बड़बोले अश्विनी बाबा पर एफआईआर

पटना-दरभंगा-बक्सर। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान देने को लेकर भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे के विरुद्ध बिहार के दरभंगा जिले की एक अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किए जाने के साथ बक्सर में उनका युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव किया और उनसे लिखित माफी मांगने को कहा। दरभंगा जिला कांग्रेस नेता रामनारायण झा ने सोनिया और राहुल के खिलाफ भद्दी टिप्पणी को लेकर चौबे के विरुद्ध उक्त परिवाद पत्र मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दायर किया है। गत गुरुवार की रात्रि में नवादा जिले के रजौली में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान चौबे के सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर परिवादी रामनारायण झा ने उनके खिलाफ भादंवि की धारा 153 :बी:, 500 एवं 504 के तहत उक्त परिवाद पत्र दायर किया है। झा के वकील पवन चौधरी ने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिये प्रथम श्रेणी न्यायालय में स्थानान्तरित कर दिया है। जिस पर आगामी 30 जून को सुनवाई होगी। वहीं, बक्सर जिले में बक्सर..आरा मुख्य मार्ग स्थित विश्वमित्र होटल में ठहरे भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे के विरोध करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह से ही उनका घेराव किया तथा उन पर लिखित माफी मांगने का दबाव दिया गया। बक्सर अनुमंडल अधिकारी गौतम कुमार एवं अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुनील कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच माफी मांगने को तैयार नहीं चौबे ने फोन पर कहा कि इसमें माफी मांगने लायक कौन सी बात है। उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया बल्कि समाज में मौजूद हालात के बारे में कहा था।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed