बिहार कथा

 

महिला और उसकी 3 बेटियों को जिंदा जलाया।

पटना।। बिहार में राजधानी पटना के पास वैशाली जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जन्दाहा थाने के अरनिया गांव में एक महिला को ननद के जेवर चोरी करने के संदेह पर तीन बेटियों के साथ केरोसीन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। तीनों बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गई, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज पटना के पीएमसीएच में रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बुधवार देर रात की है। अरनियां गांव में रहने वाले देवेन्द्र सिंहRead More


बिहार में रेलवे के दो बड़े एफडीआई को हरी झंडी, बदलेगी मधेपुरा, मरहौड़ा की सूरत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे में दो परियोजनाओं में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानि एफडीआई के प्रस्तावों को लागू करने का निर्णय किया है, जिसमें बिहार में दो संयुक्त उद्यम परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यमेक इन इंडियाह्य अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए बिहार में 2400 करोड़ रुपये की लागत से डीजल व इलेक्ट्रिक इंजन कारखाना लगाने वाली परियोजनाओं में दो बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया है। एफडीआई के तहत इन दो परियोजनाओं मेंRead More


कराहते रहे मरीज, टूटती रहीं सांसें

सदर अस्पताल : 13 वें दिन भी जारी रही चिकित्सकों की हड़ताल गोपालगंज : संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों की हड़ताल शनिवार को 12वें दिन भी जारी रही. हड़ताल से दो दिनों में लगातार दो मरीजों की मौत सदर अस्पताल में हो गयी, जबकि कई मरीज इलाज के अभाव में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. इमरजेंसी वार्ड में महज एक चिकित्सक के भरोसे मरीजों के इलाज की व्यवस्था है. होली के त्योहार पर मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शनिवार को सड़क दुर्घटना, मारपीटRead More


बिहार में अनशन की सियासत

बिहार कथा.पटना केन्द्र की राजग सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक और अन्य नीतियों के खिलाफ 14 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के 24 घंटे के अनशन का नेतृत्व करेंगे। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी अनशन पर उतर आए हैं। जदयू की राज्य इकाई के अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि राजग सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक और देश एवं नागरिकों के लिए परेशानी वाली अन्य नीतियों के खिलाफ 14 मार्च को 24 घंटे का अनशन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंनेRead More


तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी मां, दो डूबे

सीतामढ़ी। अपने तीन बच्चों के साथ एक महिला के कथित रूप से तालाब में कूद कर खुदकुशी करने के प्रयास के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी है। यह घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाया गांव की है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एन एन उपाध्याय ने बताया कि रीना देवी के रूप में पहचान की गयी महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ खुदकुशी के इरादे से तालाब में कूद गयी। उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि स्थानीय लोगों ने महिला और उसकेRead More


‘हम’ 125 सीटों पर लड़ेगा विधानसभा चुनाव: मांझी

पटना.  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि उनका मोरचा 125 विधानसभा क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा . उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को गांधी मैदान में गरीब स्वाभिमान रैली होगी जिसमें नयी पार्टी का एलान किया जायेगा. पार्टी का नाम हम या कोई और हो सकता है. एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में मांझी ने बताया कि उनके दल का तालमेल भाजपा से होगा. हालांकि अभी भाजपा के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नजरिया पहलेवाला नहींRead More


जहां शुभ मानकर होती है चमगादड़ों की पूजा

बिहार कथा. वैशाली। आमतौर पर चमगादड़ों का नाम आते ही मन में अशुभ आशंकाएं उभरने लगती हैं लेकिन बिहार के वैशाली जिले के सरसई गांव व ऐतिहासिक वैशाली गढ़ में चमगादड़ों की न केवल पूजा होती है बल्कि लोग मानते हैं कि चमगादड़ उनकी रक्षा भी करते हैं। ऐतिहासिक स्थल वैशाली गढ़ पर इन चमगादड़ों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. यहां लोगों की मान्यता है कि चमगादड़ समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्मी के समान हैं। सरसई गांव के बुजुर्ग कमेश्वर यादव का दावा है किRead More


विधायक का हाथी पगलाया, मचाया उत्पात

तरवारा (सीवान) : शुक्रवार की शाम जीवी नगर थाना परिसर व तरवारा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह का हाथी (गमन) ने जम कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार होली के दिन  विधायक  अपने हाथी पर सवार होकर लोगों को होली की बधाई देने निकले. जैसे श्री सिंह हाथी पर सवार हुए, हाथी सनक गया. पागल हाथी ने तरवारा नोनिया टोली में उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया. उसके बाद हाथी स्थानीय जीवी नगर थाना परिसर मेंRead More


काली कमाई का कुबेर निकला मुजफ्फरपुर का इंजीनियर

पटना। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के मुजफ्फरपुर अंचल के अधीक्षक अभियंता सत्य नारायण महतो के पास से चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक गत चार मार्च को महतो के पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में स्थित ठिकानों पर की गई छापामारी, जब्ती और तलाशी के दौरान 4,15,28,659 रुपए की संपत्ति जब्त की गई। महतो द्वारा अपनी घोषित संपत्ति के ब्योरे से अधिक संपत्ति का निवेश पाया गया जिसमें उनके नाम के, मुजफ्फरपुर के रेवा रोड स्थित मुख्यRead More


भूमि के लिए भूमिहारों में संघर्ष : दो की हत्या

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत बैजुलापुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान गोलीबारी हो गई और दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गोलीबारी में तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम सिरिस राय (55) और राजेन्द्र राय (40) हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पतालRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com