बिहार कथा

 

छठिहार महोत्सव को लेकर सजा हथुआ का गोपाल मंदिर

सुनील कुमार मिश्रा, हथुआ। छठिहार महोत्सव को लेकर हथुआ का गोपाल मंदिर सज-धज कर तैयार हो गया है। शनिवार की संध्या 05.30 बजे छठिहार उत्सव का रंगारंग उद्घाटन हथुआ राज परिवार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया जाएगा। छठिहार उत्सव को लेकर गोपाल मंदिर व हथुआ की विभिन्न सड़कों को सजाया गया है। आकर्षक स्टेज,पंडाल,रंगीन फौव्वारा व लाइटिंग मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। छठिहार उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मुख्य पुजारी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना की तैयारी की गयी है।Read More


स्वाती शाकम्भरी को मिलेगा मैसाम युवा सम्मान 2018

स्वाती शाकम्भरी को मिलेगा मैसाम युवा सम्मान 2018 बिहार कथा न्यूज नेटवर्क, समस्तीपुर/नई दिल्ली. मैथिली कविता जगत में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही समस्तीपुर निवासी स्वाती शाकम्भरी को प्रतिष्ठित मैसाम युवा सम्मान 2018 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके मैथिली कविता संग्रह ‘पूर्वागमन’ के लिए दिया जाएगा। मैथिली साहित्य महासभा, दिल्ली के अध्यक्ष अमरनाथ झा ने इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ बताया कि संस्था द्वारा यह सम्मान हर वर्ष 40 वर्ष से कम आयु के मैथिली साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वरूप 25,000/- रुपये की राशिRead More


टीचर्स डे पर टीचर्स के लिये…

टीचर्स डे पर टीचर्स के लिये… अच्छे बुरे की बात छोड़ो अगर बस टीचर भर हो तो आज यह हलफ उठाओ कि डेस्क के नीचे झुककर पेन उठाने के बहाने टिफिन खोलकर निवाला चबाते बालकों को कभी सज़ा नहीं दोगे । किसी बात पर हँसने का मन हो तो खुद भी हँसोगे और बच्चों को भी हँसने दोगे । बच्चों के सवाल का जवाब न आने पर उनको बेइज्ज़ती भरी झाड़ पिलाने की बजाए यह कहने की हिम्मत रखोगे कि हम किसी और दिन इसपर बात करेंगे । लाल लालRead More


बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद को जानिये

बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद :5 सितम्बर 1974 शहादत दिवस… चंद्रभूषण सिंह यादव बिहार में एक क्रांतिपुंज ने जन्म लिया जिनसे सामन्तवादियों व मनुवादियो की रूहें कांपने लगी।शहर-शहर सभाओं में यह ललकार गूंजने लगी कि “दस का शासन नब्बे पर,नही चलेगा,नही चलेगा”,सौ में नब्बे शोषित हैं,नब्बे भाग हमारा है”,धन-धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है”। कांग्रेसी शासन हैरान हो गया,भिन्न-भिन्न निजी सवर्ण सेनाओं के कान खड़े हो गए।शोषित समाज एकजुट होने लगा। बिहार में यह लगने लगा कि सामन्तवाद व सामन्तवाद की पोषक सत्ता उखड़ जाएगी फिर क्या साम,दाम,Read More


बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे गुरु, देश के कोने-कोने में छात्राओं को मिल रही प्रतिष्ठा

वरुणेंद्र कुमार; हिसुआ, नवादा; जमाने के साथ होड़ लेतीं बिहार के नवादा जिले की बेटियों के पीछे खड़े एक गुरु की मेहनत और मार्गदर्शन ने सुदूर कस्बाई इलाकों में शिक्षा की मशाल जला दी है। वे बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे हैं, उसे राह दिखा रहे हैं। यही कारण है कि यहां की छात्राएं देश के कोने-कोने में प्रतिष्ठित जगहों पर कार्यरत हैं। यह स्कूल है प्रोजेक्ट फूलचंद साह मुनक्का इंटर विद्यालय हिसुआ और इसका श्रेय यहां के  प्रभारी प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिन्हा को जाता है। अभी दोRead More


