बिहार कथा

 

वेतनमान को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

छपरा। जिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एकमात्र मांग ह्णवेतनमानह्ण के समथर््न में अनिश्चितकालीन  विद्यालय में तालाबंदी अभियान के 10 वे दिन सर्वशिक्षा कार्यालय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी की गई। तालाबंदी के उपरां रिविलगंज प्रखंड नगर पंचायत के नियोजित शिक्षकों का जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि कर्मभूमि से जत्था के रूप में आई। जिसमें सैकड़ो मोटरसाइकिल पर सवार नियोजित शिक्षक अपने वेतनमान के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए अन्य शिक्षकों को माला पहनाकर स्वागत की गई। इस कार्यक्रम के उपरांत 20 अप्रैल को सदर प्रखंड मेंRead More


सरकारी अस्पतालों जीवनरक्षक दवाओं का टोटा

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्षी पार्टी भाजपा ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक सहित अन्य दवाओं की कमी को लेकर राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला।    बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा सदस्य प्रेम कुमार द्वारा उक्त मामला उठाए जाने पर प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव सहित अन्य विपक्षी विधायक सीट से उठकर सदन के बीचों-बीच आ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।    संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा सदस्यों पर खबरों के माध्यम से प्रचार पाने हेतु सदन की कार्यवाही बाधितRead More


आठ बलात्कारियों को दस साल की जेल

नवादा। नवादा जिला की एक अदालत ने तीन साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म करने, उसकी अश्लील फिल्म बनाने और उसे बाजार में प्रसारित करने के आरोप में आठ आरोपियों को आज दस-दस साल कारावास और तीन-तीन हजार रुपये अर्थ दण्ड की सजा सुनायी।    अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रेमचंद पांडेय ने तीन साल पहले धोखे से एक युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद ब्लू फिल्म बनाने और उसे बाजार में प्रसारित करने के दोषी पिन्टू तिवारी और उसके अन्य सहोगियों संदीप चौहान, संजीव कुमार, बिट्टूRead More


अलग-अलग चिन्ह पर चुनाव लड़ने की बात कहने वाला उल्लू

पटना। पुराने जनता परिवार के छह घटक दलों के विलय होने पर नए दल का नाम, झंडा और चुनाव चिंह को लेकर जारी अटकलों के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज इसबात का खंडन किया कि घटक दल अपने-अपने चुनाव चिन्ह पर इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पटना में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू ने कहा कि अगर इन दलों को अलग-अलग अपने-अपने चुनाव चिन्ह पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना होता तो विलय का क्या मतलब है। उन्होंने ऐसी बातें भ्रमRead More


बस में मिले चार बम, पांच हिरासत में

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के छतौनी थाना अन्तर्गत बस पड़ाव के समीप एक बस से पुलिस ने चार बम बरामद करते हुए इस सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर आज संग्रामपुर से जिला मुख्यालय आयी एक निजी यात्री बस की तलाशी के दौरान उसके छत पर एक काटून में चूड़ा के बीच छिपाकर रखे गये चार बम बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में किसी यात्री के उक्त काटूनRead More


विवाह समारोह में परोसे जहरीला भोजन, 250 लोग बीमार

मधुबनी। मधुबनी जिले के फुलपरास गांव के पुरबारी टोला में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान विषाक्त भोजन खाने से 250 लोग बीमार हो गये। सिविल सर्जन डा ओम प्रकाश ने बताया कि फुलपरास गांव के पुरबारी टोला में एक शादी समारोह के दौरान विषाक्त भोजन खाने बीमार पडेÞ 250 लोगों को इलाज के लिए फुलपरास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। उनमें से 210 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गयी है जबकि 40 रोगियों का अभी भी वहां इलाज जारी है। उन्होंने अस्पतालRead More


करोड़ों की लागत से सांसद ने किया कई सड़कों का निर्माण

चंद्रमंडीह-जमुई। चकाई प्रखंड के नक्सल प्रभावित ईलाकों के कई दुर्गम सड़कों का शिलान्यास जमुई सांसद चिराग पासवान एंव लोजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह के द्वारा शनिवार को संयुक्त रुप से किया गया। इस दौरान सांसद श्री पासवान ने बताया कि चकाई प्रखंड के जिन ईलाकों में सड़क निर्माण कार्य नही हुआ है वैसे जगहों को चिन्हित कर सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करोड़ों की लागत से शिलान्यास की गई सड़कों में रामसिंहडीह एलओसी 6 से ककोरिया तक सड़क निर्माण, माधोपुर डढ़वा विशनपुर होते हुएRead More


शिक्षकों पर सियासत : विधानसभा में नीतीश-सुशील के बीच शब्दों की भिड़ंत, समस्या जस की तस

बिहार कथा.पटना।बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। विपक्ष के हंगामे के चलते बीच सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही समय से पहले ही भोजनावकाश के लिए अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी। बिहार विधान परिषद में शून्यकाल में भाजपा सदस्य नवल किशोर राय, कृष्ण कुमार सिंह और रजनीश कुमार ने ठेके पर बहाल शिक्षकों के वेतनमान एवं उनके स्थानांतरण तथा वित्तरहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पिछलेRead More


गोपालगंज में व्यवसायी की हत्या के विरोध में बाजार बंद

गोपालगंज।शहर के श्याम सिनेमा रोड के कपड़ा व्यवसायी गोलू कुमार की बुधवार की रात चाकू घोंपकर हत्या कर देने से गुस्साये व्यवसायी गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर आये। व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर आगजनी की। सुबह में व्यवसासी सबसे पहले सदर अस्पताल में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद हंगामा ओर प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। व्यवसायी अस्पताल से निकल शहर के मौनिया चौक, अस्पताल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक व ब्रह्मा चौक पर सहित कई चौक-चौराहों पर सड़कRead More


नशेड़ी सिपाही ने खैनी दुकानदार पर चलाई गोली, सस्पेंड

    छपरा। शहर के साढ़ा रेलवे ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नशे में धुत एक सिपाही ने अपनी कमर से लटकी सरकारी पिस्टल निकाल कर पांच राउड गोलियां चला दी। एक गोली खैनी दुकानदार के हाथ को छीलती हुई निकल गई और वह बाल-बाल बचा। एसपी सत्यवीर सिंह ने सिपाही अखिलेश कुमार पांडेय को सस्पेंड कर दिया है। उनके आदेश पर पुलिस ने उसकी पिस्टल भी जब्त कर ली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर तीन राउंड गोली चलाए जाने की ही बात कहीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com