बिहार कथा

 

बाढ़ का खौफ ऐसा कि खुद ही तोड़ रहे अपना घर

गोपालगंज। सदर प्रखंड के जगीरी टोला व कठघरवां पंचायत में गंडक नदी की तबाही जारी है। कटाव की गति लगातार तेज होने के कारण ग्रामीण अपना आशियाना खुद ही तोड़ने लगे हैं। अपना घर तोड़ रहे लोगों का मानना है कि नदी पूरा घर अपनी धारा में समेट रही है। ऐसे में अपने घर में लगे ईट को बचाने का वे प्रयास कर रहे हैं। कठघरवां व जगीरी टोला पंचायत कई गांवों की स्थिति काफी खराब है। लगातार गांव में बढ़ÞÞ रही नदी की तेज रफ्तार को देख ग्रामीण अपनेRead More


खाने में निंबू-प्याज नहीं देने पर गोली मारकर हत्या

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन के पास होटल में खाने के दौरान निंबू और प्याज नहीं देने पर अपराधियों ने होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। रेल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार रात को बरौनी जंक्शन के पास एक होटल में खाना खाने कुछ लोग गए थे। होटल मालिक ने खाना दिया। उसके के बाद खाने में लोगों ने निंबू और प्याज की मांग की। होटल मालिक ने कहा कि नहीं है। इसी बात कोRead More


बिहार में चुनाव की कसौटी पर सामाजिक न्याय

संजीव चंदन महाभारत में एक प्रसंग है : युद्ध के बाद कृष्ण अर्जुन को लेकर घटोत्कच के बेटे ‘ बर्बरीक’ के कटे सिर के पास जाते हैं. बर्बरीक के सिर से कृष्ण पूछते हैं कि युद्ध कौन लड़ रहा था . जवाब मिला कि ‘ दोनो ओर से ‘ महाकाल’ युद्ध लड रहे थे.’ महाभारत के इस प्रसंग का बिहार के चुनाव के सन्दर्भ में एक पाठ किया जा सकता है. मुख्य रूप से चुनाव मैदान में दिख रहे दोनो गठबन्धनों के महारथियों नीतीश कुमार –लालू यादव –शरद यादव (Read More


भाजपा पर दबाव बनाने को पासवान, उपेंद्र कुशवाहा हुए एक, 243 में से मांगी 140 सीट, भाजपा नहीं दे रही भाव

बिहार कथा. पटना/नई दिल्ली। राजग गठबंधन दलों में बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार ने सोमवार संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राजग के बीच सीटों का बंटवारा एक सप्ताह के भीतर कर लिए जाने की मांग करते हुए भाजपा से विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 102 सीटों पर चुनाव लडने तथा बाकी अन्य 141 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का सुझाव दिया है। लोजपाRead More


सुशासन बाबू के राज में ‘सुशासन’ पर ग्रहण

लगातार बढ़ता क्राइम रिकार्ड बन सकता है नीतीश कुमार के लिए सियासी मुसीबत 26 अगस्त से बिहार में भाजपा का दूसरा प्रचार अभियान पकड़ेगा जोर, उठेंगे सवाल विशेष संवाददाता. बिहार कथा.पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुशासन के नाम पर घेरने की भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है। सुशासन का मतलब क्या? क्या लगातर बढ़ते क्राइम के आंकड़े? क्या यह जंगल राजग के आगाज की दस्तक नहीं? ऐसे ही कुछ सवाल उछाले जाएंगे जनता की ओर। आंकड़े इस बात की प्रत्यक्ष गवाही दे रहे हैं कि सालभरRead More


सहयोगियों के दावे बीजेपी के लिए सिरदर्द

संतोष कुमार यह सच है कि गठबंधन में हर पार्टी की अपनी मजबूती होती है, लेकिन बीजेपी की अपने बूते की तैयारी भी बहुत अच्छी है. सीटों का दावा वास्तविकता के आधार पर होना चाहिए, अगर किसी को दिक्कत है तो हमें भी किसी विकल्प से कोई गुरेज नहीं है. लेकिन सहयोगी दलों को पता है कि बीजेपी के साथ रहेंगे तो ही फायदा है.ह्व बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के ए तेवर बिहार चुनाव के लिए सहयोगी दलों के उन बड़े-बड़े दावों के बाद हैं जिसमें बीजेपी को पुरानीRead More


माइक्रो मैनेजमेंट से बिहार जीतेगी भाजपा, बनाया वॉर रूम

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली बिहार में चल रही कांटे की लड़ाई को भांपते हुए बीजेपी ने इस बार चुनाव का माइक्रो मैनेजमेंट शुरू कर दिया है। दरअसल, पार्टी भी यह मानकर चल रही है कि राज्य में महागठबंधन के साथ उसकी टक्कर होने जा रही है। ऐसे में पार्टी नहीं चाहती कि मैनेजमेंट लेवल पर कोई ऐसी खामी रह जाए, जो चुनाव के नजरिए से उसके लिए नुकसानदायक हो। इसी वजह से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर पटना में एक वॉर रूम बनाया गया है, जहां से लगातारRead More


हथुआ में टिकट की टकटकी, भोरे में विधायक के खिलाफ लामबंदी

हरे कृष्ण राय, गोपालगंज। गोपालगंज का हथुआ विधनसभा क्षेत्र महत्वपूर्ण है। यहां से वर्तमान में जदयू के रामसेवक सिंह विधयक हैं। राजद के टिकट पर चुनाव लड़े राजेश सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ए गत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। ए पूर्व विधयक स्व. प्रभुदयाल सिंह के भतीजे हैं। ए भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार हैं। इनके अलावा भाजपा के विनोद कुमार सिंह, कृष्णा शाही, ब्रजनंदन जायसवाल, मकसूदन सिंह कुशवाहा समेत क रीब दर्जनभर से ज्यादा लोग भाजपा टिकट के उम्मीदवार हैं। इनका कथन है किRead More


गोपालगंज में बैकुंठपुर समेत 60 सीटों पर लड़ने की तैयारी में लोजपा

पटना। विधानसभा चुनाव में एनडीए के तहत लोजपा गोपालगंज में बरौली विधानसभा, सिवान में एकमा, बड़हरिया, दरौंदा समेत 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। लोजपा ने सीटों का चयन भी कर लिया है। साथ ही संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। सीटों के बंटवारे पर भाजपा और अन्य सहयोगी दलों से लोजपा जल्द ही बात करेगी। हालांकि, सीटों के तालमेल पर तो लोजपा अपनी बात भाजपा के समक्ष रख चुकी है। लेकिन, निर्णायक दौड़ में आने के पहले अभी और भीRead More


आठ साल पहले कश्मीर गया था कमाने, अब पता चला पाकिस्तान के जेल में है गोपालगंज का राजू

राजू के परिजनों में बंधी उम्मीद की किरण सिधवलिया/गोपालगंज। करीब आठ साल पूर्व काश्मीर से गायब हुए राजू का सुराग मिलने के बाद उसके परिवार के लोगों में उम्मीद की किरण जग गई है। राजू के पाक जेल में बंद होने की सूचना मिलने के बाद उसका पुत्र पिता की खोज में दिल्ली पहुंच गया है तथा विदेश मंत्रालय का एक सप्ताह से चक्कर लगाने को विवश है। बताया जाता है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का राजू कुमार साह आठ साल पूर्व मजदूरी करने के लिए कश्मीर गयाRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com