बिहार कथा

 

राष्ट्रपति चुनाव : राजेंद्र बाबू ने पाया था 99 प्रतिशत वोट, टूट नहीं पाएगा उनका रिकार्ड

नई दिल्ली. ए. उम्मीदवारों का नाम घोषित होने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव के लिये अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाने के प्रयासों जुट गये हैं लेकिन उनमें से किसी के भी देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के सर्वाधिक 99 प्रतिशत मत हासिल करने के रिकार्ड को तोड़ पाने की उम्मीद नहीं है. डा. राजेंद्र प्रसाद ने 1957 में हुये चुनाव में 99 प्रतिशत से अधिक मत हासिल किये थे. राष्ट्रपति के लिये अब तक हुये 14 चुनावों में कोईRead More


राजद विधायक वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार को बताया ठग

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क .पटना. बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के बीच राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को राजद के मनेर क्षेत्र के विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठग बताते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं. मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शनिवार को कहा, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं. उन्होंनेRead More


बेटियों को शिक्षित करने से परिवार एवं समाज होगा शिक्षित : कुशवाहा

डेहरी-आन-सोन. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने लोगों से बेटियों को उच्च शिक्षा देने का आग्रह करते आज कहा कि बेटिया पढ़ेगी तो परिवार और समाज शिक्षित हो जायेगा. श्री कुशवाहा ने स्थानीय महिला महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डेहरी में इग्नू के इस नये क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से आसपास के कई जिलों के छात्र-छात्राओं के आलावा कामकाजी लोगों को भी अब उच्च अध्ययन का लाभ मिलेगा.Read More


राष्ट्रपति चुनाव: लालू-नीतीश के बीच बढ़ी दरार पर कांग्रेस की नजदीकी नजर, जदयू के अंदर भी मंथन

नई दिल्ली.ए. विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव को 2019 के लिए एकता के मौके के रूप में देख रहा था, लेकिन हुआ ठीक उलट. राष्ट्रपति चुनाव ने बिहार में महागठबंधन में गहरी दरार पैदा कर दी है. सरकार बनने के लगभग डेढ़ साल बाद पहली बार लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने एक-दूसरे पर राजनीतिक सवाल दागे. दोनों दलों के नेता मीडिया से बातचीत में मान रहे हैं कि दरार बढ़ी है. अगले कुछ दिन और अहम होने वाले हैं. कांग्रेस इस मुद्दे पर लालू प्रसाद के साथ खड़ी है, लेकिन पार्टीRead More


नहीं रही एसिड अटैक पीड़िताओं को न्याय दिलाने वाली बिहार की बेटी चंचल

विशेष लेख- अभी तुम्हारी जरूरत थी चंचल पुष्यमित्र एसिड हमले की शिकार चंचल पासवान नहीं रही. एक खबर मेरे लिए किसी झटके से कम नहीं थी. वैसे तो पिछले दो साल में बिहार के एसिड हमले की शिकार चार लड़कियों की मौत हो चुकी है. दो ने खुदकुशी कर ली, एक की इलाज के अभाव में मौत हो गयी. मगर मनेर की चंचल का नहीं रहना इन सबसे ज्यादा दुखद खबर है. क्योंकि बिहार जैसे राज्य में जहां एसिड हमले की शिकार सरकार से लेकर समाज तक की प्रताड़नाओं काRead More


कांशीराम के कर्मठ सिपाही दिलबाग सिंह को याद करने दिल्ली में जुटे कुछ बहुत पुराने सहयोगी

दिवंगत दिलबाग सिंह जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि राम प्रसाद मेहरा. नई दिल्ली. बसपा के संस्थापक साहेब कांशीराम द्वारा शुरू किए मूवमेंट के दबंग आवाज के सिपाही दिवंगत दिलबाग सिंह को दिल्ली के त्रिलोकपुरी के अम्बेडकर पार्क में गत 11 जून को दोपहर 3 से सायं 7 बजे उनके परिजनों एवं शुभ-चिंतकों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. दिलबाग सिंह का देहावसान गत 31 मई, 2017 (बुधवार) को हो गया था. श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारम्भ बौद्ध भिक्षुणी पूर्णिमा द्वारा बौद्ध रीति से कराया गया, जिसमेंRead More


नरेंद्र मोदी के एक करोड़ रोजगार देने के वादे फेल होने पर बिहार में भड़के बेरोजगार

रेलवे में बहाली की मांग को लेकर छात्रों के आंदोलन के दौरान भगदड़ में महिला की मौत बिहारशरीफ. बिहार कथा : नरेंद्र मोदी ने वादा किया था, हर साल एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे. वादा पूरा नहीं हुआ, आखिर बेरोजगार कब तक र्धार्य रखेंगे…आज बिहार के नलंदा जिले के बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा. केंद्रीय सरकार से रोजगार की मांग को लेकर उन्होंने रेलवे ट्रैक जाम कर आगजनी की. मिली जानकारी के अनुसार .बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के राजगीर-दानापुर रेलखंड पर रेलवेRead More


राजनीति में दुश्मन, राजभवन में प्यार

नजारा : राजनीति में दुश्मन, राजभवन में प्यार बिहार कथा. पटना के राजभवन में बिहार के नए राज्यपाल के केसरीनाथ त्रिपाठी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी एक दूसरे से गुफ्तगू करते दिखें. पिछले कुछ दिनों से सुशील मोदी एक के बाद एक लालू परिवार पर आरोप लगा कर उन्हें कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो वहीं तेजस्वी यादव भी करार जवाब देने से नहीं चूकते हैं.


लालू की चेतावनी : ऐतिहासिक भूल न करें नीतीश, बिहार की बेटी का करें समर्थन

नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार के तौर पर मीरा कुमार के नाम के ऐलान के बाद शुक्रवार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मीरा को समर्थन देने की अपील की है। मीरा को बिहार की बेटी बताते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ‘ऐतिहासिक भूल’ कर रहे हैं। लालू ने नीतीश पर तंज कसते हुए यह भी कह डाला कि समर्थन का फैसला सज्जनता या दुर्जनता के आधार पर नहीं, बल्कि विचारधारा के हिसाब से किया जाता है। 17Read More


सऊदी में कमाने वाले बिहार के लोगों के लिए बुरी खबर! टूटेंगे सपने

सऊदी सरकार की भारी-भरकम लेवी से टूटेंगे भारतीयों के सपने नई दिल्ली. सऊदी अरब जाकर नौकरी करने वालों के लिए यह बुरी खबर है.सऊदी अरब की सरकार ने स्थानीय लोगों की नियुक्ति को बढ़ावा देने के लिए विदेशी कर्मचारियों से लेवी वसूलने के फैसला किया है. उसके इस फैसले से उन भारतीय प्रवासियों को झटका लग सकता है जो सऊदी अरब में रहते हैं. यही नहीं इसके चलते भारतीयों के लिए सऊदी अरब में अवसर तो कम होंगे ही, इसके अलावा मौजूदा लोगों की बचत में भी कमी आएगी. यहRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com