बिहार कथा

 

बिहार चुनाव में ये चार खिलाड़ी क्या दिखा पाएंगे अपना जलवा?

बिहार चुनाव: ‘मेरे बेटे’ सबसे अच्छे! नीरज सहाय.पटना, बीबीसी जैसे बारिश में फसल रोपने का मौसम होता है, वैसे ही चुनाव राजनीतिक परिवारों को नई पीढ़ी लांच करने का मौका देती है। इस बार भी विधानसभा चुनाव का शोरगुल शुरू होने से पहले ही दो परिवारों के चार कुलदीपक अपनी रोशनी बिखेरने के लिए तैयार हैं। विवादित बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद राजनीति में उतरने की कोशिश में हैं। इसी तरह से पटना के एक दूसरे कोने में राष्ट्रीय जनता दल के सर्वेसर्वा लालू प्रसाद यादव केRead More


क्या आप जानते हैं बाबाधाम के चंद्रकांत मणि का रहस्य?

देवघर। भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में झारखंड के देवघर का बैद्यनाथ धाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक बैद्यनाथ मंदिर स्थापत्य कला की दृष्टि से देश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यहां सावन में गंगाजल अर्पण का विशेष महत्व है। धमार्चार्यो के मुताबिक शिव पुराण और बैद्यनाथ महात्म्य में वर्णित तथ्यों में कहा गया है कि बैद्यनाथ ज्योतिर्लिग को गंगाजल और विल्वपत्र (बेल के पत्ते) अर्पण करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। उन्हें अभिष्ट की प्राप्ति होती है। बैद्यनाथ ज्योतिर्लिग और गंगाजलRead More


मंडल आयोग: 25 साल की दास्तां

शशि शेखर हर साल 15 अगस्त के आसपास लोग कुछ शौक, कुछ जुनून अथवा आदतन स्वतंत्रता के अर्थ-अनर्थ पर चर्चा करते हैं। इस बार सामाजिक आजादी पर क्यों न बात की जाए? इसकी वजह है, मौका है और दस्तूर भी। कम लोगों को याद होगा। मंडल आयोग की सिफारिशें सात अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से मात्र हफ्ता भर पहले लागू की गई थीं। इस साल इन सिफारिशों ने अपनी रजत जयंती मना ली है। यह बहस इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हमारे पुरखों ने सिर्फ राजनीतिक प्रभुसत्ता हासिल करने काRead More


जदयू-राजग गठबंधन लाएगा जंगलराज पार्ट 2, भाजपा हटायेगी बिहार से बीमारू का ठप्पा

गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार-लालू के ‘राजनीतिक रूप से अवसरवादी गठबंधन’ पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अगर जदयू-राजद को सत्ता दी गई तो बिहार में फिर से जंगल राज की वापसी हो जाएगी। मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व में राजग सरकार बनने पर पांच साल के भीतर राज्य से बीमारू का ठप्पा हट जाएगा, हालांकि उन्होंने बहुप्रतीक्षित आर्थिक पैकेज संबंधी वादे के बारे में कुछ भी ऐलान नहीं किया। प्रधानमंत्री ने एक पखवाड़े के भीतर बिहार में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधितRead More


सुपर-30 के छात्र को पढ़ाएगा टोकियो विश्वविद्यालय

नई दिल्ली। सुपर-30 के एक छात्र कुणाल कुमार को टोकियो विश्वविद्यालय ने पूर्ण स्कॉलरशिप पर एडमिशन देने का ऐलान किया है। कुणाल कुमार अभी आईआईटी गुवाहाटी में पढ़ रहा था। लेकिन अब टोकियो विश्वविद्यालय की स्कॉलरशिप मिलने से वह प्रशन्न है। टोकियो विश्वविद्यालय उसे इंजीनियरिंग में सीधे दूसरे साल में प्रवेश देगा। सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने बताया कि कुणाल बेहद गरीब परिवार से है। कुछ साल पहले जब उसका चयन सुपर-30 के लिए किया गया था तो उस समय सामान्य शिक्षा हासिल करने के लिए भी उनके परिवारRead More


दरौंदा में माले नेता की गोली मारकर हत्या

हत्या के विरोध में दरौंदा में सड़क जाम, पूर्व मुखिया समेत छह पर मामला दर्ज राजेश राजू सिवान दरौंदा. थाना क्षेत्र के हड़साटाली गांव में एक माले कार्यकर्ता को धान का बिछड़ा उखाड़ने के समय में अपराधियों ने अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के विरोध में रविवार को सीवान-छपरा मुख्य मार्ग स्थित दरौंदा स्टेशन के समीप सैकड़ों माले कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने ष्शव को सड़क पर रखकर आवागमन को बाधित रखा तथा थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयोंRead More


दिल्ली में भी नीतीश वापस जाओ के लगे नारे

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आज यहां बिहार फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर कार्यक्रम में युवाओं के एक समूह ने नारेबाजी की लेकिन जदयू नेता इससे विचलित नहीं हुए और इसे प्रचार हथकंडा करार दिया। कुमार जैसे ही बोलने के लिए उठे, 10 से अधिक युवाओं ने बिहार में कानून एवं व्यवस्था की कथित खराब स्थिति को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और तख्यितयां लहरायीं। कुमार ने कहा कि वे एक सोची समझी योजना के तहत आये थे और सवाल किया कि उनके लिए क्या यह ‘‘राजनीति’’Read More


पीएम के दौरे से पहले गया में शुरू हुआ पोस्टर युद्ध

गया। पावन नगरी गया में पार्टी की रविवार को निर्धारित एक रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित करने से पहले सत्तारूढ़ जनता दल (यू) और विपक्ष भाजपा के बीच पोस्टर युद्ध शुरू हो गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि मोदी की रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग को फाड़ दिया गया है और इनके स्थान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पेश करने वाले बैनरों को लगाया गया है, जिनमें नारा लिखा हुआ है – ‘हमRead More


नये राज्यपाल की नियुक्ति से नीतीश नाराज

पटना.बिहार में नये राज्यपाल रामनाथ कोविंद की नियुक्ति पर सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने आलोचना की है। मुख्यमंत्री नीतीश से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नये राज्यपाल की नियुक्ति का फैसला लेते वक्त बिहार सरकार से कोई परामर्श नहीं लिया गया। सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के अंतर्गत केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्यपाल पर अंतिम फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री को सूचित करता है। नीतीश कुमार का कहना है कि कोविंद को राज्यपाल बनाने से पहले राज्य सरकार को सूचित तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एक फोनRead More


50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चौधरी से मनीष कुमार की बातचीत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अशोक चौधरी ने एक बातचीत में यह बातें कही हैं। प्रस्तुत है चौधरी से बातचीत के कुछ खास अंश। विधानसभा चुनाव में कितने सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? देखिए, विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन में सीटों को लेकर बातचीत हो रही है। कांग्रेस बिहार में 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की हकदार है। इससे से कम सीटें मिलनेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com