Bihar

 
 

बिहार में मुखिया, उप मुखिया अब मंत्री केआदेश पर ही होंगे बर्खास्त

कुंदन कुमार, मुजफ्फरपुर. विभिन्न तरह के आरोपों में विभागीय कार्रवाई की मार झेल रहे मुखिया व उपमुखिया के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए मुखिया व उपमुखिया पर कार्रवाई शुरू करने और कार्रवाई के अंत में बर्खास्त करने के लिए विभागीय मंत्री का अनुमोदन अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से मुखिया संघ भी खुद को असहज महसूस कर रहा है। संघ का कहना है कि अब कार्रवाई में सरकार के पक्ष के लोगों का बचाव किया जाएगा और विरोधियों को निशाना बनाया जाRead More


बिहार में बन रहा है 1161 करोड़ का खूबसूरत पुल

बेगूसराय के सिमरिया में शुरू हुआ छह लेन पुल का निर्माण कार्य, 1161 करोड़ होंगे खर्च अजय शास्त्री, बिहार कथा, बेगूसराय। मोकामा में प्रस्तावित गंगा पुल का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पुल बनाने के लिए कार्यारम्भ की तिथि तय कर दी है। 30 सितम्बर को इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। औंटा घाट से सिमरिया के बीच यह पुल 1161 करोड़ की लागत बनना है।गंगा पर औंटा व सिमरिया के बीच वर्तमान राजेंद्र सेतु से 480 मीटर पूरब आरंभ होकर उत्तर मेंRead More


छठिहार महोत्सव : कान्हा की भक्ति में डूबा हथुआ शहर

सुनील कुमार मिश्र (हथुआ) स्थानीय गोपाल मंदिर में पारंपरिक छठिहार महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिवार की रात मंदिर पहुंच कर श्रद्धा व विश्वास के साथ पूजा अर्चना किया और देर रात तक भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम को लेकर हथुआ की सड़कें रात भर गुलजार रही। महोत्सव का उद्घाटन हथुआ राज परिवार की महारानी पूनम साही व युवरानी विदिशा साही ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य पुजारी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गयी। उसके बाद इंपीरियल पब्लिक स्कूलRead More


स्वाती शाकम्भरी को मिलेगा मैसाम युवा सम्मान 2018

स्वाती शाकम्भरी को मिलेगा मैसाम युवा सम्मान 2018 बिहार कथा न्यूज नेटवर्क, समस्तीपुर/नई दिल्ली. मैथिली कविता जगत में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही समस्तीपुर निवासी स्वाती शाकम्भरी को प्रतिष्ठित मैसाम युवा सम्मान 2018 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके मैथिली कविता संग्रह ‘पूर्वागमन’ के लिए दिया जाएगा। मैथिली साहित्य महासभा, दिल्ली के अध्यक्ष अमरनाथ झा ने इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ बताया कि संस्था द्वारा यह सम्मान हर वर्ष 40 वर्ष से कम आयु के मैथिली साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वरूप 25,000/- रुपये की राशिRead More


बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद को जानिये

बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद :5 सितम्बर 1974 शहादत दिवस… चंद्रभूषण सिंह यादव बिहार में एक क्रांतिपुंज ने जन्म लिया जिनसे सामन्तवादियों व मनुवादियो की रूहें कांपने लगी।शहर-शहर सभाओं में यह ललकार गूंजने लगी कि “दस का शासन नब्बे पर,नही चलेगा,नही चलेगा”,सौ में नब्बे शोषित हैं,नब्बे भाग हमारा है”,धन-धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है”। कांग्रेसी शासन हैरान हो गया,भिन्न-भिन्न निजी सवर्ण सेनाओं के कान खड़े हो गए।शोषित समाज एकजुट होने लगा। बिहार में यह लगने लगा कि सामन्तवाद व सामन्तवाद की पोषक सत्ता उखड़ जाएगी फिर क्या साम,दाम,Read More


बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे गुरु, देश के कोने-कोने में छात्राओं को मिल रही प्रतिष्ठा

