बिहार कथा
नई एसपी नताशा ने आते ही किए 12 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर
गोपालगंज। जिले में नवागत एसपी निताशा गुड़िया ने पुलिस महानिरीक्षक मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में बारह थानों में नए थानाध्यक्षों को तैनात किया है। कई थानाध्यक्ष का एक थाने से दूसरे थाने में स्थानान्तरण किया गया है। जबकि पांच थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी को थाने मे सहायक अवर निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पथरा में हुई छात्र की हत्या के बाद विवाद में रहे मांझा थानाध्यक्ष संतोष कुमार प्रथम को हथुआ थाना में पुअनि के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूत्रों ने बतायाRead More
शराब बंदी पर कोई सुनने को नहीं था तैयार, इसीलिए तोड़ दी माइक
विवेक कुमार.पटना। पंद्रहवीं विधानसभा का आखरी सत्र 7 अगस्त को समाप्त हो गया। इस सत्र ने कुछ ऐसे दृश्य दिखा दिए जो लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। एक ऐसा ही सीन था गुरुवार को डेहरी असेंबली सीट से इंडिपेंडेंट एमएलए ज्योति रश्मि द्वारा माइक और कुर्सियां तोड़ा जाना और उसके बाद महिला मार्शलों द्वारा उन्हें जबरदस्ती बाहर कर दिया जाना। मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने के दौरान ज्योति को चोटें आई और उनके हाथ पर जख्म लग गया। घटना के एक दिन बाद 7 अगस्त शुक्रवार कोRead More
शत्रुघ्न सिन्हा की 'क्रांति' की 5 भ्रांतियां…
अमरेश सौरभ| ‘बिहारी बाबू’ का अंदाज है सबसे जुदा… सिनेमा के पर्दे पर दूसरों को अपने खास अंदाज में ‘खामोश’ कराने वाले शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी पार्टी की ‘लक्ष्मण रेखा’ पार करके बयान दे रहे हैं. दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है और शत्रुघ्न की महत्वाकांक्षा किसी से छिपी नहीं है. सवाल उठता है कि ‘बिहारी बाबू’ सियासी जमीन पर सचमुच बड़े कद्दावर नेता हैं या वे ‘आत्म-मुग्धता’ के शिकार हैं. आगे सवालों के जरिए उन बिंदुओं की चर्चा की गई, जो शत्रुघ्न की मनचाही कामयाबी की राहRead More
नीतीश सरकार के आयोग ने कहा, भागलपुर दंगे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
पटना। भागलपुर दंगों की जांच कर रहे दल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 1989 का भागलपुर दंगा तत्कालीन कांग्रेस सरकार और पुलिस लापरवाही का नतीजा था। बिहार के रिटायर्ड जज एनएन सिंह की अध्यक्षता वाले जांच दल ने शुक्रवार को बिहार विधान सभा में एक हजार पेज की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय सत्ता में सत्एंद्र नारायण सिन्हा द्वारा संचालित कांग्रेस सरकार ने परित्यक्त की तरह खुद को पेश किया। साथ ही रिपोर्ट में पुलिस पर भी आरोप लगाया है। भागलपुर मेंRead More
बिहार में मोदी पैथोलॉजी और डीएनए टेस्ट
मनीष शांडिल्य. पटना बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के विधायकों ने विधानमंडल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए हमला बोला. विधायकों ने मानसून सत्र के अंतिम दोनों दिन गुरुवार और शुक्रवार को मोदी के वादों पर कटाक्ष किए. विधायकों ने 6 अगस्त को काला धन वापसी के वादे पर नाटक के जरिए सवाल उठाए.शुक्रवार को विधायकों ने मोदी पैथोलॉजी और डीएनए टेस्ट के पोस्टरों का प्रदर्शन किया. पिछले महीने मुजफ्फ़रपुर मे एक रैली में नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार पर टिप्पणी की थी और कहा थाRead More
सुप्रीम कोर्ट का बिहार में गुटखे की बिक्री पर रोक हटाने से इनकार
श्याम सुमन.नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगाने के बिहार सरकार के आदेश को बरकरार रखते हुए पटना हाईकोर्ट के निर्णय पर लगाई रोक को हटाने से इनकार दिया। पान मसाला और जर्दा उत्पादकों ने इस रोक को हटाने के लिए पुरजोर कोशिश की लेकिन कोर्ट ने उन्हे ठुकरा दिया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एचएल दत्तू की पीठ ने शुक्रवार को यह आदेश देते हुए जर्दा उत्पादकों के इस आग्रहको ठुकरा दिया कि इस मामले में पर जल्द सुनवाई की जाए। जर्दा उत्पादकोंRead More
जन शताब्दी से एक ही परिवार के छह कटे
राजरत्न कमल. कटिहार। कटिहार रेल मंडल के कुमेदपुर हरीश चंद्र रेल खंड पर न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर छह लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा फुलहारा नदी पर बने पुल पर हुआ है। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे 8 लोग नदी पर बने पुल को पैदल पार कर रहे थे तभी ट्रेन आ गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। दो लोग नदी में कूदकर जान बचाने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी में कूदते देख लिया था, जिससेRead More
शराबबंदी का मुद्दा नहीं सुनने पर निर्दलीय एमएलए ज्योति रश्मि ने टेबल-कुर्सी पलटी!
पटना। शराबबंदी का मुद्दा सदन में उठाए जाने की मांग को अस्वीकार कर दिए जाने से आवेश में आकर निर्दलीय विधायक ज्योति रश्मि के आज बिहार विधानसभा के बीचोंबीच आकर आज रिपोर्टर टेबिल एवं कुर्सी को उलट देने और माईक को तोडने का प्रयास करने पर अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने उन्हें मार्शल से बाहर करने का निर्देश देते हुए सदन की कार्रवाई से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। बिहार विधानसभा में गुरुवार को भोजनावकाश के बाद शराबबंदी का मुद्दा सदन में उठाए जाने की मांग को अध्यक्षRead More
लालू से निपटने के लिए कांग्रेस ने बनाया प्लान सी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पता है कि बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर विधानसभा चुनाव से पहले कभी भीराजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से उनके मतभेद हो सकते हैं. यही वजह है कि पार्टी ने आरजेडी और जेडीयू से अलग अपने दम पर भी चुनाव लड़ने का विकल्प अभी तक खुला रखा हुआ है. एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने सभी जिलाध्यक्षों सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट बनाने के लिए कहा है. कांग्रेस ने जेडीयू और आरजेडी के साथRead More
पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
पटना। राजधानी में दलदली रोड क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने आज सुबह भाजपा की पटना इकाई के महासचिव अविनाश कुमार की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अविनाश आज जब सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे तभी उनके घर के पास हमलावरों ने उन पर गोलीबारी की जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने अविनाश के घर के पास स्थित एक मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज हासिल कर ली है जिसमें इस हमले कीRead More
