डकैती के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर. बिहार में समस्तीपुर जिले के मुसरीधरारी थाना क्षेत्र के डगरुआ गांव मे डकैतों ने कल देर रात लूट के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि डगरुआ गांव निवासी अशरफी राय के घर देर रात 12 की संख्या मे सशस्त्र डकैतों ने धावा बोला। इसके बाद डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर डकैतों ने अशरफी राय की पत्नी बसंती देवी (60) की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद डकैत लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति लूटकर फरार हो गये। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed