बिहार कथा
गोपालगंज में रात में सो रही है पुलिस और जाग रहे हैं चोर
गोपालगंज.ऐसा लग रहा है गोपालगंज में रात में पुलिस सो रही है और चोर जाग रहे हैं. यदि ऐसा नहीं होता और पुलिस जगती रहती और गश्त पर रहती तो शायद चोर उचककों व अपराधियों में दहशत रहता. गोपागलंज शहर के जंगलिया मोड़ स्थित एक कपड़े की शो रूम से शनिवार की रात चोरों ने 42 हजार रुपए नगद व दो लाख रुपए के कपड़ों की चोरी कर ली गई। दुकानदार अंकुर कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस चला गया।Read More
गेंद समझ कर बम से खेल रहा था बच्चा, ब्लास्ट में उठ गया हाथ
भागलपुर. भागलपुर में उस मासूम को नहीं मालूम था कि झाड़ियों में मिले जिस घातक चीज को वो रस्सी समझ खेल रहा है वो विस्फोट कर जाएगा। अचानक हुए विस्फोट में उसके दोनों हाथ उड़ गए। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के महादलित टोला में शनिवार दोपहर एक घर में बम विस्फोट से आठ वर्षीय बच्चा यल हो गया। उसके दोनों हाथ का आधा पंजा उड़ गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाका दहल उठा। बच्चे के पैर के कई जगहों से मांस के टुकड़े निकल गये हैं।Read More
आपका बिकता हुआ लोकतंत्र
दुनिया के सबसे बड़े और महान लोकतंत्र में हर चुनाव में निर्वाचित महिला उम्मीदवारों की संख्या नगण्य के बराबर होती हैं। आप जानते हैं कि इस वक्त देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव है। 6 राज्यों में निर्धारित सीट से ज्यादा उम्मीदवार हैं। यहीं पर पैसे के लेनदेन और सियासी खेल की बात हो रही है। रवीश कुमार हम अक्सर अपने लोकतंत्र को महान बताते रहते हैं। ये ठीक भी है लेकिन महानता के बखान के चक्कर में हम काफी सतही हो जाते हैं।Read More
फरवरी में होगा जहानाबाद व भभुआ में विधानसभा व अररिया में लोकसभा उपचुनाव
पटना.भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में तीन सीटों पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें जहानाबाद व भभुआ की विधानसभा सीट और अररिया लोकसभा सीट शामिल हैं। आयोग की तैयारी फरवरी में एक साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव कराने की है। इसी उद्देश्य से आयोग ने 19 से 22 दिसंबर तक जहानाबाद और कैमूर जिले के रिटर्निंग आफिसर (आरओ), असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया है। जबकि 26 और 27 को अररिया लोकसभा की चुनावRead More
दिल्ली में मिथिला संघ का लोगो व संस्था-गीत रिलीज
नई दिल्ली(आईएएनएस)| अखिल भारतीय मिथिला संघ का लोगो (प्रतीक चिन्ह) और संस्था-गीत यहां शुक्रवार को रिलीज किया गया और जानकारी दी गई कि यह संस्था राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में 24 दिसंबर को अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जा रही है। संस्था के अध्यक्ष विजय चंद्र झा ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान लोगो (प्रतीक चिन्ह) और संस्था-गीत जारी किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था दिल्ली में पिछले पचास सालों से मिथिलावासियों के बीच काम कर रही है। स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जाने के क्रम में लोगो और संस्था-गीतRead More
पुलिस की वर्दी में पहुंचे लुटेरे, दो घरों से 10 लाख की लूट
मुजफ्फरपुर.बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के बरूराज थाना के कथौलिया गांव में गुरुवार की रात पुलिस वर्दी में पहुंचे तीन दर्जन से अधिक सशस्त्र अपराधियों ने दो घरों में डाका डाला। इस दौरान 1.85 लाख नकदी सहित 10 लाख के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूट लिए। अपराधियों ने डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। पीडि़तों में डीलर रामनाथ साह व होटल संचालक प्रमोद साह शामिल हैं। लूटपाट का विरोध करने पर घर की औरतों सहित अन्य सदस्य को मारपीट कर जख्मी कर दिया। अपराधियों की पिटाई से एक युवक कीRead More
बिहार के आईएएस जितेंद्र झा की लाश होने से पत्नी का इनकार, शिनाख्त के लिए दिल्ली पहुंचे पिता
पटना : दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पालम बिहार में मिले दो शवों में से एक शव सदर प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर-12 निवासी आइएस अधिकारी जितेंद्र कुमार झा का होने की बात की है. साथ ही सुसाइड नोट मिलने की बात चिनगारी की तरह फैल गयी और जोर-शोर से चर्चा होने लगी. वहीं, लापता आइएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार झा का शव जब दिल्ली स्थित उनकी पत्नी के पास पहुंचाया गया, तो उन्होंने अपने पति का शव होने से इनकार कर दिया. वहीं, शव का शिनाख्त करने के लिए सुपौलRead More
गोपालगंज, सिवान में हुआ पूस में हुआ बसंत का एहसास
गोपालगंज : आधा पूस बीत गया. मौसम इस बार वसंत का एहसास करा रहा है. न्यूनतम तापमान का पिछले 42 वर्षों का रेकॉर्ड टूट गया है. पूस की रात में आठ से 10 डिग्री रहने वाला तापमान इस बार 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. जिस कारण पूस की ठंडी होने वाली रातें में भी वसंत जैसी हो गयी. लोगों ने दिन की बात तो दूर रही घर के अंदर रात को भी बदन पर से गर्म कपड़े हटा दिये हैं. मौसम वैज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया किRead More
बिहार के बाघों की निगरानी करेंगे कर्नाटक के हाथी
शशि कुमार मिश्र.बेतिया. बिहार में अब बाघों की निगरानी कर्नाटक के हाथियों और ड्रोन के जरिए की जाएगी। इसके लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। वहां से मुहर लगते ही मध्य प्रदेश एवं असम के जंगलों के बाद बिहार देश का तीसरा ऐसा राज्य हो जाएगा, जहां यह व्यवस्था होगी। वन क्षेत्र में बढ़ते दबाव के कारण बहुत से बाघ भटक कर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जा रहे हैं। इसके साथ ही शिकारियों की नजर भी बाघों सहित अन्य वन्य प्राणियों परRead More
तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को 10 की बजाए 25 हजार भत्ता का भत्ता देगी बिहार सरकार
पटना.बिहार सरकार अब तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रति महीने 25 हजार रुपए गुजारा भत्ता देगी, पहले यह राशि 10 हजार रुपए थी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं को गुजारा भत्ता देने की शुरुआत 2005 में की गई, जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी थी और अब इसमें संशोधन कर तलाकशुदा महिलाओं के गुजारे भत्ते की राशि बढ़ा दी गई है। 31 साल पहले 1986 में सुप्रीम कोर्टRead More
