मुखिया की गोली मारकर हत्या
दरभंगा. biharkatha.com बिहार में दरभंगा जिले की केवटगामा पंचायत के मुखिया और कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं हत्या के विरोध में शनिवार को कुशेश्वरस्थान बाजार बंद है। पुलिस के अनुसार, केवटगामा पंचायत के मुखिया और पछियारी रही गांव निवासी रामचंद्र यादव शुक्रवार रात अपनी मोटरसाइकिल पर बाजार से गांव लौट रहे थे। आरोपियों ने उनके गांव और गुलरिया गांव के बीच उन्हें गोली मार दी। खून से लथपथ मुखिया को एक ग्रामीण अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed