बिहार कथा
सारण में दुकान बंद कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक, लैपटॉप और मोबाइल भी लूट ले गए
संवाददाता. छपरा. बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर लौट रहे युवक की कल देर रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गौरीशंकर साह के पुत्र राजू कुमार (22) जिले के गरखा थाना क्षेत्र चिंतामनगंज बाजार स्थित अपनी दुकान को बंद कर मोटरसाइकिल से लौट रहा था तभी धनौती गांव के निकट अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । अपराधियों ने युवक की मोटरसाइकिल , लैपटॉप और मोबाइल फोन भी लूट लिये।Read More
शादी के दौरान दूल्हे की गोली मारकर हत्या
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. आरा. बिहार में भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में कल रात शादी के दौरान दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पीलापुर गांव निवासी सुदेश्वर महतो के यहां कल रात इसी थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव से बारात आयी थी। जयमाल के बाद दूल्हा सुधीर सिंह (26) जब शामियाने में जा रहा था तभी पीछे से किसी ने गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलतेRead More
कॉरपोरेट की मजबूरी बनी क्षेत्रीय भाषा में विज्ञापन
अम्ब्रेश रंजन कुमार बदलते दौर एवं तकनीक के विकास ने कॉर्पोरेट जगत की मार्केटिंग के स्वरूप को बिल्कुल बदल दिया है. इनसे कंपनियों के लिए जहां ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने का मार्ग आसान हुआ है वहीं नई चुनौतियां एवं संभावनाएं भी उभर कर सामने आई हैं. ऐसा माना जाता है कि मार्केटिंग ऐसा क्षेत्र है जहां उन्हीं की पकड़ बरकरार रहती है,जिनके पास भविष्य की योजना बनाने की दूरदर्शिता हो, जो परिवर्तन को तेजी से स्वीकार करे और वर्तमान प्रवृति को पहचानते हुए उसपर तत्काल अमल करे, इससे पहलेRead More
लालू-शहाबुद्दीन टेप लीक में पटना से दिल्ली तक की सियासत में उबाल
बिहार कथा ब्यूरो पटना. बिहार भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कई अपराधिक मामलों में जेल में बंद रहते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व बाहुबली सांसद मो. शाहाबुद्दीन और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का टेप लीक होने के बाद आज राज्यपाल से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।राज्यपाल रामनाथ कोविंद को यहां ज्ञापन देकर लौटने के बाद भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा किRead More
गांव के चौपाल पर अब एक दूसरे की शिकायत होती है : पंकेज त्रिपाठी
संवाददाता. बिहार कथा. गोपालगंज. बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता पंकज त्रिपाठी इस बात को लेकर दुखी है कि आज के दौर में गांव के बच्चों में पढ़ाई की जगह मोबाइल फोन हावी हो गया है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अब गांवों में पढ़ाई का माहौल नहीं रह गया है। पढ़ाई की जगह अब मोबाईल के माहौल में युवा एवं बच्चे डूबे नजर आ रहे है। यह सोचने के लिए मजबूर हो जाना पड़ रहा है कि इसी गांव के माहौल से मेरे जैसे कलाकार निकले हुए है। उन्होंने कहाRead More
मुजफ्फरपुर में खसरा का टीका पड़ने के बाद दो बच्चो की मौत,12 से अधिक बीमार
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में खसरा का टीका पड़ने के बाद दो बच्चों की मौत हो गयी तथा 12 से अधिक बच्चे गंभीर रुप से बीमार हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पटोरी गांव में कल शाम बच्चों को खसरा का टीका लगाया गया था जिसके बाद 12 से अधिक बच्चों की स्थिति गंभीर हो गयी । इन बच्चों में से राजाबाबू दास का पुत्र रंजीत दास (नौ माह) और गनौर सहनी का पुत्र सोनू कुमार (डेढ़Read More
अब बिहार में इंटर पास ही बन पाएंगे होमगार्ड
बिहार कथा ब्यूरो. पटना. बिहार सरकार ने गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) में बहाल होने के लिए अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा नियमावली 2005 के नियम पांच के उप नियम तीन में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुये कहा गया कि अब होमगार्ड में बहाल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या राज्य सरकार सेRead More
अंतरजातीय शादियां हो अनिवार्य, तब खत्म होगा दहेज : पप्पू यादव
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. सहरसा. जन अधिकारी पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संयोजक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दहेज रुपी दानव के खात्मे के लिए अंतरजातीय विवाह की वकालत करते हुए आज कहा कि समाज से दहेज को पूरी तरह खत्म करने के लिए देश में अंतरजातीय शादियों को अनिवार्य कर देना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि दहेज ने बेटियों के माता-पिता को काफी मजबूर कर दिया है। दहेज जुटाने की खातिर गरीब घर की बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है और जिनकी हो भीRead More
बिहार के डीआईजी जेल शिवेन्द्र प्रियदर्शी के आवास और कार्यालय में छापेमारी
बिहार कथा ब्यूरो. पटना.आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) ने आज कारा एवं सुधार विभाग के उप महानिरीक्षक (प्रशासन) शिवेन्द्र प्रियदर्शी के पटना के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एसयूवी के सूत्रों ने यहां बताया कि श्री प्रियदर्शी के राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना के जयप्रकाशनगर ,राजीवनगर थाना के बृंदावन और फेंड्स कॉलोनी स्थित फ्लैट के साथ ही उनके कार्यालय में भी छापेमारी की गयी । छापेमारी के दौरान कई बैंकों का खाता ,निवेश से संबंधित दस्तावेज ,दो महंगेRead More
झकझोर देने वाली एक बलात्कार पीड़िता की आत्मकथा. . .
निर्भया कांड में सुप्रीम कोर्ट पर फैसले के बहाने नवभारत टाइम्स के ब्लॉग सेक्शन में निरेंद्र नागर की प्रकाशित एक दुष्कर्म पीड़िता का दर्द ज्यो का त्यो साभार…. रेप और उसके बाद… रोज़ जीना, रोज़ मरना! May 29, 2015, 11:21 am IST नीरेंद्र नागर in एकला चलो | सोसाइटी शुरुआत में ही बता दूं कि यह ब्लॉग भले ही मेरे नाम से जा रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि यह ब्लॉग मेरा नहीं है। इसमें लिखा गया एक-एक शब्द किसी और का कहा हुआ है और हर शब्द सेRead More
