बिहार कथा

 

सीवान में श्मसान घाट के पुजारी की गोली मारकर हत्या

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क सीवान. बिहार में सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में श्मसान घाट स्थित मंदिर के पुजारी की अपराधियो ने आज तड़के गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कंधवारा मुक्तिधाम स्थित मंदिर का पुजारी कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा बाबा (45) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। अपराधियों ने पुजारी को पांच गोलियां मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। सूत्रोRead More


पश्चिम चंपारण में भालुओं के हमले में पांच घायल

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क बगहा. बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के गोबरहिया दोन थाना क्षेत्र में कल देर रात भालुओं  के हमले में पांच किसान घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शेरवा गांव में खेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर देर रात जंगली भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया । भालुओं के हमले में शेरवा दोन गांव के बिरंची काजी, नथई महतो, बंतराज महतो और हरिकेश्वर महतो के अलावा बनकटवा गांव निवासी महंत मुसहर घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को रामनगरRead More


इस दौर की सबसे बोलती तस्वीर

जिन्हें खाना खिलाया जा रहा है, उनका ताव देखिए। जो खिला रहा है, वह कितना लाचार हाथ जोड़कर बैठा है? बीजेपी के झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य बीजेपी नेता SC के घर पर भोजन कर SC पर उपकार करते हुए।


मैं दसवीं में था पड़ोस के मास्टर ने मुझसे जंचवाई थी 8वीं बोर्ड की कॉपी!

ऋतेश पाठक 2001 का साल रहा होगा। तब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फिर से 8वीं बोर्ड परीक्षा शुरू की थी। मैं तो निजी सीबीएसई स्कूल में पढता था। इसलिए इस अनुभव से वंचित था। तभी एक अनोखा वाकया पेश आया। जहाँ मैं रहता था, वहां आस-पास के लोगों में मुझे भी “तेज विद्यार्थी” की तरह ट्रीट किया जाने लगा था। मेरे पास में एक मास्टर साहब रहते थे जिनकी ख्याति एक “अच्छे शिक्षक” के रूप में थी। शायद उस समय वह अपने स्कूल के प्रधानाचार्य भी थे। एक शामRead More


यूपीएससी में चुनी गई मूंगफली बेचने वाली की विकलांग बेटी

झुग्गी बस्‍ती से सिविल सर्विस पास करने का संघर्ष भरा सफर एजेंसियां. नई दिल्ली.  उम्मुल खेर जैसी लड़की को जितनी बार सलाम किया जाए, उतना ही कम है. ऐसी बहादुर लड़की समाज में बहुत कम मिलती है. एक ऐसी लड़की जो विकलांग पैदा हुई और इस विकलांगता को अपनी ताकत बनाते हुए सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई. एनडीटीवी से बात करते हुए उम्मुल ने अपने संघर्ष की कहानी बताई. उम्मुल का जन्म राजस्थान के पाली मारवाड़ में हुआ. उम्मुल अजैले बोन डिसऑर्डर बीमारी के साथ पैदा हुई थी, एकRead More


बिहार :फेसबुक पर लिखा पाकिस्तान के समर्थन में ‘नारा’, बवाल के बाद नाबालिग को पकड़ा

पटना : बिहार के किशनगंज में सोशल साइट पर पाकिस्तान के समर्थन में ‘नारा’ लिखना एक नाबालिग को महंगा पड़ा. पुलिस ने उस 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पकड़ लिया है. पुलिस के अनुसार, किशनगंज के रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग ने बुधवार की देर रात अपने फेसबुक वॉल पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लिखते हुए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा पोस्ट किया था. इस पोस्ट को लेकर गुरुवार को शहर में आक्रोश व्याप्त हो गया. लोग नारा लिखने वाले की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. मामले को बढ़ता देखRead More


गलत सूचना देने के आरोप में बिहार इंटरमीडिएट में आर्ट्स परीक्षा का टॉपर गणेश गिरफ्तार

पटना. ब्यूरो. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की इंटरमीडिएट परीक्षा के कला संकाय का टॉपर गणेश कुमार को उम्र कम करने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा में शामिल होने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया. इंटर कला संकाय के टॉपर गणेश की कलई कल उस समय खुल गई जब उससे उसके एक विषय संगीत के बारे में पूछे गये मौलिक सवाल का वह जवाब नहीं दे सका था. उससे सरगम सुनाने को कहा गया तब उसने हरमोनियम पर इस तरह सुर लगाये जिससे यह साफRead More


कब तक बदहाली में रहेंगी थावे की भवानी

 Sanjay Kumar #बिहार_कथा__जानिए_कब_तक_बदहाली_में_रहेंगी_थावे_की_भवानी थावे भवानी मंदिर के आसपास बदहाली और अव्यवस्था के जिम्मेदार सरकार की बजाय लालची पंडे पूजारी ज्यादा हैं.दर्जनों पंडे पुजारियों यहां हाथ में कलेवा और पूजा करवाने के नाम पर दान दक्षिणा के ऐवज में अच्छी-खासी रकम वसूलते हैं..मंत्र भी अशुद्ध रूप से बुदबुदाते हैं. जो गरीब थावे मंदिर में शादी करने की सोचते हैं, वे ऐसा करने के बाद दूसरी बार अपने परिवार के दूसरे सदस्य की शादी यहां नहीं करवाने के लिए कान पकड़ कर कसम खाते हैं ओर बोलते हैं कि यहां तो महाठगRead More


यूपी की तरह बिहार में छात्रा से छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो किया वायरल

शर्मनाक रेलवे पुल पर मनचलों की काली करतूत छात्रा के दोस्त की पिटाई करते हैं, फिर छात्रा के साथ छेड़खानी करते हैं यूपी के सहारनपुर से भी कुछ दिन पहले वायरल हुआ था छेड़खानी का ऐसा ही वीडियो बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. मुजफ्फरपुर.  बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूली छात्रा के साथ कुछ मनचलों की छेड़खानी का वीडियो वायरल हो गया है. सोशल साइट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर शहर सेRead More


सीवान : बड़हरिया के जदयू विधायक और हार्डवेयर दुकानदार से हिंसक झड़प

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क सीवान. जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार पर मंगलवार की देर संध्या उस समय अफरा तफरी मच गई जब विधायक पर और उनके चालक  व  हार्डवेयर दुकानदार आपस में भीड़ गए और दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हो गई । हुए मारपीट में दोनों पक्षों से लगभग 5 लोग जख्मी हो गए। प्राप्त विवरण के मुताबिक तरवारा बाजार के हार्डवेअर दुकानदार जो नथनपूरा गांव में एक जमीन खरीद कर वहां पर मकान का निर्माण करवा रहे थे कि जहाँ पर जदयू विधायकRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com