बिहार कथा
50 हजार करोड़ नुकसान की भरपाई करें केंद्र सरकार
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के लागू होने के चलते उनके राज्य को पचास हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा और वह चाहते हैं कि केंद्र इसकी भरपाई करे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार उनसे मुलाकात की। 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने 2013 में भाजपा केRead More
ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चार की मौत
भभुआ। बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक टैÑक्टर के खड्ढ में पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक एस के नायक ने बताया कि मृतकों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के बलुआ थाना अंतर्गत पट्टी गांव निवासी शिवपुजन तिवारी (50), अगस्तीपुर गांव निवासी अरविन्द कुमार पांडेय :45: एवं जयप्रकाश पांडेय :40: और मजदहा गांव निवासी कैलाश चौरसिया :55: शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी लोगRead More
जमुई में पेट्रोल पंप का अनिश्चितकालीन हड़ताल
प्रणय कुमार सिंह. जमुई। जमुई में बृहस्पतिवार से पेट्रोल पंप मालिकों ने अपराधियों द्वारा निरंतर पेट्रोल पंप संचालको से रंगदारी और लूटपाट की घटना घटित होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। बताते चले की विगत दिनों जमुई शहर के दो पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार अपराधियों ने पंप के कर्मियो की मोबाइल फ़ोन छीनकर उसी फ़ोन से एक-एक करोड़ रूपये की रंगदारी की मांग की है।उक्त घटना के बारे में बताया जाता है की बाइक पर सवार अपराधियों के साथ एक महिला भी कारबाइन लिए बैठीRead More
मस्जिद में लगाया आग, ईमाम को किया पुलिस ने गिरफ्तार
चंद्रमंडीह jumie:- सोची समझी साजिश के तहत भलसुंभा गांव स्थित मस्जिद में आग लगाने से हिन्दु और मुसलमान समुदायों में अफरा-तफरी घंटो तक मची रही. मगर वर्तमान मस्जिद के ईमाम मो. अब्दुल लतीप ने आग लगाने वाले पूर्व ईमाम मो. खलील अंसारी को देख लिया और इसकी सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दे दी. तब लोगों के बीच बन रही तनाव शांत हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भलसुंभा मस्जिद कमिटि के अध्यक्ष विशो मियां द्वारा चंद्रमंडीह थाना में पूर्व ईमाम मो. खलील अंसारी को अभियुक्त बनाते हुये चंद्रमंडीह थाना मेंRead More
नकल की अकल वाया बिहार पॉलटिक्स
Sushant Jha सन् 1996 में पटना हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि अगर स्कूली परीक्षाओं में नकल की खबरें आई उस जिले का कलक्टर जिम्मेवार होगा ! ऐसे में तमाम कलक्टरों ने अपनी गरदन बचाने के लिए भारी कड़ाई की थी और मुझे याद है कि उस जमाने में नकल वाले बच्चों को पुलिस अपराधी की तरह ले जाती थी और 2000 रुपया देकर ही जमानत मिल पाता था। लालू यादव का वो घनघोर राज थाए वे अजेय लगते थे। बल्कि थे ही। उन्होंने दसवीं की परीक्षा में से अंग्रेजीRead More
अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल होंगे बिहार के तैलिक वैश्य!
वैश्य की यह बिरादरी तुलनात्मक रूप से कमजोर और गरीब है। आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर इस बिरादरी के लोग पिछड़े हुए हैं। हालांकि, कुछ अन्य जातियों की ओर से भी इस तरह की मांग की जाती रही है। लेकिन, आयोग तैलिक वैश्य के दावे की पड़ताल में अधिक दिलचस्पी दिखा रहा है। ज्ञापन में 1991 की जनगणना का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक वैश्यों में इस बिरादरी की तादाद सबसे अधिक है। सुभाष चन्द्र बिहार सरकार तैलिक वैश्य समुदाय को आरक्षण देने पर विचार कर रही है। इसकेRead More
विधवा बनाने के बाद बहन को हाथ-पैर बांधकर ले जा रहा था भाई
हाजीपुर/पटना। बिहार के हाजीपुर जिले में शनिवार की रात को एक युवक संजीव और उसकी पत्नी चांदनी को घर से अगवा करने के बाद युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक ने चार महीने पहले एक मुसलमान लड़की से शादी की थी। शादी से नाराज लड़की के घरवालों और गांववालों ने मृतक के घर पर हमला करके युवक और उसकी पत्नी के साथ अगवा कर लिया था। बाद में लड़के की लाश मिली थी। प्रेम विवाह से नाराज लड़की के भाई और घरवालों ने सबसे पहले युवक की हत्याRead More
घूस में एक लाख रुपया लेते सिविल सर्जन रंगे हाथ गिरफ्तार
सासाराम। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रोहतास जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह को दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक लिपिक की सेवा स्थायी करने के एवज में एक लाख रुपए का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उपाधीक्षक महाराजा कनिष्क कुमार सिंह ने बताया कि विक्रमगंज थाना अंतर्गत धनगाई गांव निवासी दीपक कुमार दिनारा प्रखंड के कोईरियां स्थित प्राथमिक स्वस्थ्य केंन्द्र पर लिपिक के पद पर तैनात है। उसने गत 19 मार्च को शिकायत की थी उनकी सेवा स्थायी करने के एवज में रोहतासRead More
लुटेरी हसीना : पहले मांगती थी लिफ्ट, फिर लूट लेती थी कार
दरभंगा। लिफ्ट मांगकर वाहन लूटने वाली लड़कियों के एक नए गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। दरभंगा पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो लड़कियों समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की एक स्कॉर्पियो, एक चाकू और बड़ी मात्रा में नशे के टैबलेट्स बरामद किया है। गिरफ्तार लड़कियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग दरभंगा के अलावा छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और पटना समेत उत्तर बिहार के कई शहरों इस प्रकार के घटना को अंजाम दिए हैं। दरभंगा पुलिस के हत्थे ए गिरोह तबRead More
…तो नीतीश संग पींगे बढ़ाएंगे मोदी !
सुभाष चन्द्र दिल्ली में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेता आत्मविश्वास से लबरेज थे और चारों खाने चित हो गए, वैसा हाल बिहार में नहीं होना चाहिए। बिहार की राजनीति दूसरे प्रदेशों से अलग है। लिहाजा, भाजपा को वहां सत्ता हासिल करना है। इसके लिए अब भाजपा के मातृसंगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कमर कस ली है। भाजपा को दो टूक सुनाया गया है और कहा गया है कि जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर एक बार फिर से दोस्तीRead More
