बिहार कथा
70 हजार होमगार्ड जवान हड़ताल पर, सुरक्षा व्यवस्था लचर
पटना. बिहार के होमगार्ड जवान कई मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कई जिलों के होमगार्ड जवानों ने जिला मुख्यालय में अपना हथियार और कारतूस जमा करा दिया है। सूबे के करीब 70 हजार जवानों के हड़ताल पर चले जाने से सुरक्षा व्यवस्था लचर हो गई है। होमगार्ड जवानों ने सरकार को पहले ही हड़ताल पर जाने की सूचना दी थी। हड़ताल को लेकर कुछ दिन पहले ही ख्य सचिव और गृह सचिव के साथ वार्ता हुई थी, पर मांगों पर सहमति नहीं बन पाई थी।Read More
सीवान में ईट डंडे से मार कर बीच सड़क पर हत्या
हत्या के विरोध मे ग्रामीणों ने किया सड़क जाम राजेश कुमार राजु सीवान/पचरूखी-थाना क्षेत्र के साजीदपुर गॉव के पश्चिमी छोर रेलवे ढ़ाला के समीप दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने के बाद जहॉ एक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। दूसरी ओर से दूसरे बाइक सवार की अज्ञात लोगे ने जमका धुनाई की। जिसमे उसकी मौत हो गई। बैसाखी निवासी स्वामी नाथ का पुत्र राहुल कुमार 26 साल का था जिसको अज्ञात ने ईट डंडे से मार कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुच कर कार्यवाहीRead More
माईक्रोसॉफ्ट के वर्ल्ड चैम्पियनशीप के लिए फैक्ट टीम की सशक्त चुनौती
सारण छपरा : अमेरिका की सर्टिपोर्ट और भारत की इंडियासाईबर लर्निंग द्वारा प्रायोजित माईक्रोसॉफ्ट ऑफिस स्पेशियलिस्ट के वर्ल्ड चैम्पियनशीप के लिए पिछले सालों की भांतिफ्यूचर अकादमी ऑफ़ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी (फैक्ट) की टीम तगड़ी चुनौती बनने को तैयार है,22 मई को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए फैक्ट के 15 छात्र छात्राओं का चयन हो चुका है।फैक्ट टीम एमडी चंदन कुमार और कोर्डिनेटर प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में विश्व फतह के लिए 20 मई को रवाना हो रही है। एमडी चंदन कुमारRead More
राहुल गांधी के तेवरों से दुविधा में बीजेपी
संतोष कुमार आपने हमें रोककर अच्छा नहीं किया. उसे (राहुल गांधी को) बेरोक-टोक बोलने दिया. उसी समय दबोचना चाहिए था. हमारे प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणी हुई और हम चुप रह गए. बीजेपी सांसदों की यह नाराजगी अपने ही संसदीय कार्यमंत्री एम. वेंकैया नायडू से थी, जिन्होंने संसद के बजट सत्र पार्ट-2 के पहले दिन ही मोदी सरकार पर जहर बुझे तीर बरसाने वाले राहुल की राह सहज करते हुए अपने सांसदों को टोकाटाकी करने से रोक दिया था. लेकिन जब सांसदों ने संसदीय दल की बैठक में गुस्से का इजहारRead More
पति ने नहीं बनवाया शौचालय, पत्नी ने दिया तलाक
रोहित कुमार सिंह/वैशाली बिहार के वैशाली जिले में एक महिला ने ससुराल में शौचालय न होने की वजह से अपने पति को तलाक दे दिया. दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी. वैशाली जिले के जन्दाहा थाना के डीह बुलौची में रहने वाली सुनीता और पहाड़पुर गांव के धीरज की चार साल पहले जब शादी हुई थी, तब धीरज के घर शौचालय नहीं था. सुनीता ने धीरज से कई बार शौचालय बनवाने के लिए कहा, लेकिन जब धीरज ने उसकी नहीं सुनी तो सुनीता ने कोर्ट में तलाक केRead More
नियोजित शिक्षकों के दो संघ काम पर लौटे
