बिहार कथा

 

मुकेश पान्डेय चाहते हैं हथुआ के लड़के भी आईपीएल खेलने जाएं

बिहार कथा. मुकेश सतीश पान्डेय चाहते हैं हथुआ के लड़के भी आईपीएल खेलने जाएं. लेकिन कहने से कुछ नहीं होता, करना पडता है. खिलाडियों को मौका देना होगा. सुनिए बरवा कपरपूरा के खेल मैदान में गोपालगंज जिला परिषद अध्यक्ष का शानदार भाषण click here- https://www.youtube.com/watch?v=ZFEhQwN6ysk


बिहार कांग्रेस के 18 विधायक जदयू-भाजपा के संपर्क में, लालू के जेल जाने की स्थिति में ले सकते हैं फैसला

पटना : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत ने एक साथ कई सियासी मुद्दों को सामने ला दिया है. परिणाम का प्रभाव उन क्षेत्रीय क्षत्रपों पर ज्यादा पड़ा है, जो भाजपा की हार के बाद केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए रणनीति बनाये हुए थे. इस तरह की कुछ रणनीति के सूत्रधार बनने की फिराक में लालू यादव भी थे. हाल में शरद यादव के नीतीश गुट वाले जदयू से अलग होने के बाद लालू यादव और मुखर हो गये थे और उन्होंने एंटी एनडीए फ्रंटRead More


बालू पर बवाल : नई खनन नीति के विरोध में कई इलाकों में आगजनी, प्रदर्शन, नारेबाजी

पटना : राज्य सरकार की नयी खनन नीति के विरोध में सूबे के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से ही विरोध प्रदर्शन जारी है. आरा, बिहटा, मनेर, दानापुर, गुरुआ, समस्तीपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में लोगों ने प्रतिरोध मार्च निकाला. साथ ही आगजनी कर प्रदर्शन किया. इस दौरान बालू व्यवसायियों और बालू मजदूरों ने सड़क पर अपना सामान रख कर प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की बिहार लघु खनिज खनन अधिनियम-2017 (नयी नियमावली) के विरोध में आरा के कोईलवर पुल के पूर्वी छोर पर बालू व्यापारियोंRead More


सिवान में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी की गोलियों से भूना

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. सिवान. बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। वे दिनदहाड़े हत्‍या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आम लोगों की कौन कहे, पुलिसवाले भी महफूज नहीं हैं। सिवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। जानकारी के अनुसार, सिवान के हुसेनगंज में होमगार्ड जवान मछीन्‍द्र दत्‍त पांडेय को अपराधियों ने गोली मार दी। फिलहाल उनकी ड्यूटी जेल में थी। घटना के समय वह मड़कन स्थित अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे।


गोपालगंज में काला पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे शिक्षक, छह महीने से बकाया बेतन का मुंह ताक रहे हैं नियोजित शिक्षक

बिहार कथा.गोपालगंज. नियोजित शिक्षकों के वेतन के भुगतान नहीं होने पर आक्रोशित शिक्षकों को लेकर बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ तथा परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ की संयुक्त बैठक शिक्षा विभाग परिसर में संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जिले को आवंटित राशि भेजे जाने के बाद भी जिले के नियोजित शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है । शिक्षक के भुखमरी से मौत पर ही गोपालगंज शिक्षा विभाग जागेगा ऐसा प्रतीत होता है। शिक्षक संघ के नेताओंRead More


जानिए बीट क्वाइंन के बारे में : आभासी मुद्रा की नयी दुनिया बिट क्वाइन

व्यालोक. भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बारे में एक बात जानने लायक है. यह आश्चर्य की बात है कि यह धनकुबेर अपनी जेब में पर्स नहीं रखता है. वे पर्स इसलिए नहीं रखते, क्योंकि अपने पास नकद पैसे नहीं रखते. वैसे भी, मुकेश अंबानी को जिस किसी चीज की जरूरत होगी, वह नकदी के बिना ही उनके कदमों में हाजिर हो जाती है. मुकेश अंबानी की तरह ही आज दुनियाभर में बहुत से नेटिजन (कंप्यूटर-साक्षर लोग) नकदी के बिना भी लेन-देन धड़ल्ले से कर रहे हैं. येRead More


गोपालगंज के बदरजीमी में बांस की कोठी से मिला फेंका हुआ नवजात

मीरगंज. मीरगंज थाने के बदरजीमी के वार्ड संख्या 16 में स्कूल के समीप बांस की कोठी से सोमवार की सुबह लवारिस हालत में एक नवजात को बरामद किया गया। नवजात को महज एक छोटे से कपड़े में लपेट कर बांस की कोठी में फेंक दिया गया था। सोमवार की अहले सुबह जब लोग शौच के लिए निकले तो बांस की कोठी से बच्चे की रोने की आवाज सुनी। वहां लोगों की भीड़ लग गई। संयोग यह था कि कड़ाकें की ठंड के बाद भी नवजात जीवित था। बाद में गांवRead More


बिहार में आंखों से लाचार बेटियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

बांका। भगवान ने भले ही इन मासूम बच्चियों की आंखें छीन ली हों लेकिन इनका मनोबल किसी से कम नहीं है। आंखों से भले ही उन्हें नहीं दिख रहा है लेकिन वे अपनी रक्षा के लिए कराटे का हुनर सीख रही हैं। जी हां यहां बात हो रही है कस्तूरबा विद्यालय बांका की। इस स्कूल में पढ़ने वाली 10 छात्राएं इन दिनों कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं। इनके इस हुनर सीखने की ललक ऐसी है कि हर रविवार को वे प्रशिक्षक का बेसब्री से इंतजार करती हैं। बांका कस्तूरबाRead More


विभूति राय पर चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की बच्‍ची से रेप का आरोप

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के फुलौत ओपी क्षेत्र में रविवार रात को पड़ोसी युवक ने एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बच्ची ने बताया कि विभूति राय ने चॉकलेट का लालच देकर उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद रात में सामाजिक स्तर पर कुछ लोगों ने आपसी समझौते के आधार पर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश लोगोंRead More


राजगीर से वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन में जमकर लूटपाट व डकैती

नालंदा. बिहार के नालंदा जिले में राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड स्थित खरूआरा हाल्ट के पास रविवार की देर रात बुद्धपूर्णिमा ट्रेन में भीषण लूटपाट हुई। लूटपाट का विरोध करने पर यात्रियों के साथ भी मारपीट की गई। बताया जाता है कि रविवार की रात 11.30 बजे राजगीर रेलवे स्टेशन से वाराणसी को जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन लगभग 01:00 बजे जैसे ही खरूआरा हाल्ट के पास पहुंची। वैसे ही एक दर्जन नकाबपोश लुटेरे हथियार से लैस होकर विभिन्न बोगियों में घुस आए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर यात्रियों से लूटपाट शुरूRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com