दो फीट जमीन के लिए भतीजी को छत से फेंका

Bihar Katha Hathua gopalganj hindi weekly

Bihar Katha Hathua gopalganj hindi weekly

बिहारशरीफ। मात्र दो फीट जमीन को लेकर चाचा ने अपनी ही तीन वषीर्या भतीजी को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में बच्ची की बाईं आंख क्षतिग्रस्त हो गई। बच्ची का एक हाथ भी टूट गया। बच्ची को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हरनौत बाजार की है। इस मामले में हरनौत थाने में आरोपित चाचा के विरुद्ध बच्ची के पिता ने एफआईआर कराई है। सदर अस्पताल में 8 मार्च को सुधीर कुमार ने बताया कि मात्र दो फीट जमीन के विवाद में उसके भाई सुनील कुमार ने छह अप्रैल को उस समय तीन वषीर्या बेटी ऋद्धि कुमारी को छत के नीचे फेंक दिया, जब वह अपने छोटे भाई मुन्ना के साथ छत पर खेल रही थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को हरनौत स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया जा रहा था, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. फैसल अरशद ने बताया कि बच्ची की एक आंख को क्षति पहुंची है। एक हाथ भी टूट गया है। बच्ची के पिता सुधीर कुमार ने बताया कि भाई से संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। बावजूद भाई ने जबरन दो फीट जमीन पर कब्जा जमा लिया है। इसका विरोध करने पर बच्ची को छत से फेंक दिया। न्याय के लिए कई बार हरनौत थाने में गुहार लगाई, लेकिन पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इधर, विधि-व्यवस्था, डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






Related News

  • ‘जो शराब पीयेगा वो तो मरेगा ही, कोई नई बात नहीं है’
  • 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा
  • बुढ़ी काली मंदिर किशनगंज : कुंवारे लड़के-लड़की को करना होता है यहां ये काम
  • बिहार में जल्‍द शुरू होगा प्रोपर्टी सर्वे; एक-एक घर, मार्केट का बनेगा रिकार्ड
  • भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रिया : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल
  • गोपालगंज की हर पंचायत में जन सहयोग से पुस्कालय खोलने की प्रशासन की सकारात्मक पहल
  • अनुकंपा नौकरी में दूसरी पत्नी के बेटे को भी मिल सकती है नौकरी, लेकिन यह है शर्त
  • भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com