सीवान में ईट डंडे से मार कर बीच सड़क पर हत्या

pachrukhiहत्या के विरोध मे ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
राजेश कुमार राजु
सीवान/पचरूखी-थाना क्षेत्र के साजीदपुर गॉव के पश्चिमी छोर रेलवे ढ़ाला के समीप दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने के बाद जहॉ एक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। दूसरी ओर से दूसरे बाइक सवार की अज्ञात लोगे ने जमका धुनाई की। जिसमे उसकी मौत हो गई। बैसाखी निवासी स्वामी नाथ का पुत्र राहुल कुमार 26 साल का था जिसको अज्ञात ने ईट डंडे से  मार कर हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष मौके पर पहुच कर कार्यवाही शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह  ग्रामीणों ने सीवान पचरूखी मुख्य मार्ग  लागभग 3 घंटे तक जाम रखा। ग्रामीणों को मांग थी कि आरोपी हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और थानाध्यक्ष का तबदला किया जाय। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ए.एस.पी अशोक कुमार सिंह एवं एस.डी.ओ. सदर दुर्गेश कुमार भी पहुंचे
asp siwanए.एस.पी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कल रात्री मे राहुल कुमार बौसाखी निवासी 26 वर्ष के युवक थे उनकी हत्या अज्ञात अपराधीयो के द्वारा कर दि गई। रात मे ही उनके बॉडी को खोज के निकाले और पोस्टमाटम कि कार्यवाही कि गई। उनका दाह संस्कार किया गया और यहां पे थाना के सामने जाम कि गया मुवाजा कि मांग कि गई और थानाध्यक्ष को हटाया जाने कि मांग की। अपराधी को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है। ग्रामीणों आवेदन ले लिया गया है, इसकी जांच करेंगे और आग कि कार्यवाही करेंगे।sdo siwan
एस.डी. सदर दुर्गेश कुमार ने बताया कि भीड़ को हटा दिया गया है, वरीय अधिकारी को सुचित कर दिया गया है कि लोगो कि मॉग है, सरकारी नौकरी और थानाध्यक्ष को हटाने के लिए। manoranjan mishra siwanवही स्थनीय नेता मनोरंजन कुमार मिश्रा का कहना है कि कल रात कि हत्या के विरोध मे हमलोगों ने सड़क जाम किए थे। थानाध्यक्ष कभी हिन्दू- मुसलमान करते हैं, कभी बैकवाड और फारवाड करते हैं। हमलोगों ने ए.एस.पी साहब से मांग कि थानाध्यक्ष को हटाने के लिए। अगर थानाध्यक्ष को नहीं हटाया जाता है तो हमलोग फिर शनिवार को लगभग 12 बजे जाम करेंगें।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com