बिहार कथा
पूजास्थल को लेकर पुलिस पब्लिक में भिड़ंत
भागलपुर। जिले के नया टोला ओलपुरा गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति के भूखंड का अतिक्रमण कर बनाए गए पूजास्थल को हटाने गयी पुलिस के साथ झड़प में कल रात छह पुलिसकर्मी सहित करीब 12 लोग जख्मी हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि झड़प में घायल हुए लोगों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपजार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 22 नामजद और करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना मेंRead More
इंटरमीडिएट की छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढी जिला के बरगैनिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के इंटरमीडियेट की एक छात्रा के चेहरे पर तेजाब फैंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस उपाधीक्षक :सदर: एमएन उपाध्याय ने बताया कि इंटरमीडियेट की छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले मोहम्मद आशिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडिता अपने नाना के घर में रहा करती है और उक्त व्यक्ति ने आज उसके घर का दरवाजा खटखटाया और छात्रा के दरवाजा खोलने पर उस पर अचानक तेजाब फेंककर फरार हो गया। उन्होंने बतायाRead More
जंगली हाथी के रौंदने से तीन की मौत
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढी जिला में पडोसी देश नेपाल के वन से भटककर पहुंचे एक जंगली हाथी ने पिछले 24 घंटे के भीतर छह लोगों को रौंद दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद एस ने बताया कि हाथी ने पिछले 24 घंटे के दौरान रौंदे जाने के कारण दो लोगों की बाजपट्टी थाना और परिहार थाना क्षेत्र में मौत हो गयी है, जबकि हाथी द्वारा कुचले गए एक व्यक्ति ने भी दम तोड दिया जिसकी अभी तक पहचान नहींRead More