वरुणेंद्र कुमार; हिसुआ, नवादा; जमाने के साथ होड़ लेतीं बिहार के नवादा जिले की बेटियों के पीछे खड़े एक गुरु की मेहनत और मार्गदर्शन ने सुदूर कस्बाई इलाकों में शिक्षा की मशाल जला दी है। वे बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे हैं, उसे राह दिखा रहे हैं। यही कारण है कि यहां की छात्राएं देश के कोने-कोने में प्रतिष्ठित जगहों पर कार्यरत हैं। यह स्कूल है प्रोजेक्ट फूलचंद साह मुनक्का इंटर विद्यालय हिसुआ और इसका श्रेय यहां के  प्रभारी प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिन्हा को जाता है। अभी दोRead More


बिहारी होने पर फिर शरमाइए! अब अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर नग्न घुमाया

अररिया. बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार कब रुकेंगे, इस सवाल से बिहार की सरकार भी परेशान है। अभी कुछ दिन पहले ही भोजपुर जिले के बिहिया से एक शर्मनाक मामला सामने आया था, अब अररिया से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां एक लड़की को ना सिर्फ बेइज्जत किया गया, बल्कि हैवानियत की हद पार करने वाली तस्वीर सामने आई है। मामला उजागर होने के बाद इलाके के पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कह रही है।Read More


गोपालगंज : मानसून कार रैली ने दिया सेफ ड्राइविंग का संदेश

सुनिल कुमार मिश्रा, बिहार कथा,हथुआ। रोड सेफ्टी और नियमों के पालन का संदेश लेकर जिले के थावे दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। जहां से रैली अपने निर्धारित रूट से कुशीनगर चली गयी। मगध मोटर्स स्पोर्टस क्लब पटना के तत्वावधान में 13वीं वाक्सवैगन मानसून कार रैली गांधी मैदान पटना स्थित हथुआ हाउस से निकली गयी थी। रैली में 15 कारों पर सवार प्रतिभागी पटना से थावे होते हुए रोमांचक सफर पर कुशीनगर पहुंचे। रैली के संयोजक प्रणव साही ने बताया कि रैली का आयोजन पिछले 12 वर्षो से किया जा रहा है। प्रतिवर्षRead More


हथुआ राज परिवार बना कुशीनगर वर्षावास पूजन में मुख्य अतिथि

सुनिल कुमार मिश्र बिहार कथा, हथुआ, गोपालगंज। बौद्ध धर्म के पवित्र महीना वर्षावास में आयोजित होने वाले भव्य पूजन कार्यक्रम में हथुआ राज परिवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। पूजा का आयोजन थाइलैंड टेंपल कुशीनगर में किया गया। जिसमें हथुआ राज के महाराज बहादुर मृगेन्द्र प्रताप साही,महारानी पूनम साही शामिल हुए। जहां बड़ी संख्या में थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं ने राज परिवार का भव्य स्वागत किया। पूजन के दौरान थाई भाषा में बौद्ध मंत्रोच्चार कर विश्व शांति की प्रार्थना की गयी। सामूहिक पूजन कार्यक्रम में मंत्रोच्चार से संपूर्णRead More


गोपालगंज : ये लोग नाली के कीचड़ से निकाल लेते हैं सोना

गोपालगंज की सोनार गली में कुछ रिफ्यूजी जो मध्यप्रदेश से आते हैं यहां की सोनार गली के किनारे बहने वाली नाली की कीचड़ से सोना निकालते हैं। ये तकनीक सिर्फ इन्हें ही पता है। जानिए कैसे गोपालगंज. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिस गंदी नाली के बगल से गुजरने में लोग नाक-भौं सिकोड़ते हैं, उसी से मध्य प्रदेश के सिद्धहस्त कारीगर हर दिन 10 से 30 ग्राम सोना निकाल रहे हैं। मीरगंज नगर के सोनार गली की नाली के कीचड़ से सोना निकालने वाले ये कारीगर लोगों के बीच कौतुहलRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com