पटना। प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, टीईटी-एसटीईटी पास नियोजित शिक्षक संघ का अनुसरण करते हुए गुरुवार को नियोजित शिक्षकों के दो और संघों ने अपनी हड़ताल तोड़ दी। बिहार नियोजित पुस्तकालयाध्यक्ष संघ भी काम पर लौट आया। हालांकि अब भी तीन नियोजित संघों, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के केशव कुमार गुट और प्रदीप पप्पू गुट तथा नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ की हड़ताल जारी है। गुरुवार की अपराह्न नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा और परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेताओं ने शिक्षा मंत्री प्रशांत कुमार शाही से वार्ता की।Read More
… और रसियन बाला को भा गया छपरहिया दूल्हा
दिघवारा (सारण)। … और रसियन बाला को भा गया छपरहिया दूल्हा। अपना घर छोड़ वह आई छपरा और फिर दोनों प्रेमीयुगल शक्तिपीठ आमी मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गए। युवक की इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक पर रसियन युवती से बातें हुईं। बातों का सिलसिला बढ़Þा तो उनका एक-दूसरे के प्रति आकर्षण भी बढ़Þा। आकर्षण प्यार में बदला। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि गुरुवार को दोनों परिणयसूत्र में बंध गए। युवती रूस के तैयैरा के इगोर की रहने वाली कुमारी विक्टोरिया है और युवक दरियापुर के दरिहरा चतुर्भुजRead More
बिहार की तालिबानी पंचायत, प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया
गया/पटना. एक प्रेमी जोड़े को बिरादरी की पंचायत ने जिंदा जलाने का फरमान सुनाया। दोनों को पहले लाठियों से पीटा गया। जब वे बेसुध हो गए तो एक ही चिता पर फूंक डाला। गया जिले के वजीरगंज थाना के अमैठा गांव में सरेआम सजा देने की यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। पुलिस जब तक पहुंची, चिता की आग ठंडी हो चुकी थी। मारा गया युवक उस गांव का दामाद था, जहां यह सब हुआ। लड़की भी उसी गांव की थी। उम्र 16 वर्ष थी। जिंदा जलाने का फरमानRead More
भूख के कारण चबा गया कच्चा मुर्गा
बेगूसराय। 21वीं सदी में भी आदिम जमाने का नजारा तब देखने को मिला जब भूख के कारण एक व्यक्ति सड़क के बीच बैठकर एक मुर्गा का कच्चा मांस खाता देखा गया। सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की नजर उस पर पड़ी लेकिन उसके प्रति किसी की संवेदना नहीं जगी। मामला जिला मुख्यालय के नगर थाना से महज 100 मीटर दूर मुर्गा फार्म के पास की है जहां वह व्यक्ति भूख के मारे मुर्गा विक्रेता द्वारा फेंके गए मुर्गे के मांस को कच्चा ही खाता रहा और लोग उसे देखकरRead More
गोपालगंज में पुलिस ने नौ संदिग्ध अपराधियों को दबोचा, बोलेरो जब्त
गोपालगंज। पुलिस ने नौ सदिग्ध अपराधियो को दबोच लिया। घटना बैकुण्ठपुर थानेक के धर्मवारी गांव की है। बरौली पुलिस के द्वारा सिवान सरफरा पथ पर बुधवार के दिन वाहनो की जॉच चल रही थी। तभी सिवान की ओर से दो बेलोरो पर सवार अपराधी पहुचे। पुलिस के द्वारा की जा रही वाहन जॉच को देखकर अपराधी भागने लगे। अपराधियो के भागते देख बरौली पुलिस को संदेह हुआ। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने अपने दल बल के साथ बोलेरो सवार अपराधियो का पिछा करना शुरू किया। आगे चलकर दोनो बोलेरो अपना अपनाRead More
