बिहार कथा
डीएनए से पाकिस्तान तक, बिहार में किसे क्या मिला?
मृगांक शेखर बिहार के लोग राजनीतिक तौर पर बेहद जागरुक माने जाते हैं, लेकिन वोट धार्मिक और जातिगत आधार पर ही देते हैं. क्योंकि बिहार चुनाव से पहले गवर्नेंस और तरक्की की बातें हुआ करती थीं. चुनावी माहौल बनते ही ये सब गुजरे जमाने की बातें हो गईं. डीएनए से शुरू हुआ चुनावी सफर पाकिस्तान के रास्ते बीफ पर अटक गया. आखिरी दौर में लड़ाई को बिहारी और बाहरी में उलझा दिया गया. देश को क्या मिला प्रधानमंत्री को बिहार में वोट चाहिए था. पूछा, कितना दूं? समझने की बातRead More
शास्त्रार्थ में बिहार की महिला से हारे थे शंकराचार्य, नहीं दे पाए थे एक सवाल का जवाब
बिहार में विधानसभा के पांचवें फेज का चुनाव होने वाला है। मिथिलांचल से जुड़ी रोचक जानकारी ) भारतीय धर्म-दर्शन को उसके सबसे ऊंचे स्थान पर पहुंचाने वाले आदि शंकराचार्य एक सामान्य पर बुद्धिमान महिला से बहस में हार गए थे। वो महिला बिहार की थीं, उनका नाम था भारती। भारती के पति मंडन मिश्र मिथिलांचल में कोसी नदी के किनारे स्थित एक गांव महिषि में रहते थे। तब धर्म-दर्शन के क्षेत्र में शंकराचार्य की ख्याति दूर-दूर तक थी। कहा जाता है कि उस वक्त ऐसा कोई ज्ञानी नहीं था, जोRead More
मोदी ने बिहार को किस-किस रूप में दिखाया?
राजेन्द्र तिवारी. पटना से, बिहार में अब मतदान के लिए सिर्फ 57 सीटें बचीं हैं. इन सीटों पर मतदान 5 नवंबर को होगा. बिहार चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन मंगलवार है लेकिन प्रधानमंत्री का चुनावी अभियान एक दिन पहले ख़त्म हो चुका है. पहले वाले तीनों चरणों के उलट चौथे चरण में सबसे ज्यादा 57.59 फ़ीसदी मतदान हुआ. सबसे रोचक बात यह रही कि चौथे चरण में आख़िरी तीन घंटों में न्यूनतम मतदान रहा. सुबह के पहले तीन घंटे में 18.97 फ़ीसदी पोलिंग हुई और आख़िरी तीन घंटे में 9.30Read More
भाजपा-विरोधी राजनीति पर छाए लालू-नीतीश
नवीन जोशी. वरिष्ठ पत्रकार, बिहार पर किसका राज होगा, ये पता चलने में तो कुछ वक़्त लगेगा, लेकिन विधानसभा चुनाव का एक स्पष्ट परिणाम आ चुका है. भाजपा-विरोधी राजनीति के मंच पर लालू-नीतीश ने कब्जा कर लिया है. राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के हाशिए पर चले जाने से खाली इस जगह को उन्होंने भर दिया है. बिहार चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने इस जगह को भरने के लिए बड़ी पहल की थी, लेकिन आज वे इसके हाशिए पर चले गए हैं. महागठबंधन बिहार में जीते याRead More
एनडीए का दामन थामने की कोशिश नहीं की: पप्पू
पंकज प्रियदर्शी.पटना से (बीबीसी) राजनीति में पप्पू यादव का सफ़र किसी फ़िल्मी कहानी की तरह है. उठा-पटक, विवाद और ग़ुमनामी के दौर से निकल कर वापसी की कहानी. लेकिन बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल से बाहर होने के बाद, उनका जन अधिकार पार्टी बनाने का फ़ैसला क्या एक बार फिर उन्हें राजनीति से ग़ायब कर देगा? या फिर, क्या वे मोल-भाव करने की स्थिति में आ जाएँगे? पप्पू यादव के सामने यह एक बड़ा सवाल है. पटना में उनके घर पर हुई एक मुलाक़ात में पप्पू यादव सेRead More
ऐसी राजनीति स्वीकार करते जेपी?
पंकज प्रियदर्शी. सिताबदियारा. छपरा से क़रीब 35 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा सिताब दियारा. जेपी की जन्मभूमि.राजनीति के इस दौर में एकाएक जेपी के विरासत का दावा करने वालों की बाढ़ सी आ गई है. रैलियों में पीएम गर्जना करते हैं, कांग्रेस विरोध की राजनीति करने वाले आज कांग्रेस का दामन क्यों थाम रहे हैं. तो नीतीश कुमार हों या लालू प्रसाद यादव, जेपी का नाम लेते वे थकते नहीं. सिताबदियारा में एक अजीब सी ख़ामोशी है. लेकिन सिताब दियारा में एक अजीब सी ख़ामोशी है. जनता को पताRead More
साइकिल ने दी लड़कियों के सपनों को उड़ान
पंकज प्रियदर्शी पटना से. लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साइकिल योजना का जायज़ा लिया था. कुछ तकनीकी परेशानियों को छोड़कर सभी ने इस योजना की तारीफ़ की थी. स्कूल प्रबंधन ने भी माना था कि लड़कियों में गज़ब का भरोसा आया है और वे अपने को लड़कों के समकक्ष समझने लगी हैं. नीतीश कुमार सरकार ने भी अपनी उपलब्धियों में साइकिल योजना को ख़ास अहमियत दी है. साल भर से ज़्यादा समय के बाद एक बार फिर मैं कुछ इलाक़ों में उन स्कूली छात्राओं से मिला, जोRead More
जिन दस सीटों पर है सबकी नज़र
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुल 50 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. आइए हम नज़र डालते हैं 10 ऐसी सीटों पर जिनपर सबकी नज़रें लगी हुई हैं. महुआ वैशाली ज़िले की महुआ विधानसभा सीट से राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं.यहां उनका मुक़ाबला राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा यानी हम के रविंद्र राय से है. राघोपुर वहीं राघोपुर विधानसभा सीट से उनके दूसरे बेटे तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं. साल 2010Read More
20 हजार का धूस लेते थाना प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना। बिहार राज्य अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कटिहार जिला के पोठिया थाना के प्रभारी विद्यानन्द पाण्डेय को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 20,000 रूपये लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। ब्यूरो के मुताबिक परिवादी और पटना जिला के सुल्तानगंज थानांतर्गत घग्घा घाट मुहल्ला निवासी रामदेव महतो ने शिकायत दर्ज करायी थी कि विद्यानन्द पाण्डेय उनके जब्त ट्रक को छोडने के लिए अदालत में अनापत्ति प्रतिवेदन भेजने के एवज में पच्चीस हजार रूपये की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो के द्वारा मामले का सत्यापन कराने के क्रम में आरोपीRead More
'बिहारी मोदी' पर भरोसा नहीं 'गुजराती मोदी' को?
नितिन श्रीवास्तव.पटना(बीबीसी) .बिहार की राजनीति में आईपैड पर ख़बरें पढ़ने वाले और पॉवर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन समझने वाले नेता शायद ही होंगे. राज्य में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है जिनके घरों के बाहर बड़ी गाड़ियां, दर्जनों समर्थक और खुद या पार्टी प्रमुख की तस्वीर वाले बैनर न दिखें. लेकिन इसी बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की हर चीज़ थोड़ी अलग है. इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया है. साढ़े सात साल राज्य के उप मुख्यमंत्रीRead More
