बिहार कथा (ब्यूरो)

 

गोपालगंज : रामजानकी मंदिर से छह मूर्तियों की चोरी

गोपालगंज:— जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा पुलिस पिकेट के सामने स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के मुख्य द्वार का गुरुवार की रात ताला तोड़ कर चोरों ने राधे-कृष्ण, श्रीविष्णु, भगवान गणेश सहित छह मूर्तियां चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे मुख्य पुजारी को इस चोरी की जानकारी हुई। स्थानीय लोगो ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से 1980 में श्रीरामजानकी मंदिर का निर्माण कराया था। कुछ साल बाद मंदिर के सामने पुलिस पिकेट स्थापित कर दिया गया। इस मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष तिवारीRead More


गोपालगंज : छात्र युवा महापंचायत के बैनर तले विरोध प्रदर्शन

सिधवलिया  ( गोपालगंज ):—- तरुण विकास मंच के तत्वाधान में पूर्वांचल छात्र युवा महापंचायत के बैनर तले  दिघवा दुबौली शहर में विशाल विरोध मार्च  सह प्रदर्शन जिसमे  छात्र,युवा,नवजवान,सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन राजनितिक दलों के नेताओ के द्वारा  निकाला गया। आंदोलनकारियों ने जम कर नारेबाजी की प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र युवा महापंचायत के संयोजक मनीष ऋषि ने कहा कि आजादी के 70 सालों में भी गोपालगंज के पूर्वांचल में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नही दिया गया है जिसके चलते शैक्षणिक माहौल नही बन सका है जिससे युवा पीढ़ीRead More


गोपालगंज : बेखौफ अपराधियो ने एक को मारी गोलियां , मचाया लूटपाट का आतंक

* पेट्रोल पंप भी लूटा और भी कईयों को मारपीट कर किया घायल * पुलिस के कानों में घंटो तक जूं भी नहीं रेंगी कटेया  ( गोपालगंज ):—– पुलिस प्रशासन बेशुद्ध बेजान सा पडी रही, बेखौफ बदमाश जो शातिर अपराधी हैं वह अपनी मनमानियां करते गए । पैशन प्रो और स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे । पांच बेखौफ  शातिर अपराधी  अपने हाथों में  नंगी  पिस्टल लहराते हुए बगाही बाजार में घुसते हैं और कई घटनाओं को अंजाम देते हैं ।पुलिस-प्रशासन की धज्जियां उड़ाते हुए, अपनी गुंडा ताकत की नुमाइश करतेRead More


गोपालगंज : कटेया प्रीमियर लिग पर सिवान का कब्जा।

कटेया (गोपालगंज):– स्थानीय प्रखण्ड के कटेया नगर के खेल के मैदान मे कटेया प्रीमियर लिग के फाइनल मैच मे बाबा इलेवन सिकटा हाटा और सलीम ऑटो मोबाइल सिवान की टीमें आमने सामने थी। सलीम आटो मोबाइल सिवान ने टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर मे नौ विकेट पर 141 रन बनाकर 142 रन का लक्ष्य बाबा इलेवन सिकटा हाटा को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिकटा हाटा के टीम ने पंद्रहवे ओवर में 10 विकेट गंवाकर 124 रन ही बना सकी। इस तरह से सिवान नेRead More


गोपालगंज : अब प्रत्येक वार्ड में गठित होगी तीन सदस्यीय कमेटी

    गोपालगंज:—- स्वच्छता मिशन के तहत प्रत्येक वार्ड में तीन सदस्यीय कमेटी गठित होगी। इस कमेटी शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करेगी। कमेटी के माध्यम से आमसभा का आयोजन करने से लेकर चौपाल लगाकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद प्रखंड के पड़रिया पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के परिसर में मुखिया गौरीशंकर चौबे की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका, वार्ड सदस्य व पंचRead More


गोपालगंज : टीईटी शिक्षक संघ ने डीपीओ पर लापरवाही का लगाया आरोप

    गोपालगंज:—- स्थानीय हथुआ प्रखंड के नियोजित शिक्षकों के  सेवा पुस्तिका पर डीपीओ स्थापना द्वारा हस्ताक्षर नहीं करने के कारण सातवां वेतन निर्धारण अभी तक लंबित है जबकि प्रधान सचिव के आदेशानुसार अप्रैल माह के वेतन के साथ सातवां वेतन वृद्धि का लाभ देना है। टीईटी  शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार एवं प्रवक्ता अमलेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि शिक्षकों की सेवा पुस्तिका 17 अप्रैल को ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुशंसित करके जिला कार्यालय में जमा किया गया है ।डीपीओ स्थापना के लापरवाही के कारणRead More


गोपालगंज : सिकटा हाटा ने लाईन बजार को हराया

  कटेया (गोपालगंज):–  कटेया नगर के खेल के मैदान मे कटेया प्रीमियर लिग के पहले सेमीफाइनल  मैच मे बाबा इलेवन सिकटा हाटा और केजीएन क्लब लाईन बजार की टीमें आमने सामने थी।  जिसमें सिकटा हाटा  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर मे 7 विकेट पर 103 बनाकर 104 रन का लक्ष्य लाइन बाजार को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइन बाजार के टीम ने 15.3 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 102 रन ही बना सकी। इस तरह से सिकटा हाटा  ने इस  मैच को 1  रन सेRead More


गोपालगंज : कटेया प्रीमियर लिग का हुआ आगाज

* उदघाटन मैच मे बड़हरिया सिवान ने मेहा सिमरी को हराया कटेया (गोपालगंज):– स्थानीय प्रखण्ड के कटेया के खेल के मैदान मे कटेया प्रीमियर लिग के उदघाटन मैच मे मेहा सिमरी और बडहरीया सिवान की टीमें आमने सामने थी। मेहा सिमरी ने टाँस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बडहरीया सिवान ने निर्धारित सोलह ओवर मे नौ विकेट पर 111 बनाकर 112 रन का लक्ष्य मेहा सिमरी को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहा सिमरी के टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 93 रन ही बनाRead More


गोपालगंज : ड्यूटी पर तैनात जवान को ट्रक ने रौंदा

  * ईलाज के दौरान जवान की हुई मौत सिधवलिया ( गोपालगंज ):— जिले के कुचायकोट के बल्थरी चेक पोस्ट पर सिधवलिया के होमगार्ड शत्रुध्न सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव मंगोलपुर में  मायूसी छः गयी।मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख पुकार मच गयी ।मृतक का बड़ा बेटा मुकेश सिंह पिता की मौत की सूचना मिलते ही शव को लाने के लिए अहले सुबह ही घर से निकल गया।वही छोटे बेटे के विकास के स्कूल बरौली से लाने के लिए पड़ोस का एक युवक निकलRead More


शॉर्ट सर्किट से 10 एकड़ गेंहू की फसल जल कर राख

गोपालगंज:’– जिले के भोरे प्रखंड क्षेत्र के कुर्थियां चंवर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण खेतों में खड़ी करीब 10 एकड़ गेंहू की फसल जल कर राख हो गयी. बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. नहीं दो और गांव के चंवर में खड़ी फसल को आग अपनी चपेट में ले लेती. बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर कु र्थियां चंवर में अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिनगारी गेंहू के खेतों में खड़ी फसलों में जा गिरी. आग की लपटों कोRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com