लालू की नींद न हो खराब, इसलिए कुत्तों को भगाने के लिए गार्ड की ड्यूटी

रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पेइंग वार्ड का फैसला अब जेल प्रशासन लेगा। रिम्स प्रबंधन ने लालू की इस मांग को जेल प्रशासन को भेज दिया है और उनके दिशानिर्देश का इंतजार कर रहा है। अगर जेल प्रशासन इसकी अनुमति दे देता है, तो लालू को पेइंग वार्ड में एक कमरा मिल जाएगा। वर्तमान में एक हजार रुपये प्रतिदिन पेइंग वार्ड का शुल्क है। वार्ड का कमरा पूरी तरह से वातानुकूलित है। पेइंग वार्ड में इलाज करने के लिए वार्ड के ही चिकित्सक को जाना पड़ताRead More


सीवान : मुंह मेंं बम रख आत्महत्या

सीवान। मामला जरा हटकर है। इसकी जानकारी से आप सिहर जाएंगे। एक युवक ने मुंह में बम रखकर उसे ब्‍लास्‍ट कर दिया। घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत स्थित आलमपुर बघई टोला गांव में मंगलवार की दोपहर बाद हुई। जानकारी के अनुसार आलमपुर बघई टोला गांव निवासी हाजी अली का पुत्र अख्तर अली पटाखे बनाने का काम करता था। वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी से परेशान होने के कारण उसने मंगलवार को मुंह में विस्फोटक रखकर आग लगा ली। बताया जाता है किRead More


बिहारी होने पर फिर शरमाइए! अब अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर नग्न घुमाया

अररिया. बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार कब रुकेंगे, इस सवाल से बिहार की सरकार भी परेशान है। अभी कुछ दिन पहले ही भोजपुर जिले के बिहिया से एक शर्मनाक मामला सामने आया था, अब अररिया से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां एक लड़की को ना सिर्फ बेइज्जत किया गया, बल्कि हैवानियत की हद पार करने वाली तस्वीर सामने आई है। मामला उजागर होने के बाद इलाके के पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कह रही है।Read More


गोपालगंज : मानसून कार रैली ने दिया सेफ ड्राइविंग का संदेश

सुनिल कुमार मिश्रा, बिहार कथा,हथुआ। रोड सेफ्टी और नियमों के पालन का संदेश लेकर जिले के थावे दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। जहां से रैली अपने निर्धारित रूट से कुशीनगर चली गयी। मगध मोटर्स स्पोर्टस क्लब पटना के तत्वावधान में 13वीं वाक्सवैगन मानसून कार रैली गांधी मैदान पटना स्थित हथुआ हाउस से निकली गयी थी। रैली में 15 कारों पर सवार प्रतिभागी पटना से थावे होते हुए रोमांचक सफर पर कुशीनगर पहुंचे। रैली के संयोजक प्रणव साही ने बताया कि रैली का आयोजन पिछले 12 वर्षो से किया जा रहा है। प्रतिवर्षRead More


हथुआ राज परिवार बना कुशीनगर वर्षावास पूजन में मुख्य अतिथि

सुनिल कुमार मिश्र बिहार कथा, हथुआ, गोपालगंज। बौद्ध धर्म के पवित्र महीना वर्षावास में आयोजित होने वाले भव्य पूजन कार्यक्रम में हथुआ राज परिवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। पूजा का आयोजन थाइलैंड टेंपल कुशीनगर में किया गया। जिसमें हथुआ राज के महाराज बहादुर मृगेन्द्र प्रताप साही,महारानी पूनम साही शामिल हुए। जहां बड़ी संख्या में थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं ने राज परिवार का भव्य स्वागत किया। पूजन के दौरान थाई भाषा में बौद्ध मंत्रोच्चार कर विश्व शांति की प्रार्थना की गयी। सामूहिक पूजन कार्यक्रम में मंत्रोच्चार से संपूर्णRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com