सीवान के स्कूल में बिखरी थी उत्तर पुस्तिकाएं, लूट ले गए हजारों कॉपी
सीवान. बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 11 मार्च से होने वाली है। नकल रोकने के लिए प्रशासन से जी-जान लगा दिया है। इसके बाद भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गुरुवार 3 मार्च को सीवान में मैट्रिक की परीक्षा के हजारों उत्तर पुस्तिकाओं को लोग लूटकर ले गए।
सीवान जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के वीएम हाई स्कूल के फिल्ड में मैट्रिक की परीक्षा की कॉपियां (उत्तर पुस्तिका) बिखरी पड़ी थी। फिल्ड में यूं ही पड़ी कॉपियों को लोग लूटकर ले गए। जिसको जितना बन पड़ा साथ लेकर घर गया। मामला प्रकाश में आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कितने बंडल गायब हैं इसपर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में लगे हैं।
बोर्ड आॅफिस की ओर से भेजी गई थी कॉपियां
बिहार बोर्ड आॅफिस भंडार गृह के क्लर्क भगवती प्रसाद के अनुसार सीवान के 42 सेंटरों की 583 बंडल उत्तरपुस्तिका बोर्ड आफिस की ओर से भेजी गई थी। विभिन्न विषयों से संबंधित प्रत्एक बंडल में 1000 कॉपियां थी। बुधवार को दोपहर में फिल्ड में ट्रक से उतारकर कॉपियां रख दी गई थी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि बिहार बोर्ड आॅफिस भंडार गृह के क्लर्क द्वारा न इसकी सूचना किसी को दी गई कि कॉपियां सीवान आ गई हैं और न 583 बंडल उत्तरपुस्तिका किसी को रिसीव कराया गया। कितनी कॉपियां गायब हुई हैं, इसकी जांच चल रही है। कॉपियों के गायब होने पर बिहार बोर्ड आॅफिस भंडार गृह के क्लर्क के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
चुनचुन कर बटोरी कॉपियां
मैट्रिक परीक्षा की कॉपियां लूटे जाने की सूचना जब जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह को मिली तो हड़कंप मच गया। डीएम, एसपी की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद विश्वकर्मा, टाउन इंस्पेक्टर प्रियरंजन, महादेवा ओपी प्रभारी मो. मुमताज आलम ने आनन-फानन में बिखरी कॉपियों को इकट्ठा करवाया। जैसे तैसे बंडलों का मिलान करने के बाद बोर्ड आॅफिस भंडार गृह के क्लर्क भगवती प्रसाद के नेतृत्व में संबंधित केन्द्रों पर भिजवाया।
उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान कर लिया गया है, ट्रक से उतारने में कुछ बंडल फटे थे उन्हीं बंडलों के साथ छेड़छाड़ हुई है। शेष सभी बंडल सुरक्षित हैं। – विश्वनाथ प्रसाद विश्वकर्मा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीवान।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed