तीन बच्चे की मां भागकर देवर से की थावे में शादी, देवर बना पति फरार
पहले प्यार, फिर शादी, बाद में धोखा
मांझा (गोपालगंज)। तीन बच्चों की मां देवर से ही प्यार कर बैठी व प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने के बाद थावे दुर्गा मंदिर में शादी कर ली. वहीं, पति को छोड़ देवर से शादी रचाने के बाद देवर भी धोखेबाज निकला. ज्ञात हो कि थावे थाने के वृंदावन की रहनेवाली रिंकू देवी (30 वर्ष) की शादी मांझा थाने के हरपुर गोसाई के नगीना राम से वर्ष 2002 में हुई थी. शादी के बाद उसे एक पुत्र व दो पुत्री का जन्म हुआ. अचानक उसकी मुलाकात उसके देवर लालबाबू से हुई और देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद से दोनों ने इस वर्ष 25 जुलाई को थावे मंदिर में जाकर शादी रचा ली व पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे. वहीं, देवर भी बेवफा निकला व पत्नी को छोड़ कर फरार हो गया. प्रेमिका द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब प्रेमी का कहीं पता नहीं चला, तो उसने मांझा थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई है . व आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed