बिहार कथा
मोदी की फटकार से फूट-फूट कर रो पड़े गिरिराज
अशोक सिंघल.नई दिल्ली। सोनिया गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। पीएम की फटकार के बाद गिरिराज सिंह संसद की गैलरी में फूट-फूटकर रोने लगे, जिसके बाद स्मृति ईरानी ने उन्हें संभाला। हालांकि सिंह ने ऐसी किसी घटना का खंडन किया है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के बारे में गिरिराज की अशोभनीय टिप्पणी पर सोमवार को लोकसभा में खूब हंगामा हुआ था। बाद में गिरिराज ने सदन में अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी भीRead More
अस्पताल में तोड़फोड़ से नाराज डॉक्टरों ने मरीजों को मरने के लिए छोड़ा
सीवान। सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद सदर अस्पताल में हुए हंगामे से नाराज सीवान जिले के सभी सरकारी और निजी डॉक्टर मंगलवार एक दिन के हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से जिला की स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीजों को आज इलाज के बिना ही लौटना पड़ा। सोमवार की घटना को लेकर सदर अस्पताल में आईएमए की मंगलवारRead More
पायल चोरी की ऐसी सजा : तीन बच्चों के सिर मुड़ा काखिल पोत शहर में धुमाया
बेगूसराय। चोरी करने के आरोप में तीन बच्चों के सिर मुंडवा कर कालिख पोत शहर में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार राजा कुमार, धर्मेन्द्र कुमार तथा अमन कुमार ने अपने एक पास के घर से पायल की चोरी कर ली थी। चोरी के पायल के साथ आज तीनों बच्चों को पकड़ लिया गया तथा उसका सिर मुडवाकर और उसपर कालिख चुनाRead More
मुंह काला करने में असफल रहने पर देवर ने केरोसिल डाल का आग लगाया
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के सीमरा थानार्न्तगत कुसमाडीह गांव में आज एक महिला के साथ उसके ससुर और देवर के दुष्कर्म करने में असफल रहने पर महिला के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अजय नारायण यादव ने बताया कि पीडित महिला आज घर पर अकेली थी। उसके ससुर मुन्ना पासवान एवं देवर रामराज पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पीडिता के ससुर और देवर ने उसके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे जलाकर मारने का प्रयासRead More
गरीब सवर्ण छात्रों को छात्रवृति पर फैसला जल्द
पटना। राज्य के गरीब सर्वण छात्रों को छात्रवृति देने के मुद्दे पर फैसला जल्द हो सकता है। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। प्रस्ताव तैयार है जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले पखवारे मधुबनी जिले के लोहा गांव स्थित हाई स्कूल के हीरक जयन्ती समारोह में गरीब सवर्ण छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसके लिए सवर्ण आयोग की रिपोर्ट का सरकार को इंतजार है। जानकारी के अनुसार विभागRead More
स्कूल वैन-आॅटो रिक्शा की टक्कर, 5 की मौत, आक्रोशित भीड़ ने एंबुलेंस फूक दिया
मृतकों को मिलेगा 2 लाख रुपए का मुआवजा, डॉक्टरों पर होगी कार्यवाई सीवान। जिले के एक गांव में स्कूल वैन और आॅटो रिक्शा की टक्कर में 5 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घायलों को गांव के लोगों ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। लेकिन अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था ने लोगों का गुस्सा तब बढ़Þा दिया जब उन्हें घायलों के इलाज के लिए वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। सीवान जिले के पुलिस प्रमुख विकास वर्मन नेRead More
देसी रायफल और बम के साथ धरे गए आइ नक्सली
मुजफ्फरपुर। सुरक्षा बलों ने बिहार के नक्सल प्रभावित मुजफ्फरपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आठ माओवादियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक :एएसपी: बृजेश राणा ने कहा कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला पुलिस कर्मियों की एक टीम ने सुहासी गांव में छिपे बहुत सारे माओवादियों की तलाश में वहां छापेमारी की। उन्होंने कहा कि हालांकि माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर 40 चक्र गोलीबारी कर भागने की कोशिश की और सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया जिसमें एकRead More
दलित होने कीमत चुका रही कबड्डी की खिलाड़ी
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले की नेशनल कबड्डी प्लेयर दलित होने की कीमत चुका रही है। हालांकि इसने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है लेकिन जाति पीछा नहीं छोड़ रही। इस महिला प्लेयर को पार्टनर ने केवल इसलिए छोड़ दिया कि वह दलित थी। इस मामले में कई आॅगेर्नाइजेशन महिला खिलाड़ी को हक दिलाने खातिर सामने आए हैं। मुजफ्फरपुर जिले के मारवन इलाके में मुन्नी का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। इसने अपनी मेहनत के दम पर जल्द ही कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली। मुन्नी कोRead More
51 रथ पर सवार होकर आए 51 दुल्हे, अविस्मरीणय हुआ कन्यादान समागम
राजेश कुमार.मैरवा सीवान। आधुनिकता दिखावेपन व फिजूलखर्ची जैसे कुरीतियों को दूर करने के मकसद से बेटी बृक्ष बचाओ का अभियान छेड़े मैरवा प्रखंड के विलासपुर निवासी सुनिता अजीत ओझा ने षनिवार को कन्यादान समागम के तत्वाधान में 51 दुल्हे दुल्हन को पारंपरिक तरीके से धार्मिक स्वतंत्रता के बीच एक सूत्र में बांधकर जो भूमिका निभाई वह मैरवा के लिए अविस्मरीणय हो गया.यह समागम कम से कम 51 असहाय परिवारों के लिए वरदान साबित हुआ.इस समागम में षामिल वरवधू को देखने व इन विवाहों का गवाह बनने की हर किसी कीRead More
संसद में गूंजेगी मगध की आवाज
गया। युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मधेपुरा के राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को यहां जन संवाद रैली में कहा कि मगध प्रमंडल के लोगों की आवाज संसद में गूंजेगी। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा के सत्र में मगध को विशेष पैकेज व आर्थिक पैकेज देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाएंगे। दो घंटे के लंबे भाषण में उन्होंने पंचायत से लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्ना से लेकर विराट-कोहली-अनुष्का शर्मा तक का जिक्र किया। गांधी मैदान में आयोजित इसRead More
