बिहार कथा
हथुआ में छापा मारने गई पुलिस पर हमला, पांच थानों के पुलिस ने संभाला मोर्चा
वारंटियों को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, हवाई फायरिंग कर बचाई जान सरफरोज अहमद. हथुआ/गोपालगंज : हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक भोजू टोला गांव में शनिवार की रात्रि वारंटियों की धर पकड़ के लिए पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में हथुआ थाने के दारोगा बीके सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव के दौरान दारोगा के साथ पहुंचे पांच अन्य पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोट पहुंची। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों नेRead More
मेड इन हरियाणा वाली एक करोड़ की विदेशी शराब वैशाली में बरामद, चार गिरफ्तार
हाजीपुर.Biharkatha.com बिहार में वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कंटेनर और एक बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वैशाली-मुजफ्फरपुर मार्ग पर चकेसो गांव के निकट घेराबंदी कर एक कंटेनर और एक बोलेरो से 319 कार्टन विदेशी शराब बरामद की । इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों का चालक और मोटरसाइकिल सवार दो लाईनर को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब हरियाणाRead More
मुस्लिम तुष्टीकरण का नया फार्मूला
संजय जोशी भारतीय राजनीति में नये आयाम स्थापित होने के संकेत मिलने लगे है। उप्र का चुनाव इसी ओर इशारा करता है और राजनीतिक विद्वानों को संकेत भी है देश जातिवाद , पंथवाद व सम्प्रदाय के नाम पर लोगों को तोडने की कोशिश करने वाले को मुंहतोड जबाब देने की ताक में है।पांच राज्यों के चुनाव जो हुए उसमें भाजपा को दो राज्यों में पूर्ण बहुमत मिला और सरकार भी बन गयी जबकि पंजाब में अकाली भाजपा गठबंधन के विरोध में कांग्रेस की सरकार बनी । आम आदमी पार्टी कोRead More
पैसा दो और नंबर लो ! बिहार के स्कूलों का है ये हाल
आरा। टॉपर घोटाला और बीपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर उठा विवाद अभी थमा भी नहीं कि स्कूलों में अंक घोटाले का एक नया खेल सामने आया है। जिसमें छात्राओं से चढ़ावा लेकर उन्हें अच्छे नंबर दिए जाने के खेल का पर्दाफाश हुआ है। यह पोल तब खुली जब पूरे मामले का स्टिंग ऑपरेशन किया गया। इस खेल में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या समेत विभागीय पदाधिकारियों की भूमिका संदेह की घेरे में है। मामला, बड़हरा प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय रामसहर से सामने आया है। मनोविज्ञान विषय केRead More
क्या गोपालगंज में जाति की राजनीति से ऊपर हैं बिनोद सिंह ?
Raghaw Singh इस बार गोपालगंज में अपने विवाह के दौरान थोड़ा अधिक रुकने का अवसर मिला ! जमीं और फेसबुक की राजनीती में बहुत अंतर है ! युवा एक तरफ से दिग्भर्मित है क्या करे किस पार्टी को सपोर्ट करे कहा उसकी राजनैतिक सोच को बढ़ावा मिलेगा ! क्रांति सब करना चाहते है लेकिन चमचागिरी कल्चर में खुद को फिट नहीं कर पाते ! चमचागिरी की बाकायदा एक अनुक्रम (hierarchy) बना हुआ है ! इस पूरी ब्यवस्था के सामने अपने को बहुत कमजोर दिख रहा है ! युवा की आवाजRead More
डॉ हेडगेवार ने बताई देशभक्ति की दस सूत्री कसौटी
1 अप्रैल जयंती पर विशेष : जीवन के हर कदम पर प्रेरणा देते हैं डाॅ हेडगेवार धनंजय गिरि पराधीनता और आन्तरिक विभेदों से ग्रस्त हिंदुओं को संगठित कर राष्ट्रीय स्वाभिमान से उनका साक्षात्कार कराने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन के माध्यम से राष्ट्र के परम वैभव की ध्येय-साधना का मार्ग दिखाने वाले हमारे प्रेरणास्रोत हैं डाॅ केशव बल्लीराम हेडगावार। उनकी जयंती पर उन्हें याद करना आत्मविभोर कर जाता है। उनके बालपन से लेकर अंत तक का जीवन समस्त देशवासियों को प्रेरणा देता है। उनका जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदाRead More
कोर्ट के आदेश पर जेल में हुआ ‘कबूल है…कबूल है’
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में प्यार की एक अलग कहानी देखने को मिली। शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में कोर्ट के आदेश पर प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई गई, जिसके गवाह बने जेलर, कैदी और लड़की के परिजन। दरअसल, जिले के वाजितापुर की रहने वाली सैदा खातून और डेलुआ निजामुद्दीन के बीच निकाह तय हुआ था। लेकिन निजामुद्दीन के परिवार वाले दहेज की मांग कर दी और निकाह से इनकार कर दिया। इसके बाद सैदा खातून के परिवार वालों ने निजामुद्दीन के परिवार वाले के खिलाफ केस कर दिया। इस दरम्यानRead More
गोपालगंज में कौन बनेगा भजयुमो का जिला अध्यक्ष?
कार्यालय संवाददाता. बिहार कथा. गोपालगंज. यूपी फतह और देश के चार राज्यों की नई नवेली सरकार बनने से भाजपा उत्साह से लवरेज हैं. इसके बाद भाजपा की दूसरी पीढ़ी के संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भजयुमो) की टीम घोषित की गई. इसके तुरंत बाद भाजपा की प्रदेश स्तर की टीम भी घोषित हो गई. दोंनों में काफी कुछ बदला-बदला सा हाल है. प्रदेश की पार्टी ईकाई में सुशील मोदी और नंद किशोर यादव के करीब नब्बे फीसदी लोग बाहर हो गए हैं. नए लोगों को जिस तरह से तरजीह दीRead More
मुस्लिम प्रेमी के लिए ब्राह्मण लड़की ने बदला धर्म, 12 बरस चला प्यार का खेल, कहानी में कई मोड़ जो आपको हिला देगी!!
पटना: बिहार में प्यार के नाम पर धोखधड़ी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. प्यार सेक्स और धोखा से भरपूर ये कहानी भी पहुंचती है कोर्ट तक. हम बात कर रहे हैं 31 साल की एक ऐसी लड़की की जिसने 12 साल से जिससे प्यार किया उसी ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया. झारखंड की रहने वाली इस लड़की ने अपने प्यार को पाने के लिए घर, धर्म, जाति सबकुछ छोड़ दिया. लेकिन 12 साल बाद जब शादी करने की बारी आईRead More
दिल्ली नगर निगम चुनाव में लालू-नीतीश होंगे आमने-सामने !
पटना। दिल्ली नगर निगम चुनाव में बिहार के राजनीतिक दिग्गज भी हाथ आजमाने दिल्ली जाएंगे। बिहार में भले ही आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन ‘इंद्रप्रस्थ’ की कुर्सी के लिए तीनों दल एक-दूसरे से जोर-आजमाइस करते नजर आएंगे। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान भी जोर-आजमाइश करने में जुट गए हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश इकाई के नेता अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार में जाने के लिए अपने ‘बैग’ तैयार कर लिएRead More
