बिहार कथा

 

ट्रेन के जनरल डिब्बे से सात देसी बम बरामद

कटिहार। बिहार के कटिहार-मालदा रेल खंड से गुजर रही मालदा-कटिहार सवारी ट्रेन के एक जनरल डिब्बे से पुलिस ने बीती रात एक डिब्बे में रखे सात देसी बम बरामद किये। कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक जितेन््रद मिश्र ने आज बताया कि इस ट्रेन में बम होने की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर आरपीएफ के सहयोग से राजकीय रेल पुलिस ने प्राणपुर-कुरेठा रेलवे स्टेशन के बीच तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक डिब्बे से सात देसी बम बरामद हुए। उन्होंने बताया कि डिब्बा लावारिस हालत में मालदा-कटिहार सवारी ट्रेन के एक जनरलRead More


नीतीश ने बिहार में यूं रोका पीएम मोदी का रथ

पटना। बिहार को करीब एक दशक से विकास की राह में ले जाने वाले नीतीश कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी तीसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस बार उनके सफर में जेडीयू के अलावा लालू प्रसाद और कांग्रेस भी हैं। जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन ने बिहार की 243 सदस्ईय विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न चुनावों में 178 सीटें हासिल की हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव में प्रदेश से जेडीयू का लगभग सफाया हो जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वालेRead More


पॉलिटिक्स का पीके : पॉलिटिकल मैनेजमेंट का ट्रेंड

प्रशांत किशोर यानी राजनीति का `पीके`। जिस तरह आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म ह्यपीकेह्य में दूसरे गोला (ग्रह) का प्राणी बनकर दुनिया को बदलने की कोशिश करते हैं, उसी तरह प्रशांत भारतीय राजनीति के पारंपरिक ढर्रे को बदल रहे हैं। एक साल पहले मोदी की जीत की स्क्रिप्ट लिखकर सुर्खियों में आने वाले प्रशांत बिहार चुनाव के महानायक बन गए हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद प्रशांत की ब्रैंड वैल्यू बढ़Þ गई है। हर नेता राजनीति के इस ह्यपीकेह्य को अपने साथ रखना चाहता है। इस पीके की कहानी बताRead More


इश्क के चक्कर में साली ने ली जीजा की जान

भभुआ। साली से इश्क पर एतराज जताने वाले जीजा की सवा लाख रुपएा सुपारी देकर बिहार में हत्या कराने वाले प्रेमी को कैमूर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त होने वाली गाड़ी व दो मोबाइल भी पुलिस ने बरामद की है। गिरफ्तार प्रेमी सुहैल अहमद यूपी के चंदौली जिले में अलीनगर वार्ड 13का निवासी है। पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि धराए सुहैल ने प्रेम में बाधक बने माशूका के जीजा नजरे आलम यूपी के चन्दौलीRead More


छपरा-थावे के बीच के स्टेशनों का होगा कायाकल्प!

यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार, टोकनलेस पद्धति से होगा परिचालन छपरा (सारण) : आमान परिवर्तन के साथ छपरा-थावे के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार व विकास का भी कार्य चल रहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से लेकर थावे तक पड़ने वाले सभी स्टेशन के विकास की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है. यात्री सुविधा की दृष्टि से सभी आवश्यक कार्यों को कराने के लिए टेंडर कर दिया गया और आमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार केRead More


तीन बच्चे की मां भागकर देवर से की थावे में शादी, देवर बना पति फरार

पहले प्यार, फिर शादी, बाद में धोखा मांझा (गोपालगंज)। तीन बच्चों की मां देवर से ही प्यार कर बैठी व प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने के बाद थावे दुर्गा मंदिर में शादी कर ली. वहीं, पति को छोड़ देवर से शादी रचाने के बाद देवर भी धोखेबाज निकला. ज्ञात हो कि थावे थाने के वृंदावन की रहनेवाली रिंकू देवी (30 वर्ष) की शादी मांझा थाने के हरपुर गोसाई के नगीना राम से वर्ष 2002 में हुई थी. शादी के बाद उसे एक पुत्र व दो पुत्री का जन्मRead More


अगर बीजेपी जीतती, तो एक्सपर्ट क्या कहते

नीरज बधवार बिहार चुनाव नतीजों के शुरुआती एक घंटे के रुझान देखने के बाद जो एक्सपर्ट मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बता रहे थे, वही चुनाव नतीजे आने तक उनका इस्तीफा और जान, दोनों मांगने लगे। दस में से नौ सर्वे गलत साबित हुए और इनको सच मान लेने वाले एक्सपर्ट बाद में बीजेपी को लानत दे रहे थे कि वह जनता का मूड समझने में नाकाम रही। ऐसे ही एक एक्सपर्ट से मैंने विश्लेषण की इस बेखौफ बेशर्मी की वजह जानी, तो उनका कहना था कि कुछ भीRead More


प्रचार में गीत गाते थे, अब कर रहे हैं पार्टी की रणनीति की आलोचना

बिहार कथा नई दिल्ली। दिल्ली से लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी भी बिहार में पार्टी की चुनावी रणनीति की आलोचना करने वाले नेताओं की कतार में शामिल हुए और जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन की रणनीति की सराहना करते हुए उसे ‘निस्संदेह’ बेहतर करार दिया। एक ओर मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी बिहार में अपने एजेंडे को जनता को समझाने में नाकाम रही। लेकिन मजेदार बात यह है कि मनोज तिवारी बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थे। जहां-जहां जनसभाओं ने जाते थे, एक दो गीत गाकरRead More


'मैं अध्यक्ष था तो 102 में 91 सीटें मिलीं'

भाजपा के बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा है कि राज्य में पार्टी की हार की समीक्षा होनी चाहिए. सीपी ठाकुर ने कहा कि उनके समय में भाजपा ने 102 सीटों पर चुनाव लड़कर 91 पर जीत दर्ज़ की थी. उनका कहना है कि बिहार में हार की क्या वजह है, इसपर सभी नेताओं को अपनी तरफ से रिपोर्ट बनानी चाहिए. उन्होंने कहा कि वो ख़ुद भी अगले एक महीने तक इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करेंगे.सीपी ठाकुर ने कहा है कि उन्हें जो भी नेता मिलताRead More


सीवान में जदयू समर्थक की गोली मारकर हत्या

सीवान। दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पूरब टोला में गुरुवार की रात एक खाद दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक इसी गांव के 65 वर्षीय लाल बाबू सिंह जदयू समर्थक था। दरौंदा की जदयू विधायक कविता सिंह के पति व जदयू नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया कि लाल बाबू सिंह की हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। गुरुवार की रात लाल बाबू अपने निमाणार्धीन बरामदे में सोए हुए थे। करीब 12 बजे अपराधियों ने आकर उन्हें गोली मार दी। वहीं बगल के बरामदे में सोRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com