एक हजार रुपए के लिए दोस्त का गर्दन रेता

hajipurहाजीपुर। औद्योगिकथाना क्षेत्र के जढ़ुआ बढ़Þई टोला से आदित्य उर्फ अभिषेक नामक युवक की उसके ही दोस्तों ने घर से बुला कर अगवा कर लिया और बाद में उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक अभिषेक (19 वर्ष) सुनील कुमार चौरसिया का इकलौता पुत्र था। अभिषेक की हत्या करने के बाद उसके दोस्तों ने उसके शव को इसी थाना क्षेत्र के बालादास मठ के समीप एक कुएं में डाल कर भाग निकले। अभिषेक रविवार से ही घर से गायब था।
उसने अपने परिजनों को जानकारी दी थी कि वह अपने दोस्तों के साथ जा रहा है। दोस्तों में से एक धीरज को तब गिरफ्तार किया गया, जब घटना को अंजाम देने के बाद वह दिल्ली भागने की फिराक में था। उसे हाजीपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अभिषेक की हत्या पर से पर्दा उठा। धीरज की निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी मिथुन कुमार को महुआ के लक्ष्मणपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। मिथुन ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। बाद में दोनों ने अभिषेक उर्फ आदित्य की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। शव को उठाने पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com