बिहार कथा
बड़बोले अश्विनी बाबा पर एफआईआर
पटना-दरभंगा-बक्सर। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान देने को लेकर भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे के विरुद्ध बिहार के दरभंगा जिले की एक अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किए जाने के साथ बक्सर में उनका युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव किया और उनसे लिखित माफी मांगने को कहा। दरभंगा जिला कांग्रेस नेता रामनारायण झा ने सोनिया और राहुल के खिलाफ भद्दी टिप्पणी को लेकर चौबे के विरुद्ध उक्त परिवाद पत्र मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दायर किया है।Read More
नीतीश के अभियान पर चुनाव आयोग का ब्रेक
पटना। बिहार चुनाव आयोग ने नीतीश कुमार सरकार के ‘‘बिहार एट द रेट 2025’’ अभियान पर आज अस्थायी रोक लगा दी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पिछले दशक में किए गए कार्य से अवगत कराना और लोगों के साथ विचार विमर्श कर अगले 10 साल के लिए विकास दृष्टिपत्र तैयार करना है। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय वी नाइक ने कहा, हमने केंद्रीय चुनाव आयोग के अगले आदेश तक ‘‘बिहार एट द रेट 2025’’ पर अस्थायी रोक लगा दी है।’’ भाजपा नेताओं सुशील कुमार मोदी और नंद किशोरRead More
कुचायकोट के आलसी बीडीओ को अफसरों के बीच कलेक्टर ने लताड़ा!
गोपालगंज। बार-बार निर्देश के बाद भी फसल क्षति अनुदान वितरण में लगातार सुस्ती बरतने के मामले में कटेया के बीडीओ से जिलाधिकारी ने जवाब तलब किया है। अलावा इसके कई बीडीओ को बैठक के दौरान कड़ी फटकार मिली। जिलाधिकारी जयनारायण झा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अविलंब किसानों के खाते में अनुदान की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके पूर्व समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि कटेया प्रखंड में फसल क्षति अनुदान वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने पाया कि प्रखंड के सिर्फ दो पंचायतों मेंRead More
चलती ट्रेन में रेप : वो चिल्लाती रही पर बचाने नहीं आया कोई
मोकामा (बिहार)। पंडारक और मोकामा स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी दीपक सिंह नालंदा में दीपनगर के देवधा गांव का रहने वाला है। मोकामा स्टेशन पर यात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, बाढ़ अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान वह भाग निकला। रेल एसपी पीएन मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मोकामा रेल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। पीड़िता खगड़िया की रहने वाली है। वह जयनगर-पटना इंटरसिटी में यात्रा कर रही थी। मोकामा में उतरने कीRead More
क्यों असहज करते हैं आडवाणी ?
लालकृष्ण आडवाणी ने आपातकाल की आशंका खत्म न होने की बात कहकर नई बहस छेड़ दी है। अब विपक्ष इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रहा है। यह पहला मौका नहीं है, जब आडवाणी ने अपने बयान से पार्टी को असहज स्थिति में डाला हो, इससे पहले भी कई मौकों पर आडवाणी ने पार्टी को मुश्किल में डाला। खास तौर पर मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद। सुभाष चन्द्र भारतीय जनता पार्टी के लौह पुरूष कहे जाने वाले वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणीRead More
भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता कब!
अजीत दुबे हित्य अकादमी ने 10 मार्च, 2015 को अंग्रेजी सहित 24 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के अध्यक्ष ने की; उद्घाटन हिंदी के वयोवृद्ध साहित्यकार ने किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित सुप्रसिद्ध हिंदी कवि थे। गौर करने वाली बात है कि इन सभी विद्वानों की मातृभाषा भोजपुरी है लेकिन साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले इन पुरस्कारों में भोजपुरी के किसी रचनाकार का नाम नहीं था। इसका कारण संभवत: यही है कि भोजपुरी को संवैधानिकRead More
… तो इसलिए बिहार में सीएम कैंडिडेट नहीं घोषित करेगी भाजपा
पटना. भाजपा ने मंगलवार को साफ कर दिया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए किसी को सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं करेगी। पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। क्यों लिया होगा यह फैसला बिहार में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं, लेकिन कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसके नाम पर वोटर्स को लुभाया जा सके। ऐसे में किसी को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया जाए तो अंदरूनी गुटबाजी चरम पर जा सकती है। सीएम की कुर्सी के दावेदारों में सुशील मोदी, नंद किशोरRead More
गोपालगंज : 12वीं पास महंत के आगे 12वीं पास आदित्य बाबा का कठिन मुकाबला
आदित्य नारायण के घर ठंडा पीकर आदित्य बाबा का गुणगान करने वाले कार्यकर्ता फिलहाल इनके जीत का जितनी आसानी से यह दावा कर रहे हैं, संन्यासी महंत के आगे इनकी राह इतनी भी आसान नहीं होगी। बिहार कथा गोपालगंज। बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर गोपालगंज में सरदर्गी तेज हो गई है। गोपालगंज से भाजपा के आदित्य नारायण पांडे ने कार्यकर्ताओं के हुजूम पार्टी के दिग्गजों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को नामांकन किया। वे पिछले कई महीने से इस चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राज्य स्तरRead More
मुखिया के समर्थकों ने सीओ साहब को जमकर पीटा
आरा। भोजपुर के संदेश प्रखण्ड में मंगलवार को मुखिया व उनके समर्थकों ने सीओ अनिल कुमार सिन्हा की जमकर पिटाई कर दी गई। जान मारने की धमकी भी दी गई। आरोपितों दहशत फैलाने के लिए हथियार भी लहराया। मारपीट का कारण फसल क्षति के मुआवजे को लेकर उपजा विवाद बताया जाता है। घटना के समय वे अपने कार्यालय में सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। इस मामले में सीओ अनिल कुमार सिन्हा ने संदेश थाने में बागा पंचायत के मुखिया टिंकु मिश्रा व खंडोल पंचायत के मुखिया पति संजय सिंह समेतRead More
दोनाली बंदूक वाले गोपालगंज के करोड़पति महंत
गोपालगंज : विधान परिषद चुनाव में नामांकन के पांचवें दिन राजद, जदयू तथा कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार महंत सत्यदेव दास ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. महंत सत्यदेव दस पढ़े लिखे ऐसे उम्मीदार हैं जिनके पास दस करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनके नाम से अपनी दोनाली बंदूक भी है। बीते सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान काफी देर तक उन्हें इंतजार करना पड़ा. बाहर समर्थक छूट जाने के कारण विलंब हुआ. नामांकन के दौरान जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, मंजीत सिंह, रामसेवक सिंह,Read More
