Gopalganj
आज़ादी के 72 साल बाद भी पक्की सड़क के इंतजार में गोपालगंज का एक गांव!
अंकेश कुमार, बिहार कथा, गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के पंचायत सोनहुला गोखुल के ग्रामीणों ने ग्राम विसुनपुरा सेमरा पथ को कई घंटों तक जाम कर प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना था कि हमारे गांव (विसुनपुरा) में आने के लिए किसी भी ओर से कोई सड़क नहीं हैं जिससे हम लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने इस अवसर पर जन प्रतिनिधी, विधायक और सांसद के प्रति भी आक्रोशित थे और नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि वोट के समय सभी लोग आतेRead More
जन्मदिन पर पिता ने दिया था सोने की चेन और बिटिया ने केरल के दर्द को देखते हुए कर दिया दान
अजातशत्रु, गोपालगंज। 9 अगस्त को बिटिया के जन्मदिन पर पिता ने दिया था सोने की चेन और बिटिया ने केरल के दर्द को देखते हुए कर दिया दान……. बेटी जुबिया ने अपने पिता इफ्तेखार अहमद से पूछा पापा केरल में बाढ़ आयी है, वहाँ की स्थिति काफी गंभीर है, वहाँ के लोग मदद का इंतजार कर रहे है। हमारे सर बाढ़ राहत के लिये फण्ड इकट्ठा कर रहे है। आपने मुझे जन्मदिन पर जो सोने की चेन दी थी, उसका मेरे पास कोई काम नही है, मैं इस चेन कोRead More
हथुआ में पेड लगाने को लेकर गोलीबारी
मनरेगा के तहत सरकारी जमीन पर पेड लगाने को लेकर विवाद बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.हथुआ.गोपालगंज के हथुआ के सेमराव पंचायत के मुखिया रामाजी साह और मुखिया प्रत्याशी रहे अमरेंद्र कुमार राय उर्फ टप्पू राय के बीच मनरेगा के तहत पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में गोली चली है. विवाद महुआबारी बगीचे की सरकारी जमीन पर पेड़ लगाने को लेकर हुआ. टप्पू राय ने पेड लगाने का विरोध किया। विवाद में टप्पू के भाई गुड्डू राय ने हवाई फायरिंग की। इससे मुखिया के समर्थक आक्रोशित हो उठे. उन्होंने सेमराव-कुसौधी मार्गRead More
बिहार में मर्डर के बाद बवाल : भीड़ ने युवती को नंगे घुमाया
विमलेश साह का मर्डर कर फेंक दी गई थी लाश भोजपुर. बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में एक छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को जमकर उपद्रव मचाया। बिहियां नगर के रेड लाईट एरिया इलाके की दुकानों में जमकर लूटपाट, तोडफ़ोड़ व आगजनी की गई। भीड़ ने एक युवती को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के बिहिया में सोमवार की सुबह एक छात्रRead More
शिक्षक से जेल सुपरिटेंडेंट बने हथुआ के सुजीत राय
सुनील कुमार मिश्र,हथुआ, गोपालगंज। मेहनत,लगन व जज्बा हो तो दुनिया का कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। इसे सच साबित कर दिखाया है,हथुआ स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के शिक्षक सुजीत कुमार राय ने। प्रखंड के सीमावर्ती सीवान जिले के पचलखी गांव निवासी गोपालगंज जिले के पूर्व डीएम मुरलीधर राय व प्रभावती देवी के प्रतिभाशाली युवा पुत्र सुजीत ने बीपीएससी की परीक्षा में 342वां रैंक प्राप्त किया है। उनका चयन जेल सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। सुजीत अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत आईएएस पिता मुरलीधर रायRead More
26 वर्ष की मेहनत के बाद हथुआ के समीर को मिली बीपीएससी में सफलता
वर्ष 1992 से दे रहे थे बीपीएससी की परीक्षा युवा शायर व कवि के रूप में है राष्ट्रीय पहचान सुनील कुमार मिश्र,हथुआ, गोपालगंज। जब तक तोड़ेंगे नहीं,तब तक छोड़ेंगे नहीं। माउंटेंन मैन दशरथ मांझी की इस उक्ति को चरितार्थ किया है,हथुआ के समीर परिमल ने। जी हां, वर्ष 1992 से बिहार प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे प्रखंड के सोहागपुर पंचायत अंतर्गत भरतपुरा गांव के मूल निवासी श्री परिमल को आखिरकार सफलता मिल ही गयी। शनिवार को घोषित बीपीएससी के परिणाम में उन्हें 194वां रैंक मिला और उनका चयन बिहार वित्तRead More
गोपालगंज : जलजमाव के समस्या को ले अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल
समस्या से निजात नही मिला तो भूख हड़ताल रहेगा जारी:मनिष ऋषि बिहार कथा, गोपालगंज। बैकुण्ठपुर प्रखंड के हकाम पंचायत के हकाम गांव के ब्यास सिंह चौक पर तरुण विकास मंच के संयोजक मनिष ऋषि अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पे बैठ गए है, उनका कहना है कि मेरे पैतृक गांव हकाम के लोग दो दशक से गांव के मुख्य सड़क को लेकर परेशान है, इस मार्ग से करीब दो हजार लोगों का प्रतिदिन लोगो का आवागमन है, वही मेरे बगल के गांव रेवतीथ पंचायत के भी मुख्य सड़क का भी वहीRead More
नाला बनवा कर हथुआ की बदसूरती दूर करेंगे जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय
बिहार कथा, हथुआ, गोपालगंज। हथुआ बाजार में सड़क पर हो रही जल जमाव की समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। नाले की सफाई कर दुकानदारों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है। हथुआ टैक्सी स्टैंड से लेकर गोपाल मंदिर मोड़ तक जल जमाव की समस्या से पीड़ित दुकानदारों व राहगीरों की गुहार पर जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने टैक्सी स्टैंड पहुंच कर स्थानीय व्यवसायियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटा करRead More
