बिहार कथा

 

पति को छोड़ प्रेमी से कर ली शादी, फिर रोते हुए कही…

वैशाली। अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। एक महिला को शादी के सात साल बाद एक विवाहित पुरुष से प्यार हो गया तो उसने पति को छोड़कर प्रेमी के संग शादी रचा ली। लेकिन डेढ़ महीने बाद ही फिर से पति के पास जाने की जिद करने लगी।  मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाना के चकौसन बाजार की है जहां एक दुकान में काम करने वाली दो बच्चे की मां को शादी के सात साल बाद एक दूसरे विवाहित पुरुष से प्यार हो गया। दोनों ने अपना घर परिवारRead More


गोपालगंज में ऐसा फर्जीवाडा, बाप से बडा निकला बेटा

बिहार कथा.गोपालगंज. चौकीदार की नौकरी पाने के लिए पिता ने अपनी उम्र घटा दिया। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो अपने पुत्र को नौकरी दिलाने के आवेदन कर दिया। पुत्र ने पिता से एक साल पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। जिसमें उसका उम्र अपने पिता से अधिक दर्ज है। जब इस बात की जानकारी हुई तो नौकरी के दावेदार भाइयों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ। झगड़ा होने के बाद भाइयों इस फर्जीवाड़ा को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया है।Read More


‘कुर्मी पार्टी’ के भविष्य बने ‘पांडेय जी’

कटाक्ष : वीरेंद्र यादव बिहार में जातियों की पार्टी है। यादव-मुसलमान की पार्टी राजद। बी–थ्री यानी ब्राह्मण, बनिया और भूमिहार की पार्टी है भाजपा। कुशवाहा की पार्टी है रालोसपा। पासवान की पार्टी है लोजपा। उसी तरह कुर्मी की पार्टी है जदयू। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से लेकर राज्य मुख्यालय के प्रभारी संजय कुमार तक सभी कुर्मी। लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा, विधान परिषद में नेता सब के सब कुर्मी। नीतीश कुमार पार्टी पर पैबंद लगाने के लिए पार्टी का भविष्य तलाश कर ले आये, उनका नाम है प्रशांत‍ किशोर पांडेय। बक्सरRead More


‘तेरहवीं’ की तारीख तय कर दी कुशवाहा ने

दिसंबर में केंद्र सरकार से ‘तलाक’ ले सकते हैं उपेंद्र वीरेंद्र यादव रालोसपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की दिसंबर के पहले सप्ताह में एनडीए सरकार से विदाई लगभग तय हो गयी है। एनडीए में सम्मानजनक सीट की मांग पर अड़े उपेंद्र कुशवाहा ने आज पटना में कहा कि भाजपा को 30 नवंबर तक सीट बंटवारे की घोषणा कर देनी चाहिए। यह डेड लाइन कुशवाहा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिया है। उपेंद्र कुशवाहा 8-9 फीसदी आबादी वाली कुशवाहा जाति का नेता होनेRead More


गोपालगंज में पति ने खटिया के पाया से पीटकर मार डाला

गोपालगंज. भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव में गुरुवार की रात आपसी विवाद से आक्रोशित एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी को चारपाई के पाया से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पति ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कटेया थाना क्षेत्र केRead More


पहले कौन नाचता था, अब कौन नाचता है?

जब तक नाच गाने में पैसा नहीं थीं, तब तक नट और कंजर जैसी जातियों की लड़कियां नाचती थीं. नाचने-गाने वालियों को नीची नजर से देखा जाता था. फिर इस धंधे में पैसा आ गया और फिर इज्जत भी आ गई. कला संगीत अकादमियां बनीं. अरबों का बजट आ गया. नृत्य और संगीत के समूह विदेश यात्रा पर जाने लगे. फिर माधुरी दीक्षित से लेकर अनुष्का शर्मा और सोनल मानसिंह, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा नाचने लगीं. (शुरुआत शायद शर्मिला टैगोर और हेमा मालिनी के दौर में हुई.) पढ़िए एकRead More


‘कोईरी के देवता’ नहीं हैं कुशवाहा

वीरेंद्र यादव राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सुप्रीमो हैं उपेंद्र कुशवाहा। कोईरी के देवता नहीं हैं। ‘कोईरी का देवता’ मुहाबरा है। माना जाता है कि कोईरी के देवता काफी सीधा-साधा होते हैं। करीब पिछले दो दशक से संसदीय राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों का निर्वाह कर रहे उपेंद्र कुशवाहा नीतीश के खिलाफ लडा़ई लड़ते रहे हैं। हालांकि उनकी राजनीति की शुरुआत भी नीतीश कुमार की छत्रछाया में शुरू हुई थी। उपेंद्र कुशवाहा पहली बार 2000 में जन्हादा से विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे समता पार्टी के विधायक थे।Read More


बिहार में सपना चौधरी का डांस देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में 1 की मौत कई घायल

बिहार के बेगूसराय में हो रहे हरियाणवी डांसर और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। भरौल छठ महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को बॉलीवुड नाइट में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डांस शुरू होते ही दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गेहूंनी निवासी अशोक पासवान के 20 साल के बेटे सज्जन कुमार की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. रात करीब 12 बजकर 45Read More


बिरसा मुंडा के जीवन पर फीचर फिल्म बनाएंगे रंजीत

इससे अच्छा क्या होगा कि ये खबर आज महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती पर आई है. कबाली और काला जैसी फिल्मों में चर्चा में आए डायरेक्टर, Pa Ranjith शोषण के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक बिरसा मुंडा के जीवन पर फीचर फिल्म बनाएंगे ये फिल्म हिंदी में बनेगी और देश की तमाम भाषाओं में डब की जाएगी. इसके लिए उन्होंने ढेर सारी तैयारियां कर ली हैं. वे लोकेशन से लेकर किरदार तक को समझने की कोशिश कर रहे हैं और इस सिलसिले में आदिवासी जीवन से परिचित हो रहे हैं.Read More


कालजयी है बिरसा की प्रासंकिता

कालजयी है बिरसा की प्रासंकिता  ललित गर्ग भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे लोकनायक थे जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती ही नहीं दी बल्कि उसे सांसत में डाल दिया। उन्होंने आदिवासी लोगों को अपने मूल पारंपरिक आदिवासी धार्मिक व्यवस्था, संस्कृति एवं परम्परा को जीवंत रखने की प्रेरणा दी। आज आदिवासी समाज का जो अस्तित्व एवंRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com