बिहार कथा
बिहार में मायावती के साथ लालू का मंच साझा करेंगे अखिलेश यादव
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क पटना/लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वे 27 अगस्त को पटना में होने वाली रैली में बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ मंच साझा करेंगे. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ आगामी 27 अगस्त को पटना में एक विशाल रैली करने वाले हैं. लालू प्रसाद यादव ने इस रैली में शामिल होने के लिए कई महीने पहले ही देश के प्रमुख विपक्षी दलों को न्यौता दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘ मैं 27 अगस्तRead More
सासामुसा की बदहाल सड़क है कुछ लोगों के कमाई का जरिया, सांसद जनक राम ने पूछा- वह सड़क बनवाने की जिम्मेदारी किसकी है?
कार्यालय संवाददाता बिहार कथा : गोपालगंज के सासामुसा के जिस सड़क की बदहाली का फोटो फेसबुक पर वायरल हुआ है, उसमें मजेदार बात यह है कि इस बदहाल सड़क से ही भारी बरसात में कुछ लोगों का धंधा चलता है.बरसात में यहां तो हालत और बदतर हो जाती है, आने जाने वाली गाड़ियां फंस जाती हैं.उसे निकालने के लिए ट्रेक्टर वाले वहीं खड़े रहते हैं.औने-पौने रुपए लेकर गाड़ी निकालने में मदद के नाम पर धंधा करते हैं. वे तो चाहते ही नहीं कि सड़क बनें.वैसे यह स्थानीय सड़क बनवाने कीRead More
भीम आर्मी क्यों?
कँवल भारती अगर नेतृत्व परिपक्व नहीं है, तो वह जिस तेजी से उभरता है, उसी तेजी से कमजोर भी हो जाता है. भीम आर्मी क्यों? अवश्य ही यह नाम तमाम तरह की उन सेनाओं के अनुकरण में रखा गया है, जिन्हें आरएसएस और हिन्दू संगठन चला रहे हैं. वे धर्म के नाम पर इस तरह की सेनाएं चला सकते हैं. उनके पास संख्या बल है, सत्ता बल है और धन बल है. वे अपनी सेनाओं के लोगों को हर तरह की सहायता करते हैं. उनमें जो पूर्ण कालिक होते हैं,Read More
रेल इंजन में लगेगा ‘ब्लैक बॉक्स’ लोकोपायलट पर होगी कंट्रोल रूम की पैनी नज़र
वाराणसी. रेलवे के लोकोपायलटों की इंजन में हर गतिविधि पर अब केन्द्रीय कंट्रोल रूम से पैनी नज़र रखी जायेगी और अगर इंजन पर तैनात लोकोपायलट को एक झपकी भी आयी तो अलार्म बज जायेगा। रेलवे के संरक्षा उपायों के क्रम में लोकोपायलट की तरफ से होने वाली चूक को रोकने के मकसद में रेल इंजनों में अब वीडियो एवं वॉयस रिकॉर्डिंग एवं मॉनिटरिंग सिस्टम (एलसीवीआर) लगाया जा रहा है। वाराणसी स्थित डीज़ल रेल कारखाने में बनने वाले सभी रेल इंजनों में इस प्रणाली को लगाने का फैसला किया गया है।Read More
लालू के बेटे तेजप्रताप ने ज्योतिषी की सलाह पर बदला घर का मेन गेट, वास्तु के अनुसार मकान का रुख बदलने तुड़वाई 50 साल पुरानी 5 झुग्गियां!
पटना. ए. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को एक ज्योतिषी की दी गई सलाह ने उनके पटना स्थित आधिकारिक निवास के पीछे बने झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वालों का जीना मुहाल कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप (29) ने 3, देशरत्न मार्ग स्थित अपने निवास का मेन गेट बंद करा दिया है और 3 एकड़ में फैले निवास के पीछे वाले गेट से आ जा रहे हैं. 200 मीटर का यह छोटा सा रास्ता एक झुग्गी से होकरRead More
फायदा पहुंचाने के एवज में लालू का सहकारिता के पांच प्लॉट पर कब्जा : सुशील
पटना. ब्यूरो. बिहार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ‘मंत्री और विधान पार्षद बनाने के बदले जमीन’ मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ जारी आरोपों की कड़ी में नया खुलासा करते हुये आज कहा कि श्री यादव ने फायदा पहुंचाने के एवज में पार्टी सदस्यों को विधायक सहकारिता के तहत मिले पांच प्लॉटों पर कब्जा कर लिया। श्री मोदी ने यहां जनता दरबार के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन मेंRead More
बिहार के 44 हजार दवा विक्रेता हड़ताल पर
पटना. ए. दवा की दुकानों पर फार्मासिस्टों की अनिवार्यता को समाप्त करने और ऑन लाइन बिलिंग बंद करने की मांग को लेकर बिहार केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन के आह्वान पर राज्य के करीब 44 हजार दवा दुकानदार आज हड़ताल पर हैं। एसोसियेशन के प्रवक्ता ने यहां बताया कि सरकार दवा की दुकानों पर फार्मासिस्टों की अनिवार्यता को समाप्त करने के साथ ही ऑन लाइन बिलिंग व्यवस्था को भी बंद करे । सरकार की ओर से कई ऐसी नियमावली बनायी गयी है जिससे दवा व्यवसाईयों को काफी परेशानी हो रही है।Read More
सीबीआई मुख्यालय में शहाबुद्दीन से पूछताछ जारी, हो सकता है लाइ डिटेक्टर टेस्ट
नई दिल्ली. ए. सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन चर्चित हत्याकांड में आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन का लाई डिटेक्टर टेस्ट हो सकता है. मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने शहाबुद्दीन को 8 दिनों की सीबीआई रिमांड लेने का आदेश दिया था. सीबीआई 10 दिन के लिए रिमांड पर लेने की मांग की थी. सीबीआई की विशेष अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए जेल में बंद आरजेड़ी के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन को 10वां अभियुक्त बनायाRead More
बिहार में दूल्हे का हो रहा था पकड़ऊवा विवाह, दुल्हन को गिरफ्तार कर पुलिस ने की पिटाई!
दूल्हे का ‘अपहरण’ कर हो रही थी शादी, दुल्हन गिरफ्तार मनीष शांडिल्य पटना से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए बिहार के मुज़फ्फ़रपुर ज़लिे में कथित तौर पर लड़के का अपहरण कर जबरन शादी कराने का एक मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार की रात मुज़फ्फरपुर के मैठी गांव के कुनकुन सिंह के बेटे अभिनव की शादी गायघाट गांव के पछियारी टोला के नंदकिशोर सिंह की बेटी जूली सिंह से हो रही थी. इस बीच लड़के के अपहरण की सूचना पर पुलिस नेRead More
भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर बिहार में 420 का केर्स दर्ज
नई दिल्ली ( नेशनल जनमत) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी पर बिहार के दरभंगा जिले की अदालत में ठगी के आरोप में 420 का मामला दर्ज कराया गया है. दरभंगा जिले के सीजेएम की अदालत में शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में मनोज तिवारी के साथ ही तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता का नाम मुन्ना चौधरी है. मुन्ना चौधरी ने रियल एस्टेट की कंपनी वास्तु विहार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराते हुए कहा कि वास्तु विहार कंपनी ने जिस तरह केRead More
