बिहार कथा
नक्सलियों का सेफ जोन बना अलीगंज
धर्मवीर कुमार सिंह, चंद्रदीप (जमुई)। नक्सलियों ने नए नेटवर्क के तहत जिले के अलीगंज प्रखंड को मगध रेंज के संगठन से जोड़ा ेनक्सली गतिविधियो से आज तक अछूते रहे इस क्षेत्र को भी नक्सली संगठनो ने अपने जद में ले लिया है ेनए वर्ष में नक्सलियों ने जहाँ अपने कार्यक्षेत्र संगठन में फेरबदल किए हैं ेवहीँ अलीगंज प्रखंड को मगध क्षेत्र के औरंगाबाद ,गया ,कैमूर ,नवादा जोन से जोड़ दिया है ेसूत्रों की माने तो पिछले कई दिनों से चन्द्रदीप थानाक्षेत्र के सीमा सरहद से सटे नवादा जिले के कौआकोलRead More
भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को यह धमकी एक चिट्ठी के जरिए मिली है जिसमें उनसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी न करने के लिए कहा गया है। मनोज तिवारी ने इसकी शिकायत गृह मंत्रालय से की है। गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने बीते दिनों वाराणसी में राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर एक बयान दिया था। चिट्ठी उसी बयान के संदर्भ में है। मनोज तिवारी ने जीRead More
नहीं दिखा बिहार दिवस का उत्सव व उत्साह
सीवान : बिहार दिवस को लेकर जिले में इस बार आयोजन रस्म अदायगी तक ही सिमट कर रह गया. न कहीं अन्य वर्ष की तरह उत्सव दिखा व न ही उत्साह पूर्ण आयोजन.इसके चलते बिहार दिवस के आयोजन में उत्साह के साथ शिरकत करने के का इंतजार वाले लोग निराश हुए. बिहार के गौरवशाली इतिहास की झलक हमारे तीन दिवसीय समारोह में नजर आती है. प्रतिभागियों का प्रदर्शन देख हर कोई रोमांचित हो जाता है. सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार कहते हैं कि इस बार ऐसा आयोजन देखने को नहीं मिला.शासनRead More
रसोई गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट, बच्चे की मौत, चार घायल
अरवल। खाना बनाने के दौरान मंगलवार सुबह एक रसोई गैस सिलेंडर के फट जाने से उसकी चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गयी जबकि एक ही परिवार के तीन और उनके पडोस में रहने वाला एक व्यक्ति घायल हो गये। यह घटना बिहार के अरवल जिले के नगर थाना अंतर्गत बनिया बिगहा गांव की है। नगर थानाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि इस हादसे में राजू साह के 12 वर्षीय बेटे इशू कुमार की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर के फटने से लगी आगRead More
भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन की गोली मारकर हत्या
कटिहार। बीती मध्य रात्रि भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले के अमदाबाद थाना अन्तर्गत किशनपुर गांव के धमनिया टोला में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक छोटे लाल ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में विजय यादव :35: ्रउनकी पत्नी काजल देवी :30: और पुत्र प्रसन्प्नजीत कुमार :5: शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने हमले के दौरान कई चक्र गोलियां चलायीं। इस दौरान विजय यादव के पांच अन्य पुत्र घर से भाग कर अपनी जान बचाने मेंRead More
परिवारिक कलह से निष्ठुर हुई मां, दो साल के बेटे के साथ किया अग्निस्नान
सीतामढ़ी। सीतामढी जिले के परिहार थानान्तर्गत सौरभर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर आज एक महिला ने अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक एम एन उपाध्याय ने बताया कि मृतकों में सौरभर गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी रिंकू देवी (28) और उनका दो वर्षीय पुत्र अजीत कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रिंकू देवी का उनकी सास और ससुर के साथ पारिवारिक कलह चल रहा था जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। रिंकू के पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में कामRead More
अपराधी, शरारती और दबंग लोगों पर कड़ी नजर रखे पुलिस : नीतीश
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस से अपराधी, शरारती एवं दबंग प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। पटना स्थित अपने आवास पर राज्य के विभिन्न कोने से आये राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने मुलाकात के दौरान नीतीश को कई शिकायतकर्ताओं ने दबंग प्रवृति के लोगों द्वारा उनके जमीन का अतिक्रमण कर लिये जाने एवं रास्ते को अवरूद्ध कर लेने की शिकायत पर उन्होंने ऐसी सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा किRead More
मधुमास में कायम है चैता की परंपरा
पटना।विक्रम संवत् के पहले महीने चैत्र (चैत) को भारतीय पंचांग में वर्ष का पहला महीना माना जाता है। इस महीने में गाए जाने वाले गीत ‘चैता’ का अपना अलग महत्व है। चैत्र यानी मधुमास के दिनों में बिहार के खेतों में रबी की पकी हुई फसल और पक चुकीं सरसों की बालियां खलिहानों में पहुंच गई होती हैं। इस मौसम में किसान खेतों के बजाए खलिहानों में ही ज्यादा समय बिताते हैं। बिहार में मधुमास के दिनों में चैता गाने की पुरानी परंपरा है। चैता गीतों को जब ढोलक औरRead More
नकल पर बोले लालू : मेरी सरकार होती तो परीक्षा में किताब ले जाने देता
पटना। बिहार में मैट्रिक परीक्षा में कदाचार के राष्ट्रव्यापी निंदा के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि अगर उनकी सरकार होती तो वे परीक्षार्थियों को परीक्षा में उत्तर देने के लिए किताब ले जाने की अनुमति प्रदान कर देते। लालू ने बक्सर जिले में एक नये स्कूल के उद्घाटन में वैशाली के महनार के एक स्कूल के चार मंजिल तक दीवारों पर चढकर और खिड़कियों के छज्जे पर खड़े होकर मैट्रिक परीक्षा में नकल कराते मीडिया में दिखाए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होताRead More
सिवान में सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण, थाने को घेरा
सिवान/पचरूखी। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण सोमवार दोपहर अचानक सड़क पद उतर गए। प्रशासन एवं सरकार विरोधी नारा लगात हुए थाना के सामन पहुचकर थाना का घेराव किए। इस दौरान पूरे थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के समझान आए थाना प्रभारी सैयद अंसारी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में पचरुखी चीनी मिल गेट पर तालाबंदी की गई थी। ंिफर भी गेट का ताला तोड़कर ईट एवं लौह मेटेरियल निकाला जा रहा हैRead More
