के लोगों की सहमति के बाद लड़कियों ने थप्पड़ लगाए थे। मंटू ने बताया कि मैं बीजेपी का मंडल अध्यक्ष हूं, इसलिए कुछ लोग बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
गया के सिटी एसपी अवकाश कुमार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए, इमामगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ित लड़कियों का 164 के तहत गया व्यवहार न्यायालय में बयान दर्ज करवाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com