bihar story

 
 

बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे गुरु, देश के कोने-कोने में छात्राओं को मिल रही प्रतिष्ठा

वरुणेंद्र कुमार; हिसुआ, नवादा; जमाने के साथ होड़ लेतीं बिहार के नवादा जिले की बेटियों के पीछे खड़े एक गुरु की मेहनत और मार्गदर्शन ने सुदूर कस्बाई इलाकों में शिक्षा की मशाल जला दी है। वे बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे हैं, उसे राह दिखा रहे हैं। यही कारण है कि यहां की छात्राएं देश के कोने-कोने में प्रतिष्ठित जगहों पर कार्यरत हैं। यह स्कूल है प्रोजेक्ट फूलचंद साह मुनक्का इंटर विद्यालय हिसुआ और इसका श्रेय यहां के  प्रभारी प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिन्हा को जाता है। अभी दोRead More


बिहारी होने पर फिर शरमाइए! अब अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर नग्न घुमाया

अररिया. बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार कब रुकेंगे, इस सवाल से बिहार की सरकार भी परेशान है। अभी कुछ दिन पहले ही भोजपुर जिले के बिहिया से एक शर्मनाक मामला सामने आया था, अब अररिया से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां एक लड़की को ना सिर्फ बेइज्जत किया गया, बल्कि हैवानियत की हद पार करने वाली तस्वीर सामने आई है। मामला उजागर होने के बाद इलाके के पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कह रही है।Read More


गोपालगंज : मानसून कार रैली ने दिया सेफ ड्राइविंग का संदेश

सुनिल कुमार मिश्रा, बिहार कथा,हथुआ। रोड सेफ्टी और नियमों के पालन का संदेश लेकर जिले के थावे दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। जहां से रैली अपने निर्धारित रूट से कुशीनगर चली गयी। मगध मोटर्स स्पोर्टस क्लब पटना के तत्वावधान में 13वीं वाक्सवैगन मानसून कार रैली गांधी मैदान पटना स्थित हथुआ हाउस से निकली गयी थी। रैली में 15 कारों पर सवार प्रतिभागी पटना से थावे होते हुए रोमांचक सफर पर कुशीनगर पहुंचे। रैली के संयोजक प्रणव साही ने बताया कि रैली का आयोजन पिछले 12 वर्षो से किया जा रहा है। प्रतिवर्षRead More


हथुआ राज परिवार बना कुशीनगर वर्षावास पूजन में मुख्य अतिथि

सुनिल कुमार मिश्र बिहार कथा, हथुआ, गोपालगंज। बौद्ध धर्म के पवित्र महीना वर्षावास में आयोजित होने वाले भव्य पूजन कार्यक्रम में हथुआ राज परिवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। पूजा का आयोजन थाइलैंड टेंपल कुशीनगर में किया गया। जिसमें हथुआ राज के महाराज बहादुर मृगेन्द्र प्रताप साही,महारानी पूनम साही शामिल हुए। जहां बड़ी संख्या में थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं ने राज परिवार का भव्य स्वागत किया। पूजन के दौरान थाई भाषा में बौद्ध मंत्रोच्चार कर विश्व शांति की प्रार्थना की गयी। सामूहिक पूजन कार्यक्रम में मंत्रोच्चार से संपूर्णRead More


गोपालगंज : ये लोग नाली के कीचड़ से निकाल लेते हैं सोना

गोपालगंज की सोनार गली में कुछ रिफ्यूजी जो मध्यप्रदेश से आते हैं यहां की सोनार गली के किनारे बहने वाली नाली की कीचड़ से सोना निकालते हैं। ये तकनीक सिर्फ इन्हें ही पता है। जानिए कैसे गोपालगंज. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिस गंदी नाली के बगल से गुजरने में लोग नाक-भौं सिकोड़ते हैं, उसी से मध्य प्रदेश के सिद्धहस्त कारीगर हर दिन 10 से 30 ग्राम सोना निकाल रहे हैं। मीरगंज नगर के सोनार गली की नाली के कीचड़ से सोना निकालने वाले ये कारीगर लोगों के बीच कौतुहलRead More


हां! मैं रामकृपाल, कभी था लालू का हनुमान

हां! मैं रामकृपाल, कभी था लालू का हनुमान! के. विश्वनाथ : कहते हैं कि भगवान् राम को 14 बरस का वनवास मिला था। मां कैकेई की वजह से। धर्म के ज्ञाता इस वनवास को अलग-अलग तरीके से परिभाषित करते हैं। भारतीय जनमानस उस परिभाषा में डूबता-उभरता रहता है। सदियों से यह कहानी हमारे समाज में प्रचलित है। राम के वन गमन के पीछे के अपने तर्क भी हैं। उन्होंने कइयों का संहार भी किया, तो कइयों का उद्धार भी। महानता की यही पहचान है। राम आए और चले गए, लेकिनRead More


सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, गैंगस्टर संतोष झा को गोलियों से भूना

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में कुख्यात संतोष झा की सीजेएम कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान पुलिस के पहरे के बीच करीब तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों द्वारा करीब 20 राउंड फायरिंग किए जाने के दौरान सीजेएम कोर्ट का एक चपरासी भी घायल हो गया। बताया गया है कि सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को पेशी के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संतोष झा को सीतामढ़ी जेल से ही लाया गया था। पेशी के बाद पुलिस उसको लेकर जा रही थी तो पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने संतोष झाRead More


आज़ादी के 72 साल बाद भी पक्की सड़क के इंतजार में गोपालगंज का एक गांव!

अंकेश कुमार, बिहार कथा, गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के पंचायत सोनहुला गोखुल के ग्रामीणों ने ग्राम विसुनपुरा सेमरा पथ को कई घंटों तक जाम कर प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना था कि हमारे गांव (विसुनपुरा) में आने के लिए किसी भी ओर से कोई सड़क नहीं हैं जिससे हम लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने इस अवसर पर जन प्रतिनिधी, विधायक और सांसद के प्रति भी आक्रोशित थे और नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि वोट के समय सभी लोग आतेRead More


बिहार का ऐसा मास्टर, तीन साल तक छात्रा का यौन शोषण, रुपए नहीं मिले तो वीडियो किया वायरल

पिपरा (सुपौल)। गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक शिक्षक ने पहले नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया। इसके बाद रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर लड़की की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने महिला थाना में बेलही निवासी शिक्षक अमित झा सहित उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार की देर शाम आरोपी शिक्षक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र की है।Read More


इसी नेता की रिपोर्ट से देश की राजनीति के स्टेयरिंग ने लिया मोड

बीपी मंडल  की सौंवी जयंती पर उनके बारे में जानिए पुष्य मित्र आज बिहार के एक बड़े समाजवादी नेता बीपी मंडल की जन्मशती है। वे एक ऐसे नेता हैं जिनकी बनाई रिपोर्ट ने बीसवीं सदी के आखिर में देश की राजनीति के स्टेयरिंग को उस दिशा में मोड़ दिया जिस दिशा से आज भी मुड़ना नामुमकिन लगता है। उन्हें हम आज भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में कम द्वितीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष के रूप में अधिक जानते हैं। वह आयोग भी मंडल कमीशन के नाम से हीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com