बिहार कथा (ब्यूरो)

 

गोपालगंज : अलाव तापने के दौरान आग लगने से महिला झुलसी

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक मोहल्ले में अलाव तापने के दौरान आग लगने से एक महिला गम्भीर रूप से झुलस गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संदर्भ में बताया जाता है की महिला अपने घर में लकड़ी ईकट्ठा कर आग तापने के लिए अलाव जलाकर बैठी थी तभी अचानक से कपड़े में आग पकड़ लिया जब तक परिजन आग को बुझा पाते तब तक आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्तीRead More


भागलपुर : प्रशासनिक उदासीनता के कारण आधे घंटे से ज्यादा विलंब से परीक्षा में शामिल हो सकी छात्राएं

राजय भर में आज से प्रारंभ हुए इंटर परीक्षा को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल किए जाने का दावा किया गया था ,लेकिन भागलपुर के एसएम कॉलेज में अजीबोगरीब मामला उस समय देखने को उस समय मिला जब परीक्षा के पहले दिन दूसरी पाली में होने वाली पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने आई छात्राओं को सीट नहीं मिलने के कारण आधे घंटे से ज़्यादा समय तक परीक्षार्थियों को अपने स्थान के लिए चक्कर लगाना पड़ा,जिसके बाद मीडिया कर्मियों के द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दिएRead More


पटना : बजट थकाऊ, पकाऊ, उबाऊ और बिकाऊ: पप्पू यादव

*वित्त मंत्री ने आम बजट नहीं चुनावी बजट पेश किया है *बजट किसान और नौजवान विरोधी है पटना, 1 फरवरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट थकाऊ, पकाऊ, उबाऊ और बिकाऊ है. पेट्रोल पर 2.5 और डीजल पर 4 रुपए सेस बढ़ा दिया गया है. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में आज कच्चे तेल की कीमत कम है लेकिन फिर भी सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि किए जा रही है. यह देश के मिडिल क्लास की कमर तोड़ने जैसा है. उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो)Read More


गोपालगंज : आश्रम के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए

बरौली थाना क्षेत्र के आश्रम के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रंजीता देवी अपने भाई के साथ सिवान जिले से बतरदे गांव जा रही थी तभी बरौली थाना अंतर्गत आश्रम के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया


गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के सराफरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 4 लोग घायल हो गए

बरौली थाना क्षेत्र के सराफरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं इस घटना में घायल सिमा देवी, अनिता, कुमार, संदीप कुमार , धनई शाह ने बताया कि बच्चों को लेकर कुछ विवाद हो गया जिसमें आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर चार लोग घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए बरौली सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दियाRead More


गोपालगंज : कोंहवा के समीप ₹50 हजार की लेवि नही देने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया

नगर थाना क्षेत्र के कोंहवा के समीप ₹50 हजार की लेवि नही देने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कुचायकोट थाना अंतर्गत दलेया गांव निवासी मंतोष कुमार ने बताया कि फोन पर ₹50000 की मांग की जा रही थी जिससे नहीं देने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया वह अपने घर से थावे मंदिर जा रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने युवकRead More


गोपालगंज : बसडीला के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जिसकी सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची नगर थाने की पुलिस

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बसडीला के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जिसकी सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं घटना के बारे में सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि बसडीला के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई जिसकी सूचना नगर थाने को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीनRead More


औरंगाबाद : अपनी संतानों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने किया माघी चौठ।

अपनी संतानों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने दिनभर उपवास कर रखी व्रत एवं रात्रि दस बजे दीया चंद्रमा को अर्ध्य, संतान चाहे मां का ख्याल रखे या ना रखे लेकिन मां न जाने कितने ही कठिनाइयों के सामना करके अपने बच्चे को पालती है एवं उनकी सलामती के लिए व्रत और त्यौहार किया करती है ऐसा ही उदहारण आज देखने को मिला औरंगाबाद जिले के कुंडा मुहल्ला में हाड़ का पाने वाली ठंड में भी स्नान कर के पूजा पाठ किया इस व्रत को कर महिलाएं अपने आपRead More


नालंदा : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर नव नालंदा महाविहार में संगोष्ठी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय, नालंदा में कुलपति प्रो वैद्यनाथ लाभ की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर रवींद्र नाथ श्रीवास्तव “परिचय दास”, अध्यक्ष, हिंदी विभाग ने कहा कि पराक्रम और पुरुषार्थ के प्रतीक सुभाष चंद्र बोस गहन चिंतन के अग्रदूत थे । भारत के सभी वर्ग-समूह में वे बराबरी चाहते थे । गरीबी दूर करने और ज़मीदारी-उन्मूलन के बारे में उनके विचार आज भी मूल्यवान हैं। औद्योगिक समस्या से निपटनेRead More


भागलपुर : जिलाधिकारी से किसानो ने नीलगाय से फसल की रक्षा कि गुहार लगाने

भागलपुर के खरीक प्रखंड के तेलघी के दर्जनों किसान नीलगाय से फसल की रक्षा कि गुहार लगाने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के पास पहुंचे, इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों कि समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना और किसानों को वन विभाग से बात कर किसानों को हो रही परेशानियों से जल्द निजात दिलाए जाने की बात कही, डीएम से मिलने आए दीपक रंजन ने बताया कि दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड जमीन में लगे केला, आम ,कटहल, लीची सहित अन्य फसलों तो नीलगाय के द्वारा बर्बाद किया जा रहा है ,जिससेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com