Bihar Politice
सवर्णों के चूल्हे से आगे नहीं बढ़ पायी ‘राष्ट्रवाद की आंच’

वीरेंद्र यादव के साथ रणभूमि की तपिश-4 आज लोकसभा चुनाव को लेकर हम सुबह 9.20 से दोपहर बाद 3.10 बजे तक गया में रहे। तेज गरमी और कभी-कभी अंधड़ के बीच साइकिल चलाते हुए कम से कम 20 किलोमीटर की यात्रा की। गया जंकशन से चंदौती प्रखंड के अंतिम बूथ औरवां तक। जंक्शन से गांधी मैदान और अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज से होते हुए औरवां तक गये थे। उसके बाद औरंगाबाद लोकसभा का क्षेत्र शुरू होता है। औरवां से करीब 5 किमी दूर उसी सड़क पर पुना (कुछ ऐसा हीRead More
बिहार : 9 सीटों के लिए 22 या 23 मार्च को उम्मीदवार के नाम पर लगेगी मुहर

9 सीटों के लिए 22 या 23 मार्च को उम्मीदवार के नाम पर लगेगी मुहर ————————————————— वीरेंद्र यादव के साथ ‘40 सीटों का चालीसा’-2 —————————————– पहले चरण में 4 और दूसरे चरण में 5 सीटों के लिए मतदान होगा। इन 9 सीटों के लिए दोनों पक्षों के उम्मीदवारों की सीटों और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होली के बाद 22 या 23 मार्च को हो सकती है। प्रथम चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 25 मार्च और दूसरे चरण में नामांकन की आखिरी तारीख 26 मार्च है। प्रथम चरण मेंRead More
बिहार में ‘लड़ाकों’ की लिस्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, शॉटगन भी थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन op

शॉटगन भी थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन सीट बंटवारे के लिए पार्टी ने बदली रणनीति पटना।( लाइव हिन्दुस्तान से साभार).बिहार में कांग्रेस नब्बे के दशक से ही राजद के साए में हैं। वर्ष 2009 में दोनों अलग हुए पर पिछले लोकसभा चुनाव में फिर साथ आ गए। कांग्रेस इस बार राजद के साथ रहते हुए ही अपना भी मुकाम चाहती है। बीते अनुभवों से सीख लेकर पार्टी ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी रणनीति भी बदली है। पार्टी ने इस बार सीटें मांगने से पहले अपने ‘लड़ाकों’ की सूचीRead More
इसलिए ब्राह्मण-भूमिहार की पार्टी में चल रहा है ‘बनिया राज’

वीरेंद्र यादव.पटना. बिहार भाजपा ब्राह्मण-भूमिहार की पार्टी मानी जाती है। इसे हम बी थ्री यानी ब्राह्मण, भूमिहार व बनिया की पार्टी कहते रहे हैं। इस पार्टी को चलाते ब्राह्मण-भूमिहार हैं और ढोते बनिया हैं। वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्ता भाजपा और बनिया की अंतर्संबंध पर एक रोचक कहानी सुनायी थी। संदर्भ भाजपा के सदस्यता अभियान का था। सदस्यता अभियान के दौरान आमतौर पर कहा जाता है- ‘भाजपा का मेंबर बनिये।’ दूसरे शब्दों में इसे यह मान लिया जाता है कि बनिया समाज भाजपा का ही मेंबर है। लेकिन भाजपा में ‘बनिया राज’Read More
झंझारपुर से अब यंग लीडरशिप चाहती है पब्लिक, संतोष कुमार के लिए जबरदस्त लॉबिंग

सुभाष सिंह यादव, जयनगर (मधुबनी। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बड़ी खबर आ रही है। चर्चित पत्रकार और वर्तमान में दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय राजनीतिक सम्पादक सन्तोष कुमार हो सकते हैं झंझारपुर से एनडीए के उम्मीदवार। कार्यकर्ताओं ने उनके नाम को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में झंझारपुर लोकसभा से एनडीए में भाजपा चुनाव लड़ेगी या जदयू यह घोषणा भले न हुई हो, लेकिन एनडीए के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सन्तोष कुमार को झंझारपुर से उम्मीदवार के रूप में मांग तेज कर दिया है और कार्यकर्ताओं का कहनाRead More
गोपालगंज में जनकराम, गया में हरी मांझी हैं भाजपा के लिए जरूरी

जानिए क्यों नहीं कट सकता है गोपालगंज में भाजपा से जनकराम का टिकट विशेष संवाददाता, बिहार कथा. गोपालगंज. सियासी बयार में राजनीति का उंट कब किस करवट बैठ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज से भाजपा के सांसद जनक राम के टिकट काटने को लेकर कई लोग कयास लगा रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया में भी कंपने चलाए गए. लेकिन क्या होगा आगे, क्या कटेगा जनकराम का टिकट इसको लेकर कंपेन चलाने वाले लोगों में संशय बरकरार है. चुनाव की राजनीति वोटों केRead More
अब भाजपा के लिए ‘कब्र’ खोद रहे हैं नीतीश!

भाजपा के वोटों पर अपना ‘जाल’ फेंक रहे हैं नीतीश कुमार वीरेंद्र यादव मुसलमानों के जदयू छोड़ने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भाजपा के आधार वोट पर ‘डाका’ डालने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सत्ता के लिए वोटों की डकैती कोई नयी बात नहीं है। इससे किसी को परहेज भी नहीं रहा है। वोट के अखाड़े में नीतीश अब लालू यादव से नहीं, भाजपा से लड़ रहे हैं। भाजपा के वोटों पर अपना ‘जाल’ फेंक रहे हैं। प्रशांत किशोर पांडेय को राष्ट्रीयRead More
नीतीश-मोदी की यारी, फोक सियारी और दूसरों के काम में मुंहमारी

वीरेंद्र यादव भाजपा के निलंबित सांसद सांसद कीर्ति झा आजाद ने कहा है कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की यारी दूसरे के काम का श्रेय लूटने के लिए है। दरभंगा से दिल्ली जाने के दौरान पटना में पत्रकारों से आजाद कहा- दरभंगा से हवाई सेवा शुरू करने का अथक प्रयास उन्होंने किया था। इस संदर्भ में मिथिला के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। लेकिन जब सभी प्रक्रिया पूरी हो गयी तो वायुसेना के हवाई अड्डा परिसर में सिविल इन्क्लेव के निर्माण का शिलान्यासRead More
इसलिए होती है मंत्री पद के लिए ‘मारामारी’ -1

वीरेंद्र यादव एक सामान्य विधायक और मंत्री में वेतन और भत्ता में कोई अंतर नहीं होता है। सुविधाओं और सरकारी संसाधनों के दोहन का अधिकार जरूर मंत्री को बढ़ जाता है। एक विधायक को 40 हजार रुपये वेतन के साथ 50 हजार क्षेत्रीय भत्ता और 10 हजार रुपये स्टेशनरी भत्ता मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 2000 हजार के हिसाब से दैनिक भत्ता मिलता है। दैनिक भत्ता तभी मिलेगा, जब विधायक बिहार में हों। विधायक जितने दिन बिहार से बाहर होंगे, उतने दिनों का भत्ता नहीं मिलेगा। यदि कोई विधायक सोमवारRead More
2019 के महाभारत की ‘पांडव सेना’

वीरेंद्र यादव 2019 में बिहार के मैदान में होने वाले महाभारत के लिए ‘पांडव सेना’ तैयार हो गयी है। अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर बन रहे महागठबंधन का पहला स्वरूप आज सामने आया। कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन यानी यूपीए में रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा सदल-बल शामिल हो गये। इसकी औपचारिक घोषणा भी हो गयी। इस प्रकार बिहार के महाभारत में पांच पार्टियों का गठबंधन ‘पांडव’ की सेना तैयार हो गयी है। इस पांडव सेना में कांग्रेस, राजद, रालोसपा, लोजद और हम शामिल हैं। राहुल गांधी, शरद यादव,Read More