बिहार कथा
एनडीए की गोटी सेट, 31, 91 और 121 का फार्मूला तय !
वीरेंद्र यादव ——————– बिहार में एनडीए के तीनों घटक दलों के बीच विधान सभा चुनाव में टिकट के बंटवारे पर आम सहमति बन गयी है। विधान सभा चुनाव में जदयू 121, भाजपा 91 और लोजपा 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। टिकट बंटवारे तक 2 सीट कम या ज्यादा पर सहमति बन जायेगी। दिल्ली के राजनीतिक गलियारे से प्राप्त समाचार के अनुसार, बड़े भाई की भूमिका में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ही रहेगा। भाजपा लोजपा के साथ होने के कारण सीटों का नुकसान उठाने की तैयार है, लेकिन लोजपाRead More
आपको क्या लग रहा चीन भारत से घाटे का सौदा करेगा ?
संजय तिवारी व्यापारी का सबसे बड़ा शत्रु होता है झगड़ा। एक अच्छा व्यापारी कभी किसी से झगड़ा नहीं करता। वह सबसे अच्छा संबंध रखता है, अपना माल बेचता है और आगे बढ़ जाता है। चीन जिस नये पूंजीवाद के उफान पर सवार है वह यही एक बात आज तक नहीं समझ पाया। भारत पाकिस्तान के सीमा विवाद पर तो वह सलाह देता है कि दोनों देश बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लें लेकिन स्वयं आकर गलवान घाटी में उलझ जाता है। चीन पर बहुत कुछ है जिस पर लिखाRead More
नीतीश को लेकर तेजस्वी को बदलनी होगी रणनीति
——– वीरेंद्र यादव —————– विधान सभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही पार्टियां की रणनीति बनाने और बदलने लगी है। हमने कल के अपने पोस्ट में लिखा था कि अगला विधान सभा चुनाव मुख्यमंत्री चुनने का होगा और विधायक की भूमिका प्रतीकात्मक भर रह जाएगी। वोटरों को सीधे मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव को चुनना होगा और उसी के लिए मतदान करना होगा। भाजपा और जदयू की रणनीति इसी बात पर केंद्रित है कि लालू यादव राज को बहस के केंद्र में रखा जाये।Read More
मुख्यमंत्री जी ! विधायक पप्पू पांडे हमें और गवाहों को निपटाना चाहता है
हथुआ नरसंहार के पीड़ित ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिखा खुला पत्र आदरणीय मुख्यमंत्री जी ………………………….सप्रेम नमस्कार। आशा करता कि आप इस कोरोना संक्रमण काल में सकुशल होंगे । मैं राज्य के जनता को भी सकुशल होने का उम्मीद करता हूं। आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपको यह पत्र लिखने की जरूरत इसलिए पड़ी ताकि मैं अपनी स्थिति अवगत करा सकू। जैसा कि आप जानते ही हैं की विगत् माह के 24 तारिख को आप की पार्टी के दबंग, बाहुबली तथा नरभक्षी विधायक के इशारे पर मुझे, मेरे परिवार सहित मारनेRead More
बिहारी इस तरह मरा नहीं करते सुशांत, तुमने गुमान तोड़ दिया
From : सोशल मीडिया सुशांत, जीवनभर सँघर्ष की भट्टी में तपकर बनता है कोई बिहारी. आखिरी सांस तक हार नहीं मानकर बनता है कोई बिहारी. कोई बिहारी इसलिए बिहारी नहीं है कि वो बिहार से है, कोई बिहारी इसलिए बिहारी है कि वो ढीठ है. ऐसा नहीं है “ऐ बिहारी बावले लौंडे, ऐ बिहारी तेरी माँ की” सुनकर उसका खून नहीं खौलता लेकिन वो अनसुना करता है. मुस्कुरा देता है. पैदा होने से लेकर आजतक उसने ऐसी विपरीत परिस्थितियों में खुद को संभाला है कि इन सब बातों को वोRead More
आखिर बेगूसराय में क्या हुआ कि थाने में बंद हुई हनुमान जी की मूर्ति
Unlock होते ही बिहार में भक्तों ने की एेसी करतूत, भगवान हनुमान पहुंच गए थाने, जानिए बेगूसराय। देश में सोमवार को लॉकडाउन के अनलॉक होते ही सबसे पहले मुसीबत भगवान हनुमानजी पर आयी है। सोमवार को पूजा स्थल पर विवाद होने के बाद भगवान हनुमान जी की मूर्ति को थाने में लाकर रखा गया है। लॉकडाउन खत्म होते ही भगवान के भक्तो की करतूत की वजह से मूर्ति अभी थाने में ही पड़ी हुई है। अनलॉक में पूजा-पाठ के लिए मिली छूट के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरूRead More
ओह गॉड ! लॉकडाउन के साइड इफ़ेक्ट
© Abhinav Mishra जैसे ही नींद खुली सुबह तेज शोर शराबा सुनाई दिया, पता चला कि सामने अपार्टमेंट में एक व्यक्ति जो कि बैंक पीओ की नौकरी छोड़ कर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे और तीन बार यूपीएससी और स्टेट सिविल सेवा के साक्षात्कार तक पहुंचे थे ; उन्होंने फांसी लगा ली, सम्भवतः घरेलू विवाद भी कारण था, अपने पीछे वो पत्नी और एक साल की प्यारी सी बच्ची छोड़ गए. थोड़े दिन पहले ही एक कलाकार मित्र ने इंदौर की अपनी कलाकार मित्र के सुसाइड की खबरRead More
