बिहार कथा

 

विदेशों में हासिल एमबीबीएस डिग्री से भी अब बिहार में मिलेगी नौकरी

पटना। नीतीश सरकार ने मंगलवार को बिहार स्वास्थ्य सेवा :नियुक्ति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2015 बनाने को आज मंजूरी प्रदान कर दी।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय विभाग के प्रधानसचिव बी प्रधान ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पूर्व से बनायी गयी नियमावली में विदेशी विश्वविद्यालय से प्राप्त एमबीबीएस डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के संबंध में प्रावधान नहीं रहने के कारण संशोधन करने के वास्ते बिहार स्वास्थ्य सेवा :नियुक्ति एवं सेवा शर्त: संशोधन नियमावली 2015 बनाएRead More


पुलिस ने तहस-नहस की 40 कट्ठे की अफीम की खेती

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद थानांतर्गत भोलामारी गांव में तीन स्थानों पर करीब 40 कट्ठे में लगायी गयी और अवैध मादक पदार्थ अफीम की फसल को आज पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह ने बताया कि भोलामारी गांव में कुछ किसानों के अपनी अफीम की फसल को नष्ट करने का प्रयास किये जाने की सूचना के आधार पर स्थानीय अमदाबाद थाना की पुलिस टीम ने भोलामारी गांव पहुंच कर उक्त खेतों में लगी अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट किया। अफीम की यहRead More


लालू की बेटी मीसा की खुली पोल, झूठ निकला हार्वर्ड में लेक्चर देने का दावा

राजेश कुमार /पटना राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की एक दावे को लेकर किरकिरी हो रही है। मीसा ने दावा किया था कि उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में लेक्चर दिया है, लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि मीसा को सिर्फ लेक्चर सुनने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि मीसा ने कार्यक्रम के बाद मंच पर जाकर फोटा खिंचवाई और उसे सोशल साइट पर शेयर कर दिया। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में भाजपा केRead More


बदहाली पर आंसू बहा रहा गोपालगंज

दीपक द्विवेदी, कुचायकोट (गोपालगंज) गोपालगंज जिले के राजनीतिक इतिहास के पन्ने खंगाले तो यहां बहुत बड़े बड़े चेहरों ने राजनीति मे अपनी पहचान बनाई है। बिहार को गोपालगंज ने तीन मुख्यमंत्री दिए। परंतु इनसे गोपालगंज को कितना लाभ हुआ यह किसी से छिपी बात नहीं है। अब्दुल गफूर से लेकर लालू रबड़ी ने वर्षों तक बिहार में राज किया। देश की पहली पोस्ट ग्रेजुएट महिला भी गोपालगंज से थी। यह बताते हूबे मुझे बहुत बुरा लग रहा है की यहा महिला साक्षरता दर 32. 3 % है। गोपालगंज की कुलRead More


पवन सिंह के अवैध संबंधों के तनाव से पत्नी ने लगाई फांसी या हुई हत्या!

मुंबई/आरा। प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी की खुदकुशी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पत्नी के सुसाइड में पवन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस अब मामले में फिल्म स्टार पवन सिंह से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि कहीं उनकी पत्नी पवन सिंह के विवाहेत्तर संबंधों (अवैध संबंधा) के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर हुई या फिर उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया गया।। महज तीन महीने पहले दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। पवनRead More


साधु को मांझी के करीब देख भड़के पूर्व मंत्री, साधु को बताया दारूबाज

पटना। बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह अनशन पर बैठे जीतन राम मांझी के करीब साधु यादव को देखते ही भड़क गए। आक्रोशित नरेंद्र सिंह ने अपनी भड़ास पत्रकारों के सामने निकालते हुए साधु यादव को दारूबाज कह दिया। पत्रकारों के यह पूछने पर कि क्या साधु यादव से आप नाराज हैं, नरेंद्र सिंह भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ऐसा कुछ नहीं है। आप सभी उन जैसे ही हैं, दिन में आपके रंग कुछ और हैं और रात में उनके साथ ही जाकर दारू पीते हैं। आपके चरित्रRead More


विधान परिषद चुनाव की सियासत : खुल सकता है शम्भूशरण का किस्मत का ताला

मुकेश सिंह, जमुई से बिहार विधान परिषद् के मुंगेर-जमुई- लखीसराय-शेखपुरा स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के चुनाव की चर्चाएं भी जगह बनाने लग गयी हैं। इस क्षेत्र से अभी राजद के संजय प्रसाद विधान पार्षद हैं। 2009 के चुनाव में बड़े ही रोचक समीकरण से राजद को यह सीट हासिल हुई थी। तब राजग की ओर से जदयू ने पूर्व विधान पार्षद रवीन्द्र यादव को राजद से लाकर मैदान में उतारा था। आज के बदले सियासी हालात में राजनीतिक परिदृश्य बिल्कुल उलट गया है। राजद अब बिहार की राजनीति में जद यूRead More


लक्ष्मीपुर के आतंक का शरणस्थली बना सिकन्दरा पुलिस अंचल क्षेत्र

धर्मवीर कुमार.सिकन्दरा(जमुई):सिकंदरा पुलिस अंचल क्षेत्र में बेतहाशा हो रही अपराधिक घटनाओं का राज क्या है |इसे पुलिस भी नहीं समझ पा रही है |15 फरबरी को सिकंदरा पुलिस अंचल क्षेत्र के अलीगंज बाजार स्थित पेट्रोल पम्प मालिक के अपराधियों द्वारा पैसे लुटकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देना पुलिस को इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा |पुलिस भलें हीं अंधेरे में तीर मार रही हो लेकिन हकीकत कुछ और हीं बयां करती है | यदि सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में इस पुलिस अंचल क्षेत्र मेंRead More


डेढ़ साल के मासूम को इंजेक्शन देकर मार डाला!

  गोपालगंज/बरौली : बरौली थाने के माधोपुर बाजार में स्थित निजी क्लिनिक में बुखार का इंजेक्शन देने के बाद मासूम बच्चे की मौत हो गयी. मौत से गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. परिजन चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गयी. चिकित्सक और कर्मी अस्पताल परिसर से भाग निकले. मृतक बेलसड़ गांव के निवासी संजय यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र छोटू बताया गया है. हालांकि इस मामले में परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में प्राथमिकीRead More


अगले सत्र से बिहार में शुरू होगा एक नया आईआईएम

नई दिल्ली। सरकार ने अगले सत्र से कुछ नए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) खोलने का निर्णय किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा को बताया कि बिहार, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और महाराष्ट्र में एक एक आईआईएम खोलने का निर्णय किया गया है। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इन आईआईएम को आगामी शैक्षिक सत्र 2015…16 से शुरू करने का निर्णय भी किया गया है। स्मृति ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com