बिहार कथा

 

शहीद के शव का ऐसा अपमान, मिट्टी के तेल से जलाया!

बिहार में शहीद की चिता को केरोसिन से जलाने का आरोप आरा। हिंदू धर्म में परंपरा है कि शव में घी लगाया जाता है। चिता में भी घी का ही प्रयोग होता है। पर बिहार के आरा में एक शहीद जवान के चिता को जलाने के लिए केरोसिन तेल का प्रयोग किया गया है। यह आरोप बीजेपी नेत्री व पूर्व मंत्री सुखदा पाण्डेय ने लगाया है। बिहार के आरा जिला के रहने वाले शहीद जवान अशोक सिंह का जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब उसे जलाने के लिएRead More


जानिए क्यों खास हैं इस बार का नवरात्र, थावे में खास तैयारी

गोपालगंज : भारतीय संस्कृति में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है. थावे में मां सिंहासनी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे. थावे में विशेष अनुष्ठान की तैयारी चल रही है. नौ दिनों तक चलनेवाली नवरात्र में में दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कदमाता, कत्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. आम तौर पर शारदीय नवरात्र नौ दिवसीय होती है. तिथि घटने पर कभी-कभी आठ दिन की हो जाती है, परंतु इस बार शारदीय नवरात्र दस दिन तक चलेगी. एक सेRead More


30 साल बाद आया ऐसा पृत्रपक्ष, जनिए क्या करें और क्या न करें

श्राद्ध पक्ष में पितरों के श्राद्ध के समय कुछ विशेष वस्तुओं और सामग्री का उपयोग और निषेध बताया गया है। जिसके अनुसारः- श्राद्ध में सात पदार्थ- गंगाजल, दूध, शहद, तरस का कपड़ा, दौहित्र, कुश और तिल महत्वपूर्ण हैं। तुलसी से पितृगण प्रलयकाल तक प्रसन्न और संतुष्ट रहते हैं। मान्यता है कि पितृगण गरुड़ पर सवार होकर विष्णुलोक को चले जाते हैं। श्राद्ध सोने, चांदी कांसे, तांबे के पात्र से या पत्तल के प्रयोग से करना चाहिए। श्राद्ध में लोहे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। केले के पत्ते पर श्राद्ध भोजनRead More


बाल काटने वाले ठाकुर के बनाए घोसलें में रहती हैं गैरैया रानी!

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क बड़हरिया (गोपालगंज)। बहुत कम लोगों को यह याद होगा कि बिहार सरकार ने गौरैया को राज्य पक्षी का दर्जा दिया है। लेकिन सरकार की ओर से विलुप्त होती इस गैरैया रानी को संरक्षित करने के लिए कोई भी ठोस योजना या अभियान जमीन पर नहीं दिखती है। लेकिन गोपालगंज के बड़हरिया में एक शख्स ऐसा भी है तो गैरैयों को संरक्षित करने के लिए ऐसा जतन कर रहा है जो एक मिशाल है। इस कर्मयोगी को न सरकार से किसी प्रकार की मदद की उम्मीद हैRead More


आदिवासियों की सेवा के लिए ठुकराई आईआईटी प्रोफसर की नौकरी

26 साल से गांव में रह कर कर रहे आदिवासियों की सेवा नई दिल्ली। पढ़ने-लिखने में एक बेहतरीन लड़का आईआईटी दिल्ली का विद्यार्थी है और फिर वहीं का प्रोफेसर, ऐसा आदमी और उसका जीवन किसी के लिए भी आइडियल हो सकता है। वह आदमी जिसने पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन जैसे कितने ही ऊंचे पदों पर काम कर लोगों को पढ़ाया है। ऐसे आदमी को ऐशो-आराम की क्या कमी हो सकती है। लेकिन इस शख्स ने आईआईटी व अमेरिका की प्रतिष्ठित नौकरी को ठोकर मार कर आदिवासियों की सेवाRead More


सीवान में साहेब तो आ गए, पर पुलिस पहले जैसे डरपोक नहीं रही

संजय कुमार कुख्यात शहाबुद्दीन जेल से बेल पाकर भले ही सीवान के अपने पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंच गए हो। समर्थकों में बड़ा हुजूम है। शक्तिप्रदर्शन का दौर है। लेकिन एक सच यह भी है कि हालात 11 साल पहले के जंगलराज की तरह नहीं रहे। एक दौर था जब जगताबाबू को सुरक्षा देने के बजाय पुलिस यह कह दिया था कि आप यहां से कही और चले जाइए, इसी में आपका और हमारी भलाई है। खौफ का आलम यह था कि पुलिस दुबकी रहती थी। रात में छापा मारने सेRead More


देश की शराब लॉबी बिहार से परेशान

अवकाशप्राप्त फौजी को नहीं मिलेगी छूट पटना.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार से पूरे देश की शराब लॉबी परेशान है। इनको लग रहा है कि इतने बड़े राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू हो गई। पूरे देश में इसकी जोर से मांग उठ रही है। उन्हें लगता है कि अगर, यह सब जगह बंद हो जाएगा तो उनका लाख करोड़ से ऊपर का जो धंधा है, बंद हो जाएगा। इसलिए ये तरह-तरह की बात फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जन जीवक कल्याण संघ (ग्रामीण चिकित्सक)Read More


ये क्या! शहाबुद्दीन के साथ खड़ा दिखा पत्रकार राजदेव हत्याकांड का संदिग्ध

सीवान। जेल से बाहर आने के बाद पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के साथ पत्रकार राजदेव हत्याकांड का संदिग्ध मो. कैफ भी देखा गया। वह सीवान में हुए शक्ति प्रदर्शन में शामिल था जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है। कैफ समेत अन्य संदिग्धों के खिलाफ शिकंजा कसने का अभियान तेज कर दिया गया है। कैफ को पूर्व सांसद के साथ घूमते हुए भी देखा गया है। 7 सितंबर को पटना हाईकोर्ट द्वारा तेजाब हत्याकांड में राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत मिलने के बाद से सीवान में आतिशबाजी काRead More


गोपालगंज जहरीली शराब कांड शराब प्रतिबंध की विफलता नहीं

नीतीश कहा, इस तरह की घटनाएं शराब प्रतिबंधित राज्यों में भी हुर्इं बिहार कथा न्यूज नेटवर्क पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में गोपालगंज में हुए जहरीले शराब कांड को शराब पर प्रतिबंध की विफलता मानने से इंकार कर दिया और कहा कि इस तरह की घटनाएं ऐसे राज्यों में भी हुई हैं जहां शराब पर प्रतिबंध नहीं है। शराब प्रतिबंध पर आयोजित एक कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि गोपालगंज में जहरीले शराबRead More


आठवीं की छात्रा के हाथ-पैर चारपाई में बांध किया दुष्कर्म

छोटे भाई के साथ घर में सोई हुई थी पीडिता अमरपुर (बांका)। बिहार के बांका जिले में दुष्कर्म की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में घुसकर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के हाथ पांव बांधकर पड़ोसी युवक ने देर रात दुष्कर्म किया। घटना के वक्त छात्रा घर में अपने छोटे भाई के साथ सोई हुई थी। आरोपी युवक लड़की के घर दीवार फांद कर घुसा था। घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के गांव खंजरपुर में सोमवार रात की है। पीड़ित के माता-पिता किसी काम सेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com