सिवान का प्रेमी, गुडगांव में लिव-इन, गांव में दूसरे से शादी, जानिए आगे क्या हुआ….

live in file photoसिवान। गुडगांव में एक साथ काम करते हुए प्यार हुआ। फिर दोनों लिव-इन रिलेशन में करीब एक साल तक साथ रहे। शारीरिक संबंध भी बनते रहे। लेकिन, युवक ने शादी से इंकार कर दिया। वह बिहार के सिवान स्थित अपने गांव में दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था कि ठीक शादी के दिन गुडगांव प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए युवक फरार हो गया, जबकि दूसरी लड़की ने ऐसे युवक से शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार सिवान का सोनू गुडगांव में एक कंपनी में काम करता है। वहां साथ काम करने वाली एक लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों प्रेमी-युगल करीब एक साल तक साथ रहे। प्रेमी युवक प्रेमिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।live in relation siwanलेकिन, एक दिन प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी उससे शादी न करके गांव आकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। उसने गुडगांव के महिला थाने में एफआइआर दर्ज कर तत्काल शादी रुकवाने की मांग की। उसने एफआइआर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। एफआइआर के बाद हरियाणा पुलिस ने युवकी की गिरफ्तारी के लिए सिवान में छापेमारी की। शुक्रवार को ही उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन इसी दिन पुलिस पहुंच गई। पुलिस कार्रवाई के बाद शुक्रवार को शादी के दिन ही आरोपी युवक फरार हो गया। उसकी शादी मोरा के रामप्रवेश प्रसाद की बेटी से होने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की ने ऐसे धोखेबाज से शादी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के गणमान्य लोग शादी रुकवाने पर सहमत हुए। from jagran.com



(Next News) »



Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com