भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या
खगड़यिा. बिहार में खगड़यिा जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के रातन गांव में कल रात भूमि विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रातन गांव निवासी चांद खान की पत्नी हरजाना खातून (45) कल रात अपने घर के बाहर सोयी हुयी थी तभी अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में तीन लोगों के विरद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। शव
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed