Thursday, March 3rd, 2016

 

बिना वेतन काम कर रहे ढाई लाख मास्टर

मानवाधिकार आयोग ने स्मृति आयोग के मंत्रालय को भेजा नोटिस बिहार कथा. पटना। बिहार में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के लगभग ढाई लाख स्कूली शिक्षकों का वेतन भुगतान कथित तौर पर नहीं करने के बारे में मीडिया में आई खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बिहार मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) को एक नोटिस भेजकर 21 अप्रैल तक जवाब मांगा है। बीएचआरसी के एक बयान के मुताबिक आयोग के सदस्य नीलमणि ने कहा कि शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं होने या इसमें देर होने सेRead More


कन्हैया के गांव में समय से पहले ही आ गयी होली और दिवाली

बेगूसराय। बेगूसराय में जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के गांव में होली और दिवाली दोनों ही त्यौहार समय से पहले आ गए हैं तथा उसके परिवार एवं ग्रामीण उसे सशर्त जमानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर खुशियां मना रहे हैं। कन्हैया के पिता जयशंकर सिंह ने कहा, हमें अपने बेटे कन्हैया कुमार के राजद्रोह के आरोपों पर गिरफ्तारी के बाद से पहली बार तनाव और चिंता से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा, वैसे तो उसे पाक साफ करार दिया जाना चाहिए क्योंकि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में उसके शामिलRead More


सीवान के स्कूल में बिखरी थी उत्तर पुस्तिकाएं, लूट ले गए हजारों कॉपी

सीवान. बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 11 मार्च से होने वाली है। नकल रोकने के लिए प्रशासन से जी-जान लगा दिया है। इसके बाद भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गुरुवार 3 मार्च को सीवान में मैट्रिक की परीक्षा के हजारों उत्तर पुस्तिकाओं को लोग लूटकर ले गए। सीवान जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के वीएम हाई स्कूल के फिल्ड में मैट्रिक की परीक्षा की कॉपियां (उत्तर पुस्तिका) बिखरी पड़ी थी। फिल्ड में यूं ही पड़ी कॉपियों को लोग लूटकर ले गए। जिसको जितनाRead More


जेल में हीटर पर पेशाब कराते थे दबंग

कैदी ने की जान देने की कोशिश, रंगदारी न देने पर देते थे यादनाएं राकेश कुमार नीरज. दरभंगा. दरभंगा के जेल में 50 हजार रुपए रंगदारी नहीं देने पर दबंग कैदी दिल्ली लॉ कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र विवेक कुमार को प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी और इलेक्ट्रिक हीटर पर पेशाब कराया जाता था। इससे परेशान होकर विवेक ने बुधवार दो मार्च को सुबह खुदकुशी की कोशिश की। उसने दो मंजिला छत पर चढ़कर छलांग लगा दी। जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएचRead More


जेल जाने के बाद भी नहीं माना आशिक, प्रेमिका से मिला तो हो गई हत्या

शव मिलने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन सीवान. सीवान जिले के हाथोपुर गांव में मनु शर्मा नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। मनु शर्मा का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से चल रहा था। प्रेमिका के अपहरण के केस में वह जेल गया था। जेल से बाहर आने पर भी वह लड़की से मिलता था। 6 माह पहले वह प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। लड़की के घरवालों ने मनु पर बेटीRead More


एक थप्पड़ ने बनाया शहाबुद्दीन को नेता से बाहुबली

सीवान। एक समय राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन अपने समर्थकों व विरोधियों के बीच रॉबिनहुड के रूप में जाने जाते थे। तब सीवान में कानून का राज नहीं बल्कि शहाबुद्दीन का शासन चलता था। आपको बताते चलें कि 15 मार्च 2001 में ही पुलिस जब राजद के एक नेता के खिलाफ एक वारंट पर गिरफ्तारी करने दूसरे दिन दारोगा राय कॉलेज में पहुंची तो शहाबुद्दीन ने गिरफ्तार करने आए अधिकारी संजीव कुमार को ही थप्पड़ मार दिया था। उनके सहयोगियों ने पुलिस वालों की जमकर पिटाई कर दी थी।Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com