भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाए युवा पीढ़ी

नई दिल्ली. स्वतन्त्र भारत मे भ्रष्टाचार के खिलाफ सिविल सोसायटी, बुद्धिजीवी और मीडिया ने सकारात्मक भुमिका निभाई है, समय की मांग है कि हमारी युवा पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाए.उक्त बाते भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष श्री संदीप दूबे ने कही। आज दिल्ली मे आयोजित संगठन के राष्ट्रीय टीम की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भारत मे भ्रष्टाचार का मूल कारण संरचनात्मक है। चुनाव प्रणाली का पारदर्शी न होना भ्रष्टाचार का सबसे बडा कारण है। चुनाव मे खर्च होने वाले अनियन्त्रित धन राजनीतिक व्यवस्था का सबसे बडा भ्रष्टाचार है। दूसरा कारण भारत मे सीबीआई, इनकम टैक्स और पुलिस जैसी संस्थाओं का स्वतन्त्र नहीं होना है। लोकतन्त्र मे संस्थाओ का न सिर्फ स्वतन्त्र होकर कार्य करना बल्कि यह दिखना भी अनिवार्य है कि यह बिना राजनीतिक दबाव के अपना कार्य कर रही है। जागरूक युवा साथियो को बीवीएम से जोड़ कर देश के कोने – कोने तक अभियान चलाते हुए इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने की जरूरत है । यह एक गैर राजनीतिक , देश के हर धर्म एवं समाज के ईमानदार लोगों का नि:स्वार्थ रूप से काम करने वाला पहला संगठन है।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यो मे संगठन के संयोजक , सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता , विभिन्न मिडिया से जुडे इस संगठन के कार्यकर्ता एवं इश्ट के राष्ट्रीय पदाधिकारियो मे मुख्य रूप से सी के त्यागी , ललित चाहर , हसरत चौधरी एवं अभिषेक मिश्रा सहित दर्जनो महिला एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Related News

  • मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
  • ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का सामाजिक आंदोलन और उसका प्रभाव
  • ओह ! दलाई लामा ने ये क्या किया
  • भारत में होने लगा साइबरस्टॉकिंग से बच्चों का यौन शोषण
  • अफ्रीका से इस दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन कराने बिहार पहुंचा विदेशी मरीज, 75 प्रतिशत तक खर्च बचा
  • मोबाइल पर अवांछित कॉल और मैसेज से हो रही ठगी : संजय स्वदेश
  • Vuln!! Path it now!!
  • सीबीआई से ज्यादा चर्चा ईडी की क्यों ?
